×

गुजरात में रफ्तार बनी काल... पेड़ से टकराई कार, पलटी... तीन लोगों की मौत

गुजरात के अमरेली जिले में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां बगसारा में हादसा और डेरी पिपारिया गांवों के बीच तेज रफ्तार से चल रही कार सड़क से उतरकर पेड़ से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

By: Arvind Mishra

Dec 17, 202510:19 AM

view8

view0

गुजरात में रफ्तार बनी काल... पेड़ से टकराई कार, पलटी... तीन लोगों की मौत

गुजरात के अमरेली जिले में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया।

  • अमरेली जिले में सुबह दर्दनाक सड़क हादसा
  • एक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • वाहन का अगला हिस्सा हो गया चकनाचूर

अमरेली। स्टार समाचार वेब

गुजरात के अमरेली जिले में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां बगसारा में हादसा और डेरी पिपारिया गांवों के बीच तेज रफ्तार से चल रही कार सड़क से उतरकर पेड़ से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना तड़के सुबह चार बजे की है, जब ड्राइवर ने कार का नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा और ढांचा पूरा तरह से चकनाचूर हो गया।

एक का चल रहा इलाज

वाहन में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें से तीन की मौके पर ही गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे तत्काल उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और उसमें फंसे लोग अंदर ही रह गए थे। कड़ी मशक्त के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने तीनों शवों को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों, कार की गति और चालक के नियंत्रण खोने के कारणों की गहन जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें ...

राजस्थान...एक्सप्रेसवे पर तीन जिंदा जले...मृतकों में मध्यप्रदेश के दो लोग 

COMMENTS (0)

RELATED POST

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पायजामे का नाड़ा खींचना रेप की कोशिश

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पायजामे का नाड़ा खींचना रेप की कोशिश

सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के एक विवादित फैसले को बदल दिया है इसके साथ ही इलाहाबाद हाई कोर्ट को फटकार भी लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि पायजामे का नाड़ा खोलना बलात्कार की कोशिश की है। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस विवादित फैसले को पलटने का फैसला किया है।

Loading...

Feb 18, 20262:14 PM

भारत का एक और जल प्रहार... बूंद-बूंद पानी के लिए तरसेगा पाकिस्तान 

भारत का एक और जल प्रहार... बूंद-बूंद पानी के लिए तरसेगा पाकिस्तान 

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ पहले सिंधु जल समझौते को रद्द किया, फिर आपरेशन सिंदूर करके उसे गहरा घाव दिया और अब एक और बड़ा प्रहार करने जा रहा है। गर्मियां आने वाली हैं ऐसे में पाकिस्तान की पानी की बूंद-बूंद के लिए मोहताज हो जाएगा।

Loading...

Feb 18, 20261:35 PM

मायावती ने कहा- उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा

मायावती ने कहा- उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने अकेले यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया। अपने बयान में उन्होंने कहा कि इन दिनों लोकतंत्र एवं संविधान को मजबूती प्रदान करने के बजाय अर्टिफिशयल इंटेलिजेंस को सफलता की कुंजी बताने की स्वार्थी चर्चाएं चल रही हैं।

Loading...

Feb 18, 20261:23 PM

राज्यसभा: दस राज्यों की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को होंगे चुनाव

राज्यसभा: दस राज्यों की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को होंगे चुनाव

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की तारीख का एलान कर दिया गया है। इन 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होंगे। इनमें महाराष्ट्र की सात, पश्चिम बंगाल और बिहार की 5-5 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा।

Loading...

Feb 18, 202610:51 AM

आतंकी की साजिश नाकाम, आईईडी मिला सेना ने किया डिफ्यूज

आतंकी की साजिश नाकाम, आईईडी मिला सेना ने किया डिफ्यूज

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की मुस्तैदी से आज यानी बुधवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के किनारे एक संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया। यह एक आईईडी था, जिसे किसी बड़ी आतंकी साजिश के तहत प्लांट किया गया था।

Loading...

Feb 18, 202610:31 AM