×

सीबीएसई में बदलाव: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन में एक बड़ा क्रांतिकारी बदलाव किया है। 17 फरवरी से 9 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाली 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले 17 लाख छात्रों की कॉपियां अब डिजिटल मोड में जांची जाएंगी।

By: Arvind Mishra

Feb 12, 202611:21 AM

view7

view0

सीबीएसई में बदलाव: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां

आनस्क्रीन मूल्यांकन की यह व्यवस्था केवल 12वीं कक्षा के लिए लागू की गई है।

  • 12वीं की 1 करोड़ कॉपियों का अब होगा आनस्क्रीन मूल्यांकन
  • जांच के समय शिक्षक को नहीं दिखेगा छात्र का नाम, रोल नंबर
  • कंप्यूटर खुद करेगा अंकों की गणना, रिजल्ट में होगी सटीकता
  • 10वीं की कॉपियों की जांच अभी पुरानी पद्धति से ही की जाएगी

भोपाल। स्टार समाचार वेब

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन में एक बड़ा क्रांतिकारी बदलाव किया है। 17 फरवरी से 9 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाली 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले 17 लाख छात्रों की कॉपियां अब डिजिटल मोड में जांची जाएंगी। बोर्ड ने निर्णय लिया है कि 1 करोड़ कॉपियों के 32 करोड़ पन्नों का मूल्यांकन आनस्क्रीन किया जाएगा। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि आनस्क्रीन मूल्यांकन की यह व्यवस्था केवल 12वीं कक्षा के लिए लागू की गई है। 10वीं कक्षा के छात्रों की कॉपियों की जांच अभी पुरानी पद्धति से ही की जाएगी।

पारदर्शिता और सटीकता पर फोकस

सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, इस डिजिटल कदम से न केवल करोड़ों कॉपियों को एक शहर से दूसरे शहर ले जाने का ट्रांसपोर्ट खर्च बचेगा, बल्कि समय की भी भारी बचत होगी। शिक्षक अपने ही स्कूल की कंप्यूटर लैब में बैठकर कॉपियां जांच सकेंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि आॅनस्क्रीन जांच के दौरान छात्र का नाम या रोल नंबर गुप्त रहेगा, जिससे पक्षपात की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी।

सात चरणों में होगी मूल्यांकन प्रक्रिया  

  • आफलाइन परीक्षा: छात्र हमेशा की तरह परीक्षा केंद्र पर 20, 32 या 40 पेज की उत्तर पुस्तिका पर आफलाइन परीक्षा देंगे।
  • हाई-सिक्योरिटी स्कैनिंग: परीक्षा के बाद कॉपियों को स्कैन कर उनकी डिजिटल इमेज बनाई जाएगी। हर कॉपी को एक यूनिक कोड दिया जाएगा।
  • पोर्टल लॉगइन: शिक्षकों को ओएएसआईएस आईडी के जरिए आनस्क्रीन मार्किंग पोर्टल पर लॉगइन करना होगा, जहां कॉपियों की संख्या दिखेगी।
  • कॉपी एक्सेस और मार्किंग: लॉगइन के बाद शिक्षक डिजिटल कॉपी देख सकेंगे। हर प्रश्न के सामने प्राप्तांक भरने के लिए अलग कॉलम होगा।
  • आटोमैटिक कैलकुलेशन: शिक्षकों को सिर्फ हर सवाल के नंबर भरने होंगे, कुल अंकों की गणना कंप्यूटर खुद-ब-खुद कर देगा।  
  • ट्रैकिंग और रीचेकिंग: बोर्ड यह ट्रैक करेगा कि एक शिक्षक ने कॉपी जांचने में कितना समय लिया। जरूरत पड़ने पर कॉपी रीचेक करवाई जा सकेगी।
  • रिजल्ट डेटाबेस: जैसे ही कॉपी की जांच पूरी होगी, छात्र के अंकों का डेटा सीधे सीबीएसई के मुख्य रिजल्ट डेटाबेस में सुरक्षित हो जाएगा।

COMMENTS (0)

RELATED POST

JEE Main Result 2026: एनटीए ने किया तारीख का ऐलान, इस दिन जारी होगा सेशन-1 का रिजल्ट

JEE Main Result 2026: एनटीए ने किया तारीख का ऐलान, इस दिन जारी होगा सेशन-1 का रिजल्ट

NTA 16 फरवरी 2026 को जेईई मेन सत्र-1 का परिणाम घोषित करेगा। आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर रिजल्ट और कट-ऑफ चेक करने का तरीका यहाँ जानें

Loading...

Feb 12, 20264:46 PM

सीबीएसई में बदलाव: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां

सीबीएसई में बदलाव: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन में एक बड़ा क्रांतिकारी बदलाव किया है। 17 फरवरी से 9 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाली 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले 17 लाख छात्रों की कॉपियां अब डिजिटल मोड में जांची जाएंगी।

Loading...

Feb 12, 202611:21 AM

JEE Main Result 2026 Live Updates: आज जारी होगा जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट, देखें मार्क्स Vs पर्सेंटाइल

JEE Main Result 2026 Live Updates: आज जारी होगा जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट, देखें मार्क्स Vs पर्सेंटाइल

जेईई मेन 2026 सत्र-1 का परिणाम jeemain.nta.nic.in पर आज आ सकता है। 13 लाख से अधिक छात्रों ने दी परीक्षा। यहाँ देखें संभावित मार्क्स Vs पर्सेंटाइल चार्ट।

Loading...

Feb 11, 20265:06 PM

मध्यप्रदेश: 12वीं की परीक्षा... नकल पर पैनी नजर... भोपाल में 104 केंद्र

मध्यप्रदेश: 12वीं की परीक्षा... नकल पर पैनी नजर... भोपाल में 104 केंद्र

मध्य प्रदेश में आज यानी मंगलवार से 12वीं बोर्ड परीक्षा की शुरुआत हो गई है। प्रदेश के 3856 परीक्षा केंद्रों पर करीब 7 लाख छात्र पहला पेपर अंग्रेजी का दे रहे हैं। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की भीड़ नजर आई। सभी परीक्षाएं सुबह 9 से 12 बजे तक आयोजित की जा रही हैं।

Loading...

Feb 10, 202611:08 AM

लो आ गई परीक्षा की घड़ी... एमपी बोर्ड 12वीं की कल से शुरू होगी परीक्षा 

लो आ गई परीक्षा की घड़ी... एमपी बोर्ड 12वीं की कल से शुरू होगी परीक्षा 

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं मंगलवार यानी 10 फरवरी से शुरू हो रही हैं। पहले दिन 12वीं का अंग्रेजी विषय का पेपर होगा। परीक्षाओं को नकलमुक्त, पारदर्शी और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Loading...

Feb 09, 202612:05 PM