NTA 16 फरवरी 2026 को जेईई मेन सत्र-1 का परिणाम घोषित करेगा। आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर रिजल्ट और कट-ऑफ चेक करने का तरीका यहाँ जानें

नई दिल्ली। एजुकेशन डेस्क. स्टार समाचार वेब
JEE Mains Result 2026 Date OUT : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने लाखों छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए जेईई मेन 2026 सेशन-1 के परिणामों की संभावित तारीख घोषित कर दी है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के नतीजे 16 फरवरी 2026 को जारी किए जा सकते हैं। छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर देख सकेंगे।
जेईई मेन 2026: परीक्षा से रिजल्ट तक का सफरजेईई मेन सेशन-1 की परीक्षाएं 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026 के बीच कुल 10 शिफ्टों में आयोजित की गई थीं। इस साल लगभग 13 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।
आंसर-की प्रक्रिया: NTA ने 4 फरवरी को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी और 6 फरवरी तक आपत्तियां आमंत्रित की थीं।
फाइनल रिजल्ट: विशेषज्ञों द्वारा आपत्तियों के निपटारे के बाद अब फाइनल आंसर-की और रिजल्ट एक साथ पोर्टल पर लाइव होंगे।
सेशन-2 और भविष्य की राह
जो छात्र पहले सत्र में अपेक्षित स्कोर नहीं कर पाए हैं, उनके लिए 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 तक सेशन-2 की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसके लिए एडमिट कार्ड और सिटी अलॉटमेंट स्लिप मार्च के आखिरी सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है।
एडमिशन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव: IISc बेंगलुरु भी अब JoSAA में शामिल
इस साल इंजीनियरिंग के टॉप संस्थानों में प्रवेश के नियम बदले हैं। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बेंगलुरु ने घोषणा की है कि वह अब सीधे JoSAA (जोसा) काउंसलिंग के माध्यम से बीटेक प्रवेश स्वीकार करेगा। इसकी आधिकारिक पुष्टि jeeadv.ac.in पर कर दी गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
NTA ने JEE Main 2026 सत्र 2 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 2 से 8 अप्रैल तक होने वाली परीक्षा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया और डायरेक्ट लिंक यहाँ प्राप्त करें
मध्य प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं के करीब 23 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी हो गया है। वल्लभ भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने परीक्षा परिणाम घोषित किए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कक्षा 5वीं का कुल परीक्षा परिणाम 95.14 फीसदी और कक्षा 8वीं का 93.83 फीसदी रहा।
मध्यप्रदेश में प्रारंभिक शिक्षा को नई पहचान देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है। राज्य में पहली बार आंगनवाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा प्राप्त कर रहे 5 से 6 आयु वर्ष के बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण-पत्र प्रदान कर उन्हें औपचारिक स्कूली शिक्षा की ओर अग्रसर किया जाएगा।
IIT रुड़की ने GATE COAP 2026 का शेड्यूल और नियम जारी कर दिए हैं। 11 मई से शुरू होंगे एमटेक एडमिशन के राउंड। जानें Retain & Wait नियम और महत्वपूर्ण तारीखें
इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए आज बड़ा दिन है।
जारी शेड्यूल के अनुसार, प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत मार्च के तीसरे सप्ताह में विज्ञापन जारी होने के साथ होगी। इसके बाद 20 मार्च को सुबह 10 बजे से आनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
केंद्रीय विद्यालयों में अपने बच्चों को एडमिशन दिलवाने की सोच रहे अभिभावक अलर्ट हो जाएं। दरअसल, केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से आफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी है कि 2026-27 सत्र के लिए प्रवेश संबंधी अधिसूचना जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 650+ नवोदय विद्यालयों में EWS आरक्षण लागू न होने पर केंद्र से जवाब मांगा है। जानें क्या है 103वां संविधान संशोधन और पूरा मामला।
मध्यप्रदेश में 10वीं-12वीं की मुख्य परीक्षा का परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी होने का दावा किया जा रहा है। गौरतलब है कि इस वर्ष बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं फरवरी में शुरू होकर 7 मार्च को समाप्त हो गई थीं। परीक्षा जल्दी समाप्त होने के कारण पहले से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में घोषित हो सकता है।