सीबीएसई ने आगामी शिक्षा सत्र-2026-27 कक्षा 9 में ओपन-बुक एसेसमेंट (ओबीए) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ये निर्णय दिसंबर 2023 में शुरू हुई एक पायलट स्टडी के के नतीजों के बाद लिया गया। इस शोध के दौरान शिक्षकों का भी समर्थन मिला।

सीबीएसई ने आगामी शिक्षा सत्र-2026-27 कक्षा 9 में ओपन-बुक एसेसमेंट के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
सीबीएसई ने फिर ओपन बुक एग्जाम प्रस्ताव पर लगाई मुहर
व्यवस्था शैक्षणिक सत्र- 2026-27 से कक्षा 9 में होगी लागू

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
सीबीएसई ने आगामी शिक्षा सत्र-2026-27 कक्षा 9 में ओपन-बुक एसेसमेंट (ओबीए) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ये निर्णय दिसंबर 2023 में शुरू हुई एक पायलट स्टडी के के नतीजों के बाद लिया गया। इस शोध के दौरान शिक्षकों का भी समर्थन मिला। दरअसल, सीबीएसई अगले साल से कक्षा 9 के लिए ओपन बुक परीक्षा शुरू करेगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सिफारिशों के तहत ओपन बुक असेसमेंट सिस्टम पर सीबीएसई की गवर्निंग बॉडी की बैठक में विचार किया गया और करिकुलम कमेटी ने इसे मंजूरी दे दी है। ओपन बुक असेसमेंट सिस्टम यानी स्टूडेंट्स परीक्षा के दौरान अपनी किताबें, नोट्स या दी गई अध्ययन सामग्री देख सकते हैं और परीक्षा दे सकते हैं। इस आधार पर उनका असेसमेंट किया जाएगा।
इस तरह होता है ओपन बुक एग्जाम
ओपन बुक एग्जाम, एक ऐसा एग्जाम फॉर्मेट है जिसमें छात्र को परीक्षा के दौरान किताबें, नोट्स या बाकी चीजों (जिनकी परमिशन हो) का इस्तेमाल करने छूट होती है। स्टूडेंट्स, उन स्टडी मटेरियल की मदद से एग्जाम दे सकते हैं यानी बुक खोलकर परीक्षा लिखना। इस फॉर्मेट में बच्चे की समझ और नॉलेज का टेस्ट होता है। साथ ही एग्जाम में ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जो तथ्यों को याद करने बजाय समझाने और प्रॉब्लम सॉल्व करने पर बेस्ड होते हैं।
2018 में खत्म कर दी थी व्यवस्था
यह पहली बार नहीं है जब सीबीएसई ओपन बुक एग्जाम लागू करने की बात कर रहा है। इससे पहले ओपन बुक एग्जाम को पायलट प्रोजेक्ट या असेसमेंट सुधारने के लिए लागू किया जा चुका है। सबसे पहले इसे 2014 में लाया गया था, लेकिन 2017-18 में यह कहते हुए इसे खत्म कर दिया गया था कि इससे छात्रों में महत्वपूर्ण क्षमताओं का प्रभावी ढंग से विकास नहीं हुआ है।
अब इसलिए पड़ी जरूरत
सीबीएसई कक्षा-9 के लिए ओबीए के प्रस्ताव में कहा गया कि स्कूल शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा का कहना है कि पढ़ाई में रटने से हटकर स्किल्स पर आधरित शिक्षा की ओर बढ़ना जरूरी है। ओपन बुक असेसमेंट इस बदलाव का एक अहम साधन माना गया है। प्रस्ताव में कहा गया कि एक पायलट स्टडी में विभिन्न विषयों को आपस में जोड़ने वाले साझा मुद्दों पर टेस्ट लिया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी किताबों/सामग्री का इस्तेमाल कर उत्तर दिए। इन नतीजों में स्कोर 12 फीसदी से 47 प्रतिशत के बीच ही रहा। इससे पता चला कि बच्चों को किताबों या स्टडी मटेरियल का प्रभावी उपयोग करने और विषयों को जोड़कर समझने में मुश्किल हो रही है।
ओपन बुक मूल्यांकन का फायदा
कई चुनौतियों के बावजूद, शिक्षकों ने कहा कि ओपन बुक मूल्यांकन से स्टूडेंट्स को फायदा होगा क्योंकि इससे बच्चों में क्रिटिकल थिंकिंग और वास्तविक जीवन से जुड़ी समझ विकसित होगी। साथ ही, संदर्भ के साथ उत्तर देने की क्षमता भी बढ़ेगी। पायलट प्रोजेक्ट में इन सबकी कमी देखी गई।
रटने से हटकर सोच पर फोकस
प्रस्ताव के मुताबिक कक्षा 9 में ओबीए को हर टर्म में 3 पेन-पेपर असेसमेंट के रूप में शामिल किया जाएगा। ये आकलन मुख्य विषयों में होंगे-लैंग्वेज, मैथमेटिक्स, साइंस और सोशल साइंस। क्वेश्चन पेपर एनसीएफएसई- 2023 के अनुसार होंगे ताकि बच्चे रटने की बजाय वास्तविक जीवन में ज्ञान का प्रयोग करें। यह भी कहा गया है कि पायलट स्टडी के अनुभव के आधार पर सैंपल पेपर बनाए जाएंगे, जिसमें प्रश्नों की क्वॉलिटी और क्रिटिकल थिंकिंग पर जोर रहेगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई का दबाव और सामाजिक परिस्थितियां छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स के हालिया सर्वे में एक बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने आई है।
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में बड़ा बदलाव किया है। नई किताब अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी इंडिया एंड बियॉन्ड के पाठ्यक्रम से जहां 9वीं के बच्चों का पढ़ाई का बोझ कम किया गया है।
सितंबर का महीना खत्म होने के साथ ही अक्टूबर की शुरुआत स्कूली छात्रों के लिए राहत और खुशियों की सौगात लेकर आ रही है। अक्टूबर का पूरा महीना छुट्टियों के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान गांधी जयंती, दुर्गा पूजा और दशहरा जैसे प्रमुख राष्ट्रीय व धार्मिक त्योहार पड़ रहे हैं।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार नियुक्ति समिति ने मंदीप के भंडारी को सीबीएसई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। मंदीप के भंडारी साल 2001 के आईएएस आफिसर हैं। अब मंदीप के भंडारी सीबीएसई चेयरपर्सन के रूप में अपनी कमान संभालेंगे।
NBEMS ने NEET PG 2026 परीक्षा का परिणाम और कटऑफ आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जारी कर दिया है। जानिए रिजल्ट देखने के स्टेप्स और स्कोरकार्ड की तारीख।
आईआईटी बॉम्बे के बीटेक सेकंड ईयर के छात्र साहिल वकोडे की आत्महत्या के बाद कैंपस में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच संस्थान ने मिड-सेमेस्टर एग्जाम टालने का फैसला लिया है। पहले 26 और 27 सितंबर को होने वाली परीक्षाएं अब आधिकारिक तौर पर 10 और 11 अक्टूबर को होंगी।
देशभर के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में शैक्षणिक सत्र के तहत कक्षा 6वीं और 9वीं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल्स कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए उच्च शिक्षण संस्थानों को छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य, आत्महत्या की रोकथाम, और अप्राकृतिक मौतों की सूचना तुरंत पुलिस व मंत्रालय को देने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने सूबेदार और सहायक उप निरीक्षक के 655 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। 24 सितंबर से आवेदन शुरू, जानिए योग्यता, वेतन और अंतिम तिथि।
मध्य प्रदेश के निजी नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए डीएमई ने 47 संस्थानों की 2488 सीटों का शुरुआती सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। जानिए श्रेणीवार आरक्षण और जिलेवार सीटों का पूरा विवरण।