भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए नया नियम लागू कर दिया है। अब यात्री आधार कार्ड से जुड़ी ओटीपी प्रक्रिया से ही तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे। यह बदलाव आज मंगलवार से देशभर में लागू कर दिया गया है।

भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए नया नियम लागू कर दिया है। अब यात्री आधार कार्ड से जुड़ी ओटीपी प्रक्रिया से ही तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे। यह बदलाव आज मंगलवार से देशभर में लागू कर दिया गया है। दरअसल, रेलवे से यात्रा करते हैं और अक्सर तत्काल टिकट बुक करते हैं, तो फिर आज से इससे जुड़े नियम में बड़ा बदलाव हो गया है। इस महीने की पहली तारीख यानी 1 जुलाई से रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार कार्ड आथेंटिकेशन को जरूरी कर दिया था और अब आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप के जरिए आॅनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार ओटीपी भी अनिवार्य कर दिया गया है। अब तक तत्काल टिकट बुक करना आम यूजर के लिए किसी जंग लड़ने जैसा ही था। जैसे ही तत्काल टिकट विंडो ओपन होती थी तो बुकिंग से जुड़े दलाल और फर्जी एजेंट्स के कारण मिनटों में ही ये बिक जाते थे और जरूरतमंद आम यात्रियों को मायूसी हाथ लगती थी और उन्हें टिकट मिलना मुश्किल हो जाता था। तत्काल टिकट से जुड़े नियम में आधार आथेंटिकेशन का बदलाव रेलवे की ओर से इसी समस्या के समाधान के लिए लाया गया है, जिससे आम यात्रियों को तत्काल टिकट बुकिंग का मौका आसानी से मिल सके और इस काम में फर्जीवाड़ा करने वालों पर लगाम लगे।
तत्काल टिकट के फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने के लिए रेलवे की ओर से शुरू किए गए इस प्रोसेस के तबत टिकट बुकिंग बेहद आसान हो गई है। जब यूजर आधार कार्ड से लिंक आईआरसीटीसी अकाउंट से तत्काल टिकट बुक करेगा, तो इस प्रक्रिया में आधार के साथ उस यूजर के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीी आएगा। इसे सब्मिट करने के बाद ही टिकट बुकिंग कन्फर्म हो जाएगी। न केवल आनलाइन टिकट बुकिंग में बल्कि, अब काउंटर से तत्काल टिकट कराने पर भी आधार और ओटीपी जरूरी हो गया है।
आम यात्रियों के लिए तत्काल टिकट आसानी से पाने के लिए भारतीय रेलवे की ओर से किए गए नियम बदलाव में एक और खास चेंज यह किया गया है कि अब तत्काल टिकट बुकिंग विंडो ओपन होने के पहले 30 मिनट तक एसी और नॉन एसी के लिए सिर्फ आधार आॅथेंटिकेट आम यूजर्स को ही इजाजत होगी, जबकि एजेंट्स इसके बाद बुकिंग कर सकेंगे।
देशभर में यात्रियों ने रेलवे के इस कदम का स्वागत किया, लेकिन कुछ ने आधार से मोबाइल नंबर लिंक न होने की स्थिति में परेशानी की आशंका जताई। वहीं रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे आधार से मोबाइल नंबर लिंक करवाएं और टिकट बुकिंग के समय आधार कार्ड साथ लाएं। अधिक जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 पर संपर्क किया जा सकता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।