×

मंत्री विजय शाह को ले डूबेगी विवादित टिप्पणी...एसआईटी भेजेगी नोटिस, होगी पूछताछ

मंत्री विजय शाह ने 12 मई को इंदौर के महू के रायकुंडा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तानियों ने हमारे देश के लोगों के कपड़े उतारे, लेकिन हमने उनकी समाज की बहन (कर्नल सोफिया कुरैशी) को भेजकर उनकी ऐसी तैसी करवा दी।

By: Star News

Jun 04, 202511:40 AM

view1

view0

मंत्री विजय शाह को ले डूबेगी विवादित टिप्पणी...एसआईटी भेजेगी नोटिस, होगी पूछताछ

-हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा
-खंडवा में रेप पीड़िता के परिवार की तस्वीर वायरल होने पर भी घिरे मंत्री

भोपाल। कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी को लेकर घिरे मंत्री विजय शाह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब एसआईटी भी पूछताछ की तैयारी में जुट गई है। इससे कायस लगाए जा रहे हैं कि मंत्रिमंडल से जल्द ही शाह की छुट्टी होगी। कहा यह भी जा रहा है कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने मप्र सत्ता-संगठन को फ्री हैंड दे दिया है। यह वजह है कि मंत्री लगातार कैबिनेट की बैठकों से भी गायब हैं। दरअसल, मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित बयान की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच रही है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) अब शाह को नोटिस देकर बयान दर्ज करेगी। जांच की वर्तमान स्टेटस रिपोर्ट में विजय शाह के कथनों को शामिल नहीं किया गया था, लेकिन अगली जांच प्रक्रिया के तहत टीम महू का दौरा फिर करेगी। 

वर्मा ही संभालेंगे टीम की कमान
बयान से संबंधित वीडियो को अब भोपाल स्थित सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री  भेजा गया है, जहां उसकी प्रमाणिकता की जांच कराई जा रही है। इससे पहले वीडियो रीजनल फॉरेंसिक लैब में भेजा गया था, लेकिन वहां इसकी तकनीकी जांच संभव नहीं हो सकी थी। इस बीच एसआईटी के प्रमुख रहे प्रमोद वर्मा का तबादला सागर से जबलपुर किया गया है, लेकिन एसआईटी के नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वर्मा टीम की कमान यथावत संभालते रहेंगे।

एक नजर में पूरा मामला
मंत्री विजय शाह ने 12 मई को इंदौर के महू के रायकुंडा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तानियों ने हमारे देश के लोगों के कपड़े उतारे, लेकिन हमने उनकी समाज की बहन (कर्नल सोफिया कुरैशी) को भेजकर उनकी ऐसी तैसी करवा दी। शाह ने आगे कहा था कि आतंकियों ने कहा था मोदी को बताना कि उन्होंने हमारे हिंदुओं को मारा और उनके कपड़े उतारे। इसलिए मोदी जी ने उनकी बहन को हमारी सेना के जहाज में भेजा, ताकि वह उन्हें सबक सिखा सके।

जुलाई में होगी सुनवाई
हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ मंत्री ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भी फटकार लगा दी और 19 मई को सुनवाई में एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने आईजी सागर प्रमोद वर्मा, डीआईजी विशेष सशस्त्र बल कल्याण चक्रवर्ती और एसपी डिंडोरी वाहिनी सिंह की टीम बनाई। अब इस मामले की सुनवाई जुलाई के पहले हफ्ते में होगी।

फिर विवादों में शाह 
इधर, मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के आदिवासी क्षेत्र खालवा में गैंगरेप और हत्या की दिल दहला देने वाली घटना के नौ दिन बाद मंत्री विजय शाह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। हालांकि, उन्होंने मीडिया से किसी तरह की बातचीत नहीं की, लेकिन विवाद उस वक्त फिर से गहराया जब पीड़ित परिवार के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इनमें पीड़िता के परिजनों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं, जिससे उनकी निजता भंग हुई है। इस पर अब मंत्री को चौतरफा आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मप्र कांग्रेस के नेता इस मामले में मंत्री पर एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

अजा मोर्चा को वीडी ने दिया मंत्र: संविधान निर्माता का कांग्रेस ने किस तरह अपमान किया, समाज में खोलें उसकी पोल

1

0

अजा मोर्चा को वीडी ने दिया मंत्र: संविधान निर्माता का कांग्रेस ने किस तरह अपमान किया, समाज में खोलें उसकी पोल

वीडी ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर शिक्षित होने के साथ-साथ बड़े मन के व्यक्ति भी थे। उन्होंने संविधान के माध्यम से देश को एकसूत्र में बांधने का काम किया। लेकिन कुछ ताकतें संविधान निमार्ता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को लेकर झूठ, छल-कपट और भ्रम की राजनीति कर रही हैं।

Loading...

Jun 05, 20255 hours ago

एमपी पुलिस भर्ती...आठ जिलों में 16 एफआईआर, धराए 24 मुन्नाभाई  

1

0

एमपी पुलिस भर्ती...आठ जिलों में 16 एफआईआर, धराए 24 मुन्नाभाई  

मध्यप्रदेश के बहुचर्चित व्यापम घोटाले की तर्ज पर अब एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। इससे भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता सवालों के घेरे में आ गई है। पुलिस ने मप्र के आठ जिलों में 16 एफआइआर दर्ज की गई है।

Loading...

Jun 05, 202511 hours ago

मध्यप्रदेश में पर्यावरण से जुड़ा नया पाठ्यक्रम लॉन्च

1

0

मध्यप्रदेश में पर्यावरण से जुड़ा नया पाठ्यक्रम लॉन्च

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण प्रबंधन पर विकसित पाठ्य सामग्री का विमोचन और चार पीएचडी छात्रों को पर्यावरण छात्रवृत्ति प्रदान की।

Loading...

Jun 05, 202512 hours ago

मेधा पाटकर को ओडिशा पुलिस ने हिरासत में लिया, गुप्त जगह पर रखा

1

0

मेधा पाटकर को ओडिशा पुलिस ने हिरासत में लिया, गुप्त जगह पर रखा

कार्रवाई की व्यापक आलोचना हो रही है। सामाजिक कार्यकर्ताओं और पर्यावरणविदों ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया है। कुछ का कहना है कि यह कार्रवाई खनन लॉबी के दबाव में की गई।

Loading...

Jun 05, 202514 hours ago

भोपाल-इंदौर हाईवे पर जाम...घंटों फंसी रहीं हजारों गाड़िया

1

0

भोपाल-इंदौर हाईवे पर जाम...घंटों फंसी रहीं हजारों गाड़िया

सुबह शुरू हुए इस जाम में यात्री बसों, भारी वाहनों और निजी गाड़ियों समेत हजारों वाहन तीन घंटे तक फंसे रहे। स्थिति इतनी गंभीर थी कि हाईवे पर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई।

Loading...

Jun 05, 202515 hours ago