कोविड वैक्सीन ने आत्महत्या के लिए किया प्रेरित : सीडीसी शूटर का पिता 

अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के मुख्यालय पर गोलीबारी करने वाले व्यक्ति के पिता ने बताया कि उनके बेटे का मानना था कि उसे कोविड वैक्सीन ने आत्महत्या के लिए प्रेरित किया। वह अपने पालतू कुत्ते की मौत से भी दुखी था। पुलिस के अनुसार, पिता ने संदिग्ध की अपने बेटे के रूप में पहचान की है।

By: Sandeep malviya

Aug 10, 20257:58 PM

view7

view0

कोविड वैक्सीन ने आत्महत्या के लिए किया प्रेरित : सीडीसी शूटर का पिता 

अटलांटा। अमेरिका में जॉर्जिया के एक व्यक्ति ने अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के मुख्यालय पर गोलीबारी की। उसने विशाल परिसर में दर्जनों राउंड गोलियां चलाईं और एक पुलिस अधिकारी की हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को बताया कि गोलीबारी करने वाले व्यक्ति का मानना था कि कोविड-19 वैक्सीन ने उसे इतना अवसादग्रस्त कर दिया कि वह आत्महत्या करना चाहता था। इतना ही नहीं, वह अपने पालतू कुत्ते की मौत से भी परेशान रहता था।पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 30 वर्षीय शूटर ने अटलांटा स्थित सीडीसी मुख्यालय में घुसने की भी कोशिश की, लेकिन गार्डों ने उसे रोक लिया। अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बात की। उन्होंने बताया कि शूटर के पास कम से कम पांच हथियार थे, जिनमें एक लंबी बंदूक भी शामिल थी। उन्होंने बताया कि डेकाल्ब काउंटी के पुलिस अधिकारी डेविड रोज गोलीबारी का जवाब देते हुए गंभीर रूप से घायल हो गए। 

हिंसा के लिए जिम्मेदार हैं कैनेडी, इस्तीफा दें: बर्खास्त कर्मचारी

स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्री रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर ने शनिवार को सीडीसी कर्मचारियों के प्रति समर्थन जताया। हालांकि, कुछ बर्खास्त सीडीसी कर्मचारियों ने कहा कि कैनेडी इस हिंसा के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कैनेडी के इस्तीफे की मांग की। 

पैट्रिक जोसेफ व्हाइट के रूप में हुई शूटर की पहचान

जॉर्जिया ब्यूरो आॅफ इन्वेस्टिगेशन ने शूटर की पहचान पैट्रिक जोसेफ व्हाइट के रूप में की है। हालांकि, अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि उसे पुलिस ने मारा या उसने खुद को गोली मारी थी। 

पिता ने संभावित शूटर के रूप में की संदिग्ध की पहचान 

कानून प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध शूटर के पिता ने पुलिस से संपर्क किया है। उसने अपने बेटे की पहचान संभावित शूटर के रूप में की है। अधिकारी के अनुसार, पिता ने बताया कि उसका बेटा अपने कुत्ते की मौत से दुखी था और कोविड वैक्सीन को लेकर भी परेशान रहता था। शूटर का परिवार जॉर्जिया के केनेसॉ में रहता है, जो सीडीसी मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में अटलांटा का एक उपनगर है।

जांच के दौरान घंटों तक बंद रहे सीडीसी के कर्मचारी

गोलीबारी के दौरान सीडीसी परिसर की खिड़कियों में गोलियां लगने से बड़े-बड़े छेद हो गए हैं। परिसर में हजारों लोग गंभीर बीमारियों पर शोध कर रहे हैं। जांच के दौरान सबूत इकट्ठा करने के लिए जांचकतार्ओं ने कर्मचारियों को घंटों तक बंद रखा। कर्मचारियों को सोमवार को घर से काम करने या छुट्टी लेने की सलाह दी गई है। निदेशक सुसान मोनारेज ने बताया कि सीडीसी की कम से कम चार इमारतों को निशाना बनाया गया। स्टोन माउंटेन में रहने वाले सैम एटकिंस ने शनिवार को सीवीएस फामेर्सी के बाहर कहा कि बंदूक हिंसा अब 'जिंदगी का एक सच' लगती है। जॉर्जिया में यह रोजमर्रा की बात है।'

COMMENTS (0)

RELATED POST

किम जोंग उन का बयान: अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले ने साबित किया परमाणु हथियारों की अहमियत

किम जोंग उन का बयान: अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले ने साबित किया परमाणु हथियारों की अहमियत

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने कहा है कि पश्चिम एशिया का युद्ध दिखाता है कि केवल मजबूत सेना ही सुरक्षा दे सकती है। उन्होंने दक्षिण कोरिया को दुश्मन देश घोषित कर परमाणु ताकत बढ़ाने का संकल्प लिया।

Loading...

Mar 24, 20263:49 PM

कोलंबिया: सेना का विमान क्रैश... 66 लोगों की मौत, 21 लापता 

कोलंबिया: सेना का विमान क्रैश... 66 लोगों की मौत, 21 लापता 

कोलंबिया के दक्षिणी अमेजन इलाके में सोमवार को सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें सवार 125 लोगों में से कम से कम 66 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना कोलंबियाई वायु सेना के हाल के इतिहास की सबसे घातक दुर्घटनाओं में से एक थी।

Loading...

Mar 24, 20262:32 PM

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा यू-टर्न: ईरान पर सैन्य हमला 5 दिनों के लिए टला, कूटनीतिक समाधान की बढ़ी उम्मीद

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा यू-टर्न: ईरान पर सैन्य हमला 5 दिनों के लिए टला, कूटनीतिक समाधान की बढ़ी उम्मीद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर होने वाले हमले को 5 दिनों के लिए टाल दिया है। जानें ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने क्या कहा और अमेरिका-ईरान वार्ता के क्या हैं मायने।

Loading...

Mar 23, 20265:13 PM

ईरान-अमेरिका युद्ध Day 24: हॉर्मुज में बारूदी सुरंगें बिछाने की धमकी, ट्रंप की चेतावनी और ईरान की 3 नई शर्तें

ईरान-अमेरिका युद्ध Day 24: हॉर्मुज में बारूदी सुरंगें बिछाने की धमकी, ट्रंप की चेतावनी और ईरान की 3 नई शर्तें

ईरान-इजरायल युद्ध के 24वें दिन ईरान ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को बंद करने और बारूदी सुरंगें बिछाने की चेतावनी दी है। जानें ट्रंप की डेडलाइन और सीजफायर की नई शर्तें।

Loading...

Mar 23, 20263:40 PM

अमेरिका: न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर ट्रक से टकराया विमान, 2 की मौत, 70 घायल

अमेरिका: न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर ट्रक से टकराया विमान, 2 की मौत, 70 घायल

अमेरिका के न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एक एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान और जमीन पर मौजूद एक वाहन से टक्कर हो गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 70 के करीब यात्री घायल हो गए इसमें कई की हालत गंभीर है।

Loading...

Mar 23, 202611:17 AM