अमेरिका के न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एक एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान और जमीन पर मौजूद एक वाहन से टक्कर हो गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 70 के करीब यात्री घायल हो गए इसमें कई की हालत गंभीर है।

विमान और जमीन पर मौजूद एक वाहन से टक्कर हो गई।
वॉशिंगटन। स्टार समाचार वेब
अमेरिका के न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एक एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान और जमीन पर मौजूद एक वाहन से टक्कर हो गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 70 के करीब यात्री घायल हो गए इसमें कई की हालत गंभीर है। हादसे के समय विमान में लगभग 100 लोग सवार थे। वहीं दावा किया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइट ने देर रात एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि हवाई अड्डे पर लोगों को निकालने का और बचाव कार्य जारी है। नियामक की ओर से जारी एक नोटिस के अनुसार, यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें रोकने का आदेश जारी कर दिया है। यह हादसा रनवे 4 के पास हुआ, जब एयर कनाडा की सीआरजे-900 फ्लाइट टैक्सीवे से गुजर रही थी। इसी दौरान एक फायर ट्रक ने विमान को टक्कर मार दी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने पहले ही विमान और ग्राउंड वाहन दोनों को रुकने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि विमान का अगला हिस्सा ऊपर की ओर उठ गया, जिससे हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घायलों को पहुंचाया अस्पताल
हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 70 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाला और रनवे के पास सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के साथ ही अस्पतालों में शिफ्ट किया गया।
एयरपोर्ट बंद, कई उड़ानें डायवर्ट
हादसे के बाद ला गार्डिया एयरपोर्ट को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया। सभी उड़ानों को न्यूयॉर्क के ही जॉन एफ केनेडी एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने घटना का संज्ञान लेते हुए सभी फ्लाइट आपरेशन रोक दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि एयरपोर्ट को अगले आदेश तक बंद रखा जाएगा।
विमान हो गया चकनाचूर
टक्कर के कारण विमान को भी काफी नुकसान पहुंचा है। शुरुआती तस्वीरों और वीडियो में विमान के अगले हिस्से को क्षतिग्रस्त देखा गया है। हालांकि, सभी यात्रियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे और बड़ी जनहानि टल गई। एफएए और अन्य एजेंसियां यह जांच कर रही हैं कि आखिरकार सुरक्षा निर्देशों के बावजूद यह टक्कर कैसे हुई। विशेष रूप से यह देखा जा रहा है कि फायर ट्रक ने एटीसी के निर्देशों का पालन क्यों नहीं किया।
यात्रियों की पहचान को लेकर चर्चा
मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विमान में सवार अधिकांश यात्री यहूदी समुदाय से जुड़े थे। हालांकि, अधिकारियों की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अभी प्राथमिकता घायलों के इलाज और स्थिति को सामान्य करने पर दी जा रही है।
हादसे का वीडियो हो गया वायरल
हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर के बाद विमान का अगला हिस्सा ऊपर की ओर उठा हुआ है, जिससे यह साफ होता है कि टक्कर काफी भीषण थी। इन वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में चिंता बढ़ गई है और हवाई अड्डों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बहस तेज हो गई है।
सुरक्षा पर उठे सवाल
इस घटना ने एयरपोर्ट सुरक्षा प्रोटोकॉल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब एयर ट्रैफिक कंट्रोल द्वारा दोनों वाहनों को रुकने का निर्देश दिया गया था, तो फिर यह दुर्घटना कैसे हुई, यह जांच का प्रमुख विषय बना हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि रनवे पर इस तरह की घटनाएं बेहद दुर्लभ होती हैं, लेकिन जब होती हैं तो उनके परिणाम गंभीर हो सकते हैं।
स्थिति पर काबू पाने की कोशिश
अभी एयरपोर्ट प्रशासन, बचाव दल और जांच एजेंसियां मिलकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हैं। घायलों का इलाज जारी है और एयरपोर्ट को सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। आने वाले समय में जांच रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि इस हादसे के पीछे लापरवाही थी या तकनीकी चूक। तब तक के लिए ला गार्डिया एयरपोर्ट पूरी तरह बंद रहेगा और यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्थाओं का सहारा लेना पड़ेगा।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका के साथ युद्ध खत्म करने, होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने और परमाणु वार्ता शुरू करने के लिए 7 दिवसीय योजना का प्रस्ताव रखा है।
व्यापार, तकनीक और रणनीतिक मतभेदों के बीच अमेरिका और चीन के रिश्तों में एक सकारात्मक नरमी देखने को मिली है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच वॉशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस में बेहद गर्मजोशी भरी मुलाकात हुई। इस अवसर पर ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन का राजकीय स्वागत किया ।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दशकों पुराना प्रोटोकॉल तोड़कर खुद एयरपोर्ट पर स्वागत किया। जानिए इस भव्य स्वागत के कूटनीतिक और आर्थिक मायने।
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन और मुख्यधारा के मीडिया संस्थानों के बीच चल रही तनातनी में अदालत का बड़ा फैसला सामने आया है। एक अमेरिकी संघीय अदालत ने ट्रंप प्रशासन को निर्देश दिया है कि वह सीएनएन, एमएस नाउ और पॉलिटिको के पत्रकारों का व्हाइट हाउस प्रवेश तुरंत बहाल करे।
न्यूयॉर्क में UN जनरल असेंबली के दौरान अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थों के जरिए करीब 3 घंटे बातचीत हुई। डोनाल्ड ट्रम्प की धमकी और ईरान की शर्तों के साथ पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
न्यूयॉर्क में UNGA के दौरान भारत और V4 देशों की पहली उच्च स्तरीय बैठक हुई। स्लोवाकिया ने UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट की चेतावनी, ईरानी एयरलाइंस का अंतरराष्ट्रीय संचालन इस सप्ताह हो सकता है बंद। डॉलर सिस्टम से बाहर करने की धमकी और वैश्विक असर
व्हाइट हाउस ने 24 घंटे का स्ट्रीमिंग चैनल 'TRUMP TV' लॉन्च किया है। दूसरी ओर, मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ सीएनएन और पोलिटिको ने कोर्ट में मुकदमा दायर किया है।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े सुधारों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि इटली के स्कूलों में जल्द ही बुर्का और नकाब पहनने पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी।
रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन मॉस्को पर सैकड़ों ड्रोन से हमला हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रपति पुतिन के लिए यह चुनाव यूक्रेन युद्ध की नीतियों की अग्निपरीक्षा माना जा रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह