×

पीएम मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान

पीएम मोदी ने कहा कि यह सिर्फ नरेंद्र मोदी का ही नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह उनकी क्षमताओं और आकांक्षाओं का सम्मान है। यह हमारी संस्कृति, भाईचारे और वसुधैव कुटुम्बकम की विचारधारा का सम्मान है।

By: Prafull tiwari

Jun 16, 20252:05 PM

view8

view0

पीएम मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान

अब तक 20 से ज्यादा देश कर चुके सम्मानित

नई दिल्ली। स्टार समाचार बेव

पीएम मोदी के साइप्रस दौरे का सोमवार को दूसरा दिन रहा। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया।  यह 21वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार था, जो प्रधानमंत्री मोदी को किसी अन्य देश द्वारा दिया गया है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस आफ द आर्डर आफ मकारियोस-तृतीय से सम्मानित किया। आर्डर आफ मकारियोस तृतीय साइप्रस की ओर से प्रदान किया जाने वाला नाइटहुड सम्मान है, जिसका नाम साइप्रस के प्रथम राष्ट्रपति आर्कबिशप मकारियोस तृतीय के नाम पर रखा गया था। साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान पाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में हमारी सक्रिय भागीदारी नई ऊंचाइयों को छुएगी। साथ मिलकर हम न केवल अपने दोनों देशों की प्रगति को मजबूत करेंगे, बल्कि एक शांतिपूर्ण और सुरक्षित वैश्विक वातावरण के निर्माण में भी योगदान देंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-राष्ट्रपति जी, ग्रैंड क्रॉस आफ द आर्डर आफ मकारियोस तृतीय सम्मान के लिए मैं साइप्रस सरकार का और साइप्रस के लोगों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। 

ये 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान

पीएम मोदी ने कहा कि यह सिर्फ नरेंद्र मोदी का ही नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह उनकी क्षमताओं और आकांक्षाओं का सम्मान है। यह हमारी संस्कृति, भाईचारे और वसुधैव कुटुम्बकम की विचारधारा का सम्मान है। मैं इसे भारत और साइप्रस के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों, हमारे साझा मूल्यों और आपसी समझ को समर्पित करता हूं। मैं सभी भारतीयों की ओर से इस सम्मान को बड़ी विनम्रता और कृतज्ञता के साथ स्वीकार करता हूं। यह पुरस्कार शांति, सुरक्षा, संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और हमारे लोगों के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

इन देशों से मिल चुका सम्मान 

क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर उनके नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2014 से अब तक 20 से ज्यादा देशों के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कारों समेत संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। पीएम मोदी को साल 2016 में अफगानिस्तान द्वारा स्टेट आर्डर आफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान, फरवरी 2018 में फिलिस्तीन द्वारा ग्रैंड कॉलर आफ द स्टेट आफ फिलिस्तीन, अक्टूबर 2018 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा यूएन चैंपियन आफ द अर्थ अवार्ड दिया गया था। वहीं, अप्रैल 2019 में यूएई द्वारा आर्डर आफ जायद और अप्रैल 2019 में ही रूस द्वारा आर्डर आफ सेंट एंड्रयू अवार्ड से सम्मानित किया गया था। जून 2019 में मालदीव से आर्डर आफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल आफ इजुद्दीन, अगस्त 2019 में बहरीन द्वारा किंग हमाद आर्डर आफ द रेनेसां, दिसंबर 2020 में अमेरिका द्वारा लीजन आफ मेरिट, दिसंबर 2021 में भूटान द्वारा आर्डर आफ द ड्रैगन किंग और इस साल मई में फिजी द्वारा आर्डर आफ फिजी और पापुआ न्यू गिनी द्वारा आर्डर आफ लोगोहू से सम्मानित किया गया था। 
 
COMMENTS (0)

RELATED POST

बिहार... तीन चरण में होगा चुनाव! तारीखों की जल्द घोषणा करेगा आयोग

3

0

बिहार में मचे सियासी घमासान के बीच कभी भी विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान हो सकता है। जहां एक ओर राजनीति दल अपनी-अपनी चुनाव विसात बिछाने में पसीना बहा रहे हैं। यही नहीं, प्रत्याशी चयन और गठबंधन की सीट बंटवारे पर भी मंथन शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर चुनाव आयोग ने भी कमर कस ली है।

Loading...

Sep 22, 2025just now

रामलीला... कंप्यूटर बाबा ने कहा- पूनम पांडे  को मंदोदरी नहीं... सूर्पनखा बनाओ

नवरात्रि शुरू होते ही दशहरा नजदीक आने के साथ ही देशभर में रामलीला की तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं। मंचन के लिए पात्रों का चयन भी हो चुका है, लेकिन पुरानी दिल्ली की प्रसिद्ध लवकुश रामलीला में अभिनेत्री पूनम पांडे को मंदोदरी का किरदार देने के फैसले ने विवाद खड़ा कर दिया है।

Loading...

Sep 22, 2025just now

रक्षा मंत्री बोले...एक दिन पीओके कहेगा- मैं भारत हूं... वो दिन भी आएगा

4

रक्षा मंत्री ने कहा कि आज से पांच साल पहले जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भी इस बात को दोहराया था। पांच साल पहले मैं कश्मीर के घाटी में एक कार्यक्रम में भारतीय सेना को संबोधित कर रहा था।

Loading...

Sep 22, 2025just now

उत्तर प्रदेश... अब जातिवाद खत्म... पुलिस नहीं लिखेगी जाति... रैलियों पर भी प्रतिबंध

5

उत्तर प्रदेश में जातिगत भेदभाव को खत्म करने के लिए सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर जाति का उल्लेख करने पर रोक लगा दी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस रिकॉर्ड और सार्वजनिक स्थलों पर नाम के साथ जाति का उल्लेख नहीं किया जाएगा।

Loading...

Sep 22, 2025just now

आज शाम पांच बजे प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र को करेंगे संबोधित 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (रविवार) शाम पांच बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस मुद्दे पर संबोधन देंगे, इसकी अभी आधाकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। हालांकि, माना जा रहा है कि सोमवार से लागू हो रहे जीएसटी सुधारों को लेकर पीएम मोदी अपना संबोधन दे सकते हैं।

Loading...

Sep 21, 202519 hours ago