रक्षा मंत्री ने कहा कि आज से पांच साल पहले जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भी इस बात को दोहराया था। पांच साल पहले मैं कश्मीर के घाटी में एक कार्यक्रम में भारतीय सेना को संबोधित कर रहा था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस समय दो दिवसीय मोरक्को की यात्रा पर हैं।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारत बिना किसी आक्रामक कदम के पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पर नियंत्रण वापस पा लेगा। मैं यह दावे से कह रहा हूं कि पीओके में लोग वर्तमान सरकार से आजादी की मांग कर रहे हैं। पीओके में मांगे उठनी लगी हैं। आपने भी नारेबाजी सुनी है। यह बात भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को मोरक्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कही। दरअसल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस समय दो दिवसीय मोरक्को की यात्रा पर हैं। यहां पर वे रेचिड में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफॉर्म के विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। किसी भारतीय रक्षा मंत्री की ये पहली मोरक्को यात्रा है। रक्षा मंत्री ने कहा कि पीओके अपने आप ही हमारा होगा। रक्षा मंत्री के इस बयान से पाकिस्तान को नीद नहीं आएगी। रक्षा मंत्री ने कहा कि आज से पांच साल पहले जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भी इस बात को दोहराया था। पांच साल पहले मैं कश्मीर के घाटी में एक कार्यक्रम में भारतीय सेना को संबोधित कर रहा था। उस वक्त मैंने कहा था कि पीओके पर हमला करके कब्जा करने की जरूरत नहीं है। यह वैसे भी हमारा है। पीओके खुद कहेगा मैं भी भारत हूं। वह दिन भी आएगा।
रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत ने आतंकवादियों के हमले का जवाब देते वक्त किसी के धर्म को नहीं, बल्कि उनके कर्मों को देखकर कार्रवाई की। ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के रुख पर निर्भर करता है, वह अगर आतंकी गतिविधि करेगा तो हम जवाब देंगे। आतंकवादियों ने नागरिकों को उनके धर्म के आधार पर मारा था, जबकि भारत ने आतंकवादियों को उनके कर्मों के आधार पर निशाना बनाया। भारत की ये कार्रवाई सटीक थी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंन जोर देकर कहा कि भारत की यही विशेषता है जो उसे बाकी देशों से अलग बनाती है। उन्होंने कहा कि हम किसी भी धर्म या समुदाय के लोगों के साथ कोई भेदभाव नहीं करते। यही भारत का असली चरित्र है। केवल भारत ही इस तरह का चरित्र रख सकता है, जहां आतंकवादियों से मुकाबला करने के बावजूद मानवीय मूल्यों का ध्यान रखा जाता है। हम चाहते तो किसी भी सैन्य या नागरिक प्रतिष्ठान पर हमला कर सकते थे, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया। हमें भारत के इस चरित्र को बनाए रखना चाहिए।
रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत में सभी धर्मों के लोगों को अपना धर्म मानने की पूरी स्वतंत्रता है और हम इसका सम्मान करते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पाकिस्तान ने भारत से सीजफायर की गुहार लगाई और हम ने उसे स्वीकार कर लिया। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए जैश-ए मोहम्मद का एक शीर्ष आतंकी के बयान का भी जिक्र किया, जिसमें आतंकी दावा कर रहा था कि भारत ने मसूद अजहर के परिवार को तबाह कर दिया।
रक्षा मंत्री ने भारत के पूर्व पीएम अटल बिहारी के एक बयान का जिक्र करते हुए ये भी कहा कि हम अपने पड़ोसियों से अच्छे रिश्ते चाहते हैं, क्योंकि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी कहते थे कि दोस्त बदले जा सकते हैं, पड़ोसी नहीं... हम उन्हें सही रास्ते पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने भी कहा है कि ये बस एक विराम है। ऑपरेशन सिंदूर बस रुका है... इसे फिर से शुरू किया जा सकता है।
रक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि ट्रंप के टैरिफ वाले फैसले पर भारत ने तुरंत कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी। रक्षामंत्री ने बताया कि भारत ने ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन द्वारा भारतीय आयातों पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, क्योंकि भारत का दृष्टिकोण व्यापक है। हमने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी... जो लोग व्यापक सोच और बड़े दिल वाले होते हैं, वे किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया नहीं देते।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
चुनाव आयोग ने UP, MP और राजस्थान समेत 17 राज्यों/UTs में वोटर लिस्ट का स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) शुरू करने का निर्देश दिया है। जानिए 2027 में 18 साल के होने वाले युवा कैसे अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर दुष्यंत गौतम की सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्ति पर पुनर्विचार करने की मांग की है। अंकिता भंडारी हत्याकांड और सीबीआई जांच का हवाला देते हुए यह अपील की गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने बाराखंभा से SC तक विरोध मार्च पर राहुल गांधी और कांग्रेस को नोटिस जारी किया है। CJI सूर्यकांत ने सख्त टिप्पणी करते हुए CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
दिल्ली में CJP और AISA की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा। प्रशांत भूषण, प्रकाश राज और कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा। जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस के लाइव अपडेट्स।
धर्म बदलने पर आरक्षण का लाभ लेने वालों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी टप्पणी करते हुए कहा है कि किसी व्यक्ति का सामाजिक पिछड़ापन हिंदू सामाजिक व्यवस्था से गैर-हिंदू सामाजिक व्यवस्था में स्थानांतरित नहीं हो सकता। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि धर्म बदलने पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की गुहार लगा रहे अंकिता के माता-पिता और कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार तड़के इंडिया गेट से हिरासत में ले लिया। करीब दो घंटे की हिरासत के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस से तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की है। सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में यह आह्वान किया गया है।
केंद्र सरकार ने दीवाली और त्योहारों के सीजन में रेलवे के 11.40 लाख से अधिक नॉन-गैजेटेड कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के बोनस (PLB) का ऐलान कर दिया है। जानिए कितना मिलेगा पैसा और क्या है कर्मचारियों की पुरानी मांग।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा दी है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी विस्तार से जानकारी।