×

महाकाल की शरण में पत्नी संग पहुंचे डीजीपी 

मध्यप्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना शनिवार को कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में अपनी धर्मपत्नी के साथ पहुंचे। उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए और नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया।

By: Arvind Mishra

Jun 28, 20253:24 PM

view10

view0

महाकाल की शरण में पत्नी संग पहुंचे डीजीपी 

मकवाना ने नंदी के कानों में कही मनोकामना


उज्जैन।  स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना शनिवार को कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में अपनी धर्मपत्नी के साथ पहुंचे। उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए और नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया। डीजीपी महाकालेश्वर मंदिर की व्यवस्थाओं से काफी संतुष्ट नजर आए। मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि डीजीपी अपनी पत्नी के साथ बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आए थे। उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर चांदी द्वार से प्रवेश किया और पूजन-अर्चन कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया और नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना कही। इस दौरान एसपी प्रदीप शर्मा समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। मंदिर की ओर से वीरेंद्र शर्मा द्वारा श्री मकवाना का स्वागत और सत्कार किया गया। आईपीएस कैलाश मकवाना, मप्र के 32वें डीजीपी हैं। वे 1988 बैच के अधिकारी हैं, उन्होंने 1 दिसंबर 2024 को डीजीपी का पद ग्रहण किया था। उनके पास कई अहम जिम्मेदारियां रही हैं, जिनमें मप्र पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन का पद भी शामिल है। उनका कार्यकाल 30 नवंबर 2026 तक रहेगा। मकवाना को एक तेजतर्रार और मेहनती अफसर माना जाता है। महाकाल लोक कॉरिडोर के मामले में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी।
  

COMMENTS (0)

RELATED POST

नागलवाड़ी में सजेगी प्रदेश की पहली 'कृषि कैबिनेट': जनजातीय अंचल से अन्नदाताओं के लिए होंगे बड़े फैसले

नागलवाड़ी में सजेगी प्रदेश की पहली 'कृषि कैबिनेट': जनजातीय अंचल से अन्नदाताओं के लिए होंगे बड़े फैसले

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 2 मार्च को बड़वानी के नागलवाड़ी में पहली कृषि कैबिनेट करेंगे। जानें किसानों की आय बढ़ाने और जनजातीय विकास के लिए क्या है सरकार का मास्टर प्लान।

Loading...

Mar 01, 20266:34 PM

MP में चीतों का कुनबा बढ़ा: CM डॉ. मोहन यादव बोले- '9 से शुरू हुए थे, अब 48 हुए',

MP में चीतों का कुनबा बढ़ा: CM डॉ. मोहन यादव बोले- '9 से शुरू हुए थे, अब 48 हुए',

CM मोहन यादव का ग्वालियर दौरा: विवरण (Meta Description): मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर में चीतों की बढ़ती संख्या पर खुशी जताई। उन्होंने मध्यप्रदेश को टाइगर, लेपर्ड, चीता और घड़ियाल में नंबर वन बताया। जानें कूनो नेशनल पार्क और टूरिज्म पर सीएम का विजन

Loading...

Mar 01, 20266:30 PM

मध्यप्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर

मध्यप्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत@2047 के लक्ष्य की पूर्ति में प्रदेश की ओर से हर संभव योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Loading...

Mar 01, 20265:16 PM

भोपाल शिया समुदाय: अयातुल्ला खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा, अमेरिका-इजरायल के खिलाफ नारेबाजी

भोपाल शिया समुदाय: अयातुल्ला खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा, अमेरिका-इजरायल के खिलाफ नारेबाजी

भोपाल के करोंद में शिया समुदाय ने अयातुल्ला खामेनेई को दी श्रद्धांजलि। इमाम बाकर हुसैन ने बताया उन्हें मजलूमों की आवाज। जानें खामेनेई का 35 साल का राजनीतिक और धार्मिक सफर।

Loading...

Mar 01, 20264:48 PM

मध्याप्रदेश: धार में पलटा ट्रक... 300 पेटियां बीयर लूट ले गए लोग

मध्याप्रदेश: धार में पलटा ट्रक... 300 पेटियां बीयर लूट ले गए लोग

मध्यप्रदेश के धार जिले में बीती देर रात बाग क्षेत्र के बाकी घाट में बीयर से लदा एक ट्राला पलट गया। हादसे के बाद आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचकर बीयर की पेटियां लूटना शुरू कर दिया। हालात संभालने पहुंची पुलिस को भी विरोध का सामना करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्राले में बड़ी संख्या में बीयर की पेटियां भरी थीं।

Loading...

Mar 01, 202610:48 AM