उत्तर प्रदेश में मकर संक्रांति के बाद योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के विस्तार पहले सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। नये वर्ष पर मुख्यमंत्री योगी और पीएम मोदी के बीच पहली मुलाकात करीब एक घंटे की रही।

मुख्यमंत्री योगी और पीएम मोदी के बीच पहली मुलाकात करीब एक घंटे की रही।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
उत्तर प्रदेश में मकर संक्रांति के बाद योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के विस्तार पहले सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। नये वर्ष पर मुख्यमंत्री योगी और पीएम मोदी के बीच पहली मुलाकात करीब एक घंटे की रही। इस मुलाकात को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि पीएम मोदी से सीएम योगी ने मंत्रिमंडल के विस्तार पर चर्चा की है। दरअसल, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की है। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सीएम योगी गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे। इन मुलाकातों के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो चली हैं।
नबीन से भी करेंगे मुलाकात
बीते दिनों सीएम योगी के आवास पर भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ इस मामले पर लंबी बैठक हुई थी। आज इसी सिलसिले में सीएम योगी भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात करेंगे। राजनीतिक गलियारों से चचार्एं यह भी आ रही हैं कि नितिन नबीन के साथ सीएम कैबिनेट के विस्तार पर भी चर्चा कर सकते हैं।
लखनऊ में हो चुकी लंबी बैठक
उत्तरप्रदेश में कैबिनेट विस्तार की अटकलें काफी समय से चल रही हैं। पंकज चौधरी के अध्यक्ष बनने के बाद नए सिरे से पार्टी और संगठन में नेताओं का समायोजन होना था। ऐसा माना जा रहा है कि पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के साथ कई नए चेहरों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है।
पीएम 11 जनवरी को जाएंगे सोमनाथ
इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 जनवरी को गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर का दौरा करेंगे। इस दौरान वे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में भाग लेंगे, जो 8 जनवरी से 11 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है। इस चार दिवसीय आयोजन में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों की श्रृंखला चलेगी। इस अवसर पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत साल भर चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का उद्देश्य भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत, आस्था और आत्मसम्मान के भाव को सशक्त करना है। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, आध्यात्मिक प्रवचन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सामाजिक जागरूकता से जुड़े आयोजन किए जाएंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार के चर्चित नौकरी के बदले जमीन घोटाला केस में राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की याचिका आज यानी सोमवार को खारिज कर दी।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। वैन और सीमेंट मिक्सर गाड़ी की टक्कर होने से 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में तीन लोग घायल हो गए। यह हादसा सुबह 11:30 बजे मुरबाड के गोविली गांव में रैता पुल पर हुई।
केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर 16 अप्रैल को संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के विज्ञान भवन में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पहुंचे पीएम मोदी ने नारी शक्ति की सराहना की।
उत्तरप्रदेश के नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का आज सुबह गुस्सा फूट पड़ा। कर्मचारियों ने नोएडा में सेक्टर-60 और 62 समेत चार जगहों पर जमकर बवाल काटा। कर्मचारियों ने हंगामा करते हुए पूरा रोड जाम कर दिया है।
उत्तर-प्रदेश के हापुड़ जनपद के धौलाना-मसूरी मार्ग पर देर रात एक हृदय विदारक सड़क हादसा हो गया। जहां छह लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन के करीब यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरे और बस पूरी तरह से ट्रक के नीचे दब गई।
छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस से मुठभेड़ में परतापुर एरिया कमेटी में सक्रिय महिला नक्सली रुपी रेड्डी ढेर हो गई है। मुठभेड़ के पश्चात सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा एक महिला नक्सली कैडर का शव बरामद किया गया।
झांसी रेलवे स्टेशन पर पूर्व सीएम उमा भारती के साथ बड़ा हादसा टला। समय से पहले छूटी पंजाब मेल में चढ़ने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने की मदद। रेल मंत्री को पत्र लिखकर रेलवे की व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल।
बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारी। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनाया। सम्राट चौधरी और श्रेयसी सिंह समेत 6 नामों पर मंथन।
भारत चुनाव आयोग ने एसआईआर अभियान के तहत देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की वोटर लिस्ट से करीब 5.2 करोड़ अयोग्य मतदाताओं के नाम हटा दिए हैं, जो कि इन राज्यों के कुल मतदाताओं का 10.2 प्रतिशत है।