देशभर में बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़क से लेकर, घर, दुकान और कार्यालय सब पानी-पानी नजर आ रहे हैं। सड़कों पर फर्राटे मारने वाल वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं शासन-प्रशासन के तमाम दावे खोंखले साबित हो रहे हैं।


देशभर में बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़क से लेकर, घर, दुकान और कार्यालय सब पानी-पानी नजर आ रहे हैं। सड़कों पर फर्राटे मारने वाल वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं शासन-प्रशासन के तमाम दावे खोंखले साबित हो रहे हैं। दरअसल, दिल्ली और उससे सटे उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया है। इसके चलते कई इलाकों में पानी भर गया। कई जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति देखी गई। गाजियाबाद में रामनगर एलिवेटेड रोड पर गाड़ियों की लंबी कतारें नजर आईं। वहीं, मेरठ के भी कई इलाकों में जलभराव हुआ। उधर झारखंड में बिजली गिरने से चार महिलाओं और बिहार में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो महिलाएं झुलस गईं।

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में हुए भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई। मंगलवार-बुधवार की रात बदोरा पहाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन के समय दोनों तंबू में सो रहे थे। मौसम विभाग ने उधमपुर में अगले 72 घंटों तक रुक-रुककर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है।
मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में फैले बुंदेलखंड में जोरदार बारिश हो रही है। इससे यहां के 23 बांध फुल हो गए हैं। करीब 15 साल बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि सावन की बारिश में ही ये बांध ओवरफ्लो हो गए। हर साल पूरी बारिश निकल जाने के बाद सपरार एवं खपरार जैसे बांध सूखे ही पड़े रहते थे। उन बांधों के भी गेट इस बार खोलने पड़ गए।

वाराणसी में गंगा का जलस्तर घट रहा है। बुधवार को पानी घटने की रफ्तार 2 सेंटीमीटर प्रति घंटा हो गई। केंद्रीय जल आयोग आंकड़े के अनुसार, जलस्तर 69.24 मीटर दर्ज किया गया है। हालांकि, अभी भी वाराणसी के सभी 84 घाट पानी में डूबे हुए हैं। इसके अलावा वरुणा क्षेत्र के 30 हजार की आबादी वाले 8 इलाकों में पानी पहुंच गया है। 400 परिवारों को राहत कैंप में शिफ्ट किया गया है।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बुधवार सुबह धुंध की वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर से भी नीचे गिर गई। वहीं, बिलासपुर में सतलुज नदी पर बने बांध से पानी छोड़े जाने से नदी का जलस्तर 4 से 5 मीटर बढ़ सकता है। इसके चलते हिमाचल और पंजाब में नदी किनारे के जिलों में लोगों को अलर्ट रहने और नदी के आसपास न जाने की सलाह दी गई है।
मध्य प्रदेश के 27 जिलों ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे से जुड़े आगजनी मामले में आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दोषी करार दिया है। हालांकि, कोर्ट ने अन्य 12 आरोपियों को बरी कर दिया है। जानिए इस मामले से जुड़ी पूरी खबर।
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे CJP नेताओं को पुलिस ने डिटेन किया। इस पर क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने नाराजगी जताते हुए इसे 'अघोषित इमरजेंसी' बताया और पदयात्रा की चेतावनी दी।
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के दिल्ली प्रदर्शन से पहले पुलिस ने भारी कार्रवाई की। अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, तुषार गांधी और मनीष सिसोदिया समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और रकफ रोकने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में तनाव और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिल रही है।
उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले के सफदरगंज में बीती देर रात चलती कार आग का गोला बन गई। कार में सवार चालक बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। आग बुझने के बाद कार के अवशेष में कुछ हड्डियां ही बची थीं।
दिल्ली में कड़े प्रतिबंधों और मेट्रो-ट्रेन रद्द होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका। कपिल सिब्बल की दलीलों पर कोर्ट ने विरोध प्रदर्शन के अधिकार और नागरिकों की सहूलियत के बीच संतुलन बनाने की बात कही।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का नाम अब बदलकर 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' किया जाएगा।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी अनुमति। कई ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और 10 डिटेंशन सेंटर बनाए गए। जंतर-मंतर पर धारा 163 लागू।
देश के 4 राज्यों की 6 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे LIVE। पुडुचेरी में AINRC जीती, बंगाल और असम में बीजेपी की बढ़त। तमिलनाडु में टीवीके और AIADMK में टक्कर।
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के चलते सुरक्षा कड़ी, रेल यातायात प्रभावित। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली कई ट्रेनें रद्द, 5000 से अधिक यात्रियों की ट्रेन छूटी।