दिल्ली ब्लास्ट केस में शामिल चार आतंकी डॉक्टर अब जीवनभर डॉक्टरी की प्रैक्टिस नहीं कर पाएंगे। नेशनल मेडिकल कमीशन ने अपनी आधिकारिक रजिस्टर से इनका नाम काट दिया है।

आतंकी डॉ. मुजफ्फर अहमद, डॉ. अदील अहमद राथर, डॉ. मुजम्मिल शकील और डॉ. शाहीन सईद का नाम नेशनल मेडिकल कमीशन से हटा दिया है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिल्ली ब्लास्ट केस में शामिल चार आतंकी डॉक्टर अब जीवनभर डॉक्टरी की प्रैक्टिस नहीं कर पाएंगे। नेशनल मेडिकल कमीशन ने अपनी आधिकारिक रजिस्टर से इनका नाम काट दिया है। नेशनल मेडिकल कमीशन ने दिल्ली विस्फोट के बाद यूएपीए के तहत केस दर्ज होने के बाद आतंकी डॉ. मुजफ्फर अहमद, डॉ. अदील अहमद राथर, डॉ. मुजम्मिल शकील और डॉ. शाहीन सईद का नाम नेशनल मेडिकल कमीशन से हटा दिया है। इसके बाद आयोग के अगले आदेश तक ये डॉक्टर प्रैक्टिस नहीं कर पाएंगे और न ही मरीजों का इलाज कर पाएंगे। दिल्ली ब्लास्ट में शामिल ये आतंकी डॉक्टर कोर्ट से दोषी करार पाए जाने के बाद कभी सार्वजनिक जीवन में इस पेशे में वापस नहीं आ पाएंगे। 10 नवंबर को 2900 किलोग्राम विस्फोटक बरामद होने और उसी दिन बाद में लाल किले के पास हुए शक्तिशाली कार विस्फोट की जांच में इन डॉक्टरों समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस धमाके में अबतक 13 लोगों की मौत हो चुकी है।
सार्वजनिक विश्वासघात
एक सार्वजनिक नोटिस में नेशनल मेडिकल कमीशन ने डॉक्टरों के खिलाफ दर्ज एफआईआर में लगाए गए आरोपों को सूचीबद्ध किया और कहा, जम्मू और कश्मीर मेडिकल काउंसिल में पंजीकृत डॉ. मुजफ्फर अहमद, डॉ. अदील अहमद राथर और डॉ. मुजम्मिल शकील को जांच एजेंसियों द्वारा एकत्र किए गए साक्ष्यों के आधार पर इस मामले में शामिल पाया गया है। कमीशन ने कहा कि इस तरह का जुड़ाव या आचरण प्रथम दृष्टया चिकित्सा पेशे के सदस्यों से अपेक्षित नैतिकता, सत्यनिष्ठा और सार्वजनिक विश्वास के मानकों के अनुरूप नहीं है। यह मामला इंडियन मेडिकल एसोसिएशन विनियम, 2002 के प्रावधानों के अंतर्गत आता है।
प्रैक्टिशनर के लिस्ट से हटाया
नोटिस में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर मेडिकल काउंसिल ने डॉ. अहमद, डॉ. राठेर, डॉ. शकील और डॉ. सईद का रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आदेश दिया है और निर्देश दिया है कि उनके नामों को मेडिकल प्रैक्टिशनर के लिस्ट से तत्काल प्रभाव से हटाया गया है। एनएमसी के नोटिस में कहा गया है। इस तरह हटाए जाने के परिणामस्वरूप ये डॉक्टर अगले आदेश तक चिकित्सा पद्धति का अभ्यास करने या चिकित्सक के रूप में कोई भी पद धारण करने के हकदार नहीं रहेंगे। नोटिस में कहा गया है किअब जम्मू-कश्मीर मेडिकल काउंसिल द्वारा जारी उपरोक्त डॉक्टरों के पंजीकरण रद्द करने संबंधी 13 नवंबर की अधिसूचनाओं के मद्देनजर उनके नाम भारतीय चिकित्सा रजिस्टर/राष्ट्रीय चिकित्सा रजिस्टर से तत्काल प्रभाव से हटा दिए जाएं।
डॉक्टरी पेशे पर कालिख
10 नवंबर की सुबह पुलिस ने घोषणा की कि फरीदाबाद के अल फलाह विवि में डॉ. मुजम्मिल के किराए के मकान से 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुआ है। आतंकी डॉक्टर अल फलाह में ही नियुक्त था। वह दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के रहने वाला है। इसके तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि विवि और उसके आसपास 2,900 किलो विस्फोटक मिले हैं और एक व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
मुजफ्फर जांच के घेरे में आया
पुलिस अल फलाह विवि के ही डॉ. मुजफ्फर की तलाश में है गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ के बाद काजीगुंड निवासी मुजफ्फर जांच के घेरे में आया। वह अगस्त में भारत से भाग गया था और माना जाता है कि वह अफगानिस्तान में है। पुलिस ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस के लिए इंटरपोल से संपर्क किया है।
लखनऊ से आतंकी महिला गिरफ्तार
लखनऊ की एक महिला आतंकी डॉक्टर डॉ. शाहीन तीनों डॉक्टरों द्वारा रची जा रही साजिश की जानकारी रखती थी। विस्फोट की जांच से जुड़े लोगों ने बताया कि उसे 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी से पहले की बनाई जा रही इस योजना की पूरी जानकारी थी। मुजफ्फर के भाई डॉ. अदील राठेर को 7 नवंबर को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था। अनंतनाग अस्पताल में उसके लॉकर से एक एके-56 राइफल और अन्य गोला-बारूद जब्त किया गया था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रधानमंत्री मोदी ने बांकुरा की रैली में टीएमसी सरकार को 'निर्मम' बताया और राजनीति में महिलाओं की अधिक भागीदारी का समर्थन किया। पढ़ें बांकुरा जनसभा की पूरी रिपोर्ट।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया तनाव पर हाई-लेवल बैठक की। ₹12,980 करोड़ के इंश्योरेंस पूल को मंजूरी और 60 दिनों के ईंधन भंडार के साथ भारत किसी भी संकट के लिए तैयार।
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले मतदाता सूची में 7 लाख नए नाम जुड़े। कुल मतदाताओं की संख्या 6.82 करोड़ पार। जानिए क्यों चुनाव आयोग ने विस्तृत आंकड़ों को अभी गुप्त रखा है।
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ED ने कोलकाता पुलिस के DCP शांतनु सिन्हा बिस्वास और कारोबारी जॉय कामदार के ठिकानों पर छापेमारी की है। जानें सोना पप्पू सिंडिकेट केस का पूरा मामला।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता मामले में FIR दर्ज करने के अपने मौखिक आदेश को वापस ले लिया है। कोर्ट अब 20 अप्रैल को अगली सुनवाई करेगा।
केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 2% बढ़ा दिया है। जानें बढ़ा हुआ वेतन कब से लागू होगा और 8वें वेतन आयोग को लेकर क्या हैं नई मांगें
देशभर में महिला आरक्षण बिल को लेकर मचे घमासान के बीच आज रात 8:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे। दावा किया जा रहा है कि संबोधन का मुख्य विषय महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक होगा।
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल से जुड़े संविधान संशोधन बिल गिरने के बाद भाजपा और एनडीए ने कांग्रेस और विपक्षी इंडिया ब्लॉक के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। अब कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार और भाजपा के दावों पर पलटवार किया है।
कश्मीर घाटी में आज रिक्टर पैमाने पर 5.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसका केंद्र अफगानिस्तान के बदाखशान प्रांत में था। आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को सुबह रिक्टर पैमाने पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र अफगानिस्तान के बदाखशान प्रांत में था।
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। इसी कड़ी में विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने एक बड़े अधिकारी पर शिकंजा कस दिया है। जांच में सामने आया है कि राजीव कुमार ने अपनी ज्ञात वैध आय से कहीं अधिक, 1 करोड़ 10 लाख 24 हजार 271 रुपए की संपत्ति अर्जित की, जो सीधे तौर पर भ्रष्टाचार की ओर इशारा करती है।