अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों और लेकिन हवा की गति काफी मंद रहने से मौसम में विशेष परिवर्तन नहीं दिख रहा। हालांकि मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दो दिन में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

दिल्ली में 400 के पार पहुंचा एक्यूआई का स्तर।

भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों और लेकिन हवा की गति काफी मंद रहने से मौसम में विशेष परिवर्तन नहीं दिख रहा। हालांकि मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दो दिन में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। गुरुवार को सुबह मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सुबह-सुबह काफी घना कोहरा छाया रहा। इधर, सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार, सुबह 7 बजे दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। मास्क पहनने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों ने सरकार से स्थायी समाधान खोजने और पर्यावरण संरक्षण के लिए गंभीरता से काम करने की मांग की है। दिल्ली के इंडिया गेट के आसपास प्रदूषण की धुंध छाई रही। एक्यूआई 400 पार दर्ज की गई, जो बेहद खराब श्रेणी में है।

पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ा दी है। मध्य प्रदेश में बीते एक हफ्ते से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन समेत 15 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। शाजापुर 6.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा।
भोपाल, इंदौर समेत 6 जिलों में शीतलहर चलेगी। अगले 2 दिन राज्य में अलर्ट है। वहीं राजस्थान के माउंट आबू में पारा जीरो के करीब पहुंच गया है। राज्य के दूसरे इलाकों में भी तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री कम है। हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों में बर्फबारी कम हुई है, इसके बावजूद ठंड काफी ज्यादा पड़ रही है। प्रदेश के 29 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। लाहौल-स्पीति में पारा माइनस में है।
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से आधे मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में सबसे ठंडा शाजापुर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, जबलपुर-उज्जैन समेत 15 शहरों में 10 डिग्री से नीचे रहा।
राजस्थान में बफीर्ली हवा के असर से माउंट आबू में पारा शून्य के करीब पहुंच गया है। कुछ जगहों पर ओस की बूंदें जमकर बर्फ बन गईं। हालांकि धूप निकलने के बाद यहां लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिली। आबू के अलावा फतेहपुर, नागौर, सीकर, दौसा में भी तेज सर्दी रही।
हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है। कई दिनों से बर्फबारी नहीं हुई है। इसके बावजूद 29 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे है। लाहौल-स्पीति में पारा माइनस में है। अगले छह दिन भी बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं है।
उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह और शाम अच्छी ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान तापमान में 4-5 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू के स्वास्थ्य मामले में AIIMS निदेशक को मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और अदालत का ताजा आदेश।
दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन। पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और आरएमएल अस्पताल में घायल छात्रों से मुलाकात की पूरी कवरेज।
सुप्रीम कोर्ट ने राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को सरेंडर करने की सलाह दी है। कोर्ट ने सोनम के वकीलों को दो विकल्प दिए हैं। जानें पूरी खबर विस्तार से।
ल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया। उधर, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन और पेपर लीक मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज।
मंगलवार को संसद भवन के लाइब्रेरी बिल्डिंग स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संसदीय दल की मंगल मिलन बैठक शुरू हो गई है। यह विशेष बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित करने और राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत करने के लिए आयोजित की गई है।
सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर भूस्खलन होने से उसका प्रवेश द्वार बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से आठ मजदूरों की मौत हो गई। बाकी 19 मजदूर अब भी फंसे हैं। वहीं कलेक्टर अनुपा तामलिंग ने बताया कि सुरंग में फंसे मजदूरों की संख्या 27 से कम या ज्यादा भी हो सकती है।
सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को निर्देश दिया कि APAAR ID के लिए सहमति फॉर्म में अभिभावकों को मना करने या बाहर निकलने का विकल्प स्पष्ट रूप से दिया जाए, साथ ही डेटा सुरक्षा पर भी टिप्पणी की।
अयोध्या राम मंदिर दान में अनियमितताओं के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया। एसआईटी पुनर्गठन और निष्पक्ष जांच के दिए निर्देश। जानें आज की सुनवाई की मुख्य बातें
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारी संसद तक पहुंच गए, सुरक्षा बढ़ाई गई और आंसू गैस के गोले दागे गए।
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है। राज्य के डीजीपी अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनका शव सोमवार को अगरतला स्थित पुलिस मुख्यालय में उनके ही कार्यालय में मिला।