×

दिव्यागों को मिली नौकर, ट्राई साइकिलें और स्मार्टफोन 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को पंडित खुशीलाल शर्मा आर्युवेदिक महाविद्यालय के सभागार में दिव्यांग जनो को ट्रायसिकल, स्मार्टफोन तथा मोटराइज्ड साइकिलें प्रदान कीं।

By: Star News

Jun 04, 20252:36 PM

view12

view0

दिव्यागों को मिली नौकर, ट्राई साइकिलें और स्मार्टफोन 

भोपाल में सीएम मोहन ने 43 युवक-युवतियों को बांटे


भोपाल। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 के तहत प्रदत्त सुविधाएं हमारे दिव्यांगों के सशक्तिकरण के लिए वरदान है। दिव्यांग आगे बढ़ें, मध्यप्रदेश सरकार उनके साथ है। यह बात सीएम डॉ. मोहन यादव ने कही। दरअसल, भोपाल के पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के सभागार में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को नियुक्ति पत्र, ट्राई साइकिलें और स्मार्टफोन वितरित किए। वहीं सीएम ने कहा कि यह कदम दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का एक अहम प्रयास है। सरकार दिव्यांगजनों से जुड़े सभी मामलों में संवेदनशील तरीके से और अपनी ड्यूटी मानते हुए काम कर रही है।

बढ़ेगी आत्मनिर्भरता
मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को स्मार्टफोन और मोटराइज्ड साइकिलें दी, जिससे उनकी गतिशीलता और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। इसके साथ ही, लोक निर्माण के 33 उपयंत्री, पुरातत्व विभाग के 10 चौथी क्षेणी के कर्मचारी और जल संसाधन विभाग के 5 चौथी क्षेणी के कर्मचारी पद के लिए चयनित दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

सहायता उपकरणों का वितरण
मुख्यमंत्री ने पात्र हितग्राहियों को सहायता उपकरणों का वितरण किया और उन्हें दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत मिलने वाली सुविधाओं और अधिकारों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस अधिनियम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को समान अधिकार और अवसर देना है। इससे वे बिना किसी बाधा के समाज में सक्रिय रूप से भाग लें।

ब्रेल लिपि में पुस्तक का विमोचन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन भी किया। इस पुस्तक को ब्रेल लिपि में विकसित किया गया है। जिससे दृष्टिबाधित दिव्यांग भी इस अधिनियम के प्रावधानों और अपने अधिकारों को आसानी से समझ सकें।

COMMENTS (0)

RELATED POST

मप्र पुलिस की सौगात: ₹1 लाख से अधिक की सायबर ठगी पर अब 'ई-जीरो एफआईआर'; सुशासन दिवस पर नई व्यवस्था शुरू

मप्र पुलिस की सौगात: ₹1 लाख से अधिक की सायबर ठगी पर अब 'ई-जीरो एफआईआर'; सुशासन दिवस पर नई व्यवस्था शुरू

मध्यप्रदेश में सुशासन दिवस पर 'ई-जीरो एफआईआर' सेवा शुरू। ₹1 लाख से ज्यादा की सायबर धोखाधड़ी में अब घर बैठे दर्ज होगी FIR। जानें गोल्डन ऑवर का महत्व और 5-चरणीय प्रक्रिया

Loading...

Dec 25, 20255:29 PM

MP STF Action: अनूपपुर में 1.80 करोड़ का गांजा जब्त, ट्रक के गुप्त केबिन में छिपाकर हो रही थी तस्करी

MP STF Action: अनूपपुर में 1.80 करोड़ का गांजा जब्त, ट्रक के गुप्त केबिन में छिपाकर हो रही थी तस्करी

मध्य प्रदेश STF ने अनूपपुर के जंगलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से आ रहे ट्रक से 599 किलो गांजा जब्त किया है। लोहे के गुप्त केबिन में छिपाकर ले जाया जा रहा था नशा। 2 आरोपी गिरफ्तार

Loading...

Dec 25, 20254:52 PM

शाह बोले-दिग्विजय सिंह के शासन में मध्य प्रदेश बन गया था बीमारू राज्य 

शाह बोले-दिग्विजय सिंह के शासन में मध्य प्रदेश बन गया था बीमारू राज्य 

ग्वालियर के मेला ग्राउंड में अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट निवेश से रोजगार का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया। इसके बाद शाह और मुख्यमंत्री ने एमपी ग्रोथ समिट में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

Loading...

Dec 25, 20253:00 PM

एमपी पुलिस प्रमोशन: राज्य पुलिस सेवा के 4 अधिकारी बने IPS, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

एमपी पुलिस प्रमोशन: राज्य पुलिस सेवा के 4 अधिकारी बने IPS, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा के चार अधिकारियों—विक्रांत मुरब, सुरेंद्र कुमार जैन, आशीष खरे और राजेश रघुवंशी—को आईपीएस कैडर मिला है। जानें पूरी चयन प्रक्रिया और डीपीसी के विवरण

Loading...

Dec 24, 20255:50 PM

भोपाल अयोध्या बायपास 10-लेन प्रोजेक्ट: NGT ने 7871 पेड़ों की कटाई पर लगाई रोक

भोपाल अयोध्या बायपास 10-लेन प्रोजेक्ट: NGT ने 7871 पेड़ों की कटाई पर लगाई रोक

भोपाल के अयोध्या बायपास को 10 लेन बनाने के लिए काटे जा रहे 7871 पेड़ों पर NGT ने 8 जनवरी तक रोक लगा दी है। जानें NHAI का 81 हजार पौधे लगाने का प्लान और विरोध प्रदर्शन के कारण।

Loading...

Dec 24, 20255:20 PM