×

खुलासा- आतंकियों के निशाने पर था संघ का लखनऊ कार्यालय

एटीएस के मुताबिक तीनों लखनऊ, दिल्ली और अहमदाबाद में कई संवेदनशील स्थानों की रेकी की थी। सोमवार को पूछताछ में पता चला कि इनके निशाने पर लखनऊ का आरएसएस आॅफिस और दिल्ली की आजादपुर मंडी थी।

By: Arvind Mishra

Nov 10, 202512:25 PM

view6

view0

खुलासा- आतंकियों के निशाने पर था संघ का लखनऊ कार्यालय

तीनों लखनऊ, दिल्ली और अहमदाबाद में कई संवेदनशील स्थानों की रेकी की थी।

  • गुजरात एसआईटी का दावा, दिल्ली को भी दहलाने की थी तैयारी

  • गुजरात से पकड़े गए तीनों आतंकी देश में तहलका मचाने वाले थे

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
गुजरात एटीएस ने रविवार को आएसआईएस तीन आतंकियों को धर दबोचा था। ये आतंकी गुजरात में हथियार के आदान प्रदान के लिए गुजरात पहुंचे थे। एटीएस ने बताया कि गिरफ्तार की पहचान डॉ. अहमद मोहियुद्दीन सैयद (हैदराबाद का रहने वाला), आजाद सुलेमान शेख और मोहम्मद सुहैल (दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले) के रूप में हुई। एटीएस के मुताबिक तीनों लखनऊ, दिल्ली और अहमदाबाद में कई संवेदनशील स्थानों की रेकी की थी। सोमवार को पूछताछ में पता चला कि इनके निशाने पर लखनऊ का आरएसएस आॅफिस और दिल्ली की आजादपुर मंडी थी।

किसके पास क्या मिला

एटीएस डीआईजी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों में आंध्र प्रदेश का डॉक्टर अहमद मोहिउद्दीन सईद (35), जिसने चीन से एमबीबीएस का डिग्री हासिल किया था। बाकि के दो यूपी के रहने वाले हैं। आजाद सुलैमान शेख, उम्र 20 साल शामली का रहने वाला है और मोहम्मद सुहेल सलीम खान, उम्र 23 साल लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। इनके पास से दो ग्लॉक पिस्टल, बेरेटा पिस्टल, 30 राउंड कारतूस और कास्टर आॅयल (रिसिन बनाने के लिए) बरामद हुआ।

रिसिन..बहुत ही घातक जहर

ये रिसिन बहुत ही घातक जहर माना जाता है। एटीएस का मानना है कि वे रासायनिक हमला करने वाले थे। सईद ने चीन में मेडिकल डिग्री ली थी और रिसिन प्रोडक्शन की कोशिश कर रहा था। एटीएस ने बताया कि यूपी के रहने वाले दोनों संदिग्धों ने राजस्थान के हनुमानगढ़ से हथियार जुगाड़े थे। उन्होंने लखनऊ में फरर दफ्तर, दिल्ली आजादपुर मंडी, अहमदाबाद के धार्मिक स्थलों की भीड़-सुरक्षा की जांच की। कश्मीर में भी उनकी गतिविधियां मिलीं।
ये भी पढ़िए...

COMMENTS (0)

RELATED POST

दिल्ली: स्लीपर बस पलटी, दो लोगों की मौत... 23 घायल

दिल्ली: स्लीपर बस पलटी, दो लोगों की मौत... 23 घायल

देश की राजधानी नई दिल्ली के करोल बाग इलाके में स्थित झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार तड़के एक स्लीपर टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 यात्री घायल हो गए।

Loading...

Mar 25, 20269:48 AM

ट्रंप-मोदी फोन वार्ता: ईरान युद्ध के बीच हॉर्मुज जलडमरूमध्य और मिडिल ईस्ट संकट पर चर्चा

ट्रंप-मोदी फोन वार्ता: ईरान युद्ध के बीच हॉर्मुज जलडमरूमध्य और मिडिल ईस्ट संकट पर चर्चा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर बातचीत हुई। जानें पश्चिम एशिया संकट, हॉर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसके असर को लेकर क्या हुई चर्चा।

Loading...

Mar 24, 20266:50 PM

रेलवे टिकट कैंसिलेशन नए नियम 2026: 8 घंटे पहले कैंसिलेशन पर ही मिलेगा रिफंड, बोर्डिंग स्टेशन नियम में बदलाव

रेलवे टिकट कैंसिलेशन नए नियम 2026: 8 घंटे पहले कैंसिलेशन पर ही मिलेगा रिफंड, बोर्डिंग स्टेशन नियम में बदलाव

भारतीय रेलवे ने टिकट रिफंड नियमों को सख्त किया। अब ट्रेन प्रस्थान से 8 घंटे पहले टिकट रद्द करना अनिवार्य। जानें अश्विनी वैष्णव द्वारा घोषित बोर्डिंग स्टेशन और रिफंड के नए नियम

Loading...

Mar 24, 20266:26 PM

13 साल का मौन संघर्ष समाप्त: गाजियाबाद के हरीश राणा का एम्स में निधन, देश के पहले 'पैसिव यूथेनेशिया' मामले का दुखद अंत

13 साल का मौन संघर्ष समाप्त: गाजियाबाद के हरीश राणा का एम्स में निधन, देश के पहले 'पैसिव यूथेनेशिया' मामले का दुखद अंत

गाजियाबाद के हरीश राणा ने 13 साल के कोमा के बाद एम्स दिल्ली में अंतिम सांस ली। सुप्रीम कोर्ट से पैसिव यूथेनेशिया की अनुमति मिलने के बाद हुई देश की पहली कानूनी इच्छामृत्यु।

Loading...

Mar 24, 20265:30 PM

राज्यसभा में मोदी  : पश्चिम एशिया संकट भारत के लिए बड़ी परीक्षा, राज्यों को टीम इंडिया की  तरह करना होगा काम

राज्यसभा में मोदी : पश्चिम एशिया संकट भारत के लिए बड़ी परीक्षा, राज्यों को टीम इंडिया की तरह करना होगा काम

प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया संकट पर चिंता जताई। जानें होर्मुज स्ट्रेट संकट, महंगाई पर बने 7 एम्पॉवर्ड ग्रुप और राज्यों के लिए पीएम के कड़े निर्देशों के बारे में

Loading...

Mar 24, 20263:41 PM