×

खजुराहो में ट्रेनी एयरक्राफ्ट की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला

मंगलवार को खजुराहो हवाई अड्डे पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब इंडियन फ्लाइंग अकादमी के एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट (VT-IPN) को आपातकालीन स्थिति में उतारना पड़ा।

By: Star News

Jun 10, 20258:57 PM

view19

view0

खजुराहो में ट्रेनी एयरक्राफ्ट की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला

खजुराहो स्टार .समाचार वेब

मंगलवार को खजुराहो हवाई अड्डे पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब इंडियन फ्लाइंग अकादमी के एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट (VT-IPN) को आपातकालीन स्थिति में उतारना पड़ा। दोपहर 3:15 बजे हुई इस घटना में विमान का दाहिना पहिया जाम हो गया था, जिसके चलते वह रनवे से फिसलकर पास के एक खेत में जा उतरा।

जानकारी के अनुसार, लैंडिंग के दौरान विमान का संतुलन बिगड़ गया था। पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से लैंडिंग की अनुमति मांगी। अनुमति मिलते ही विमान नीचे आया, लेकिन पहिया जाम होने के कारण वह रनवे पर ठीक से उतर नहीं पाया और घास वाले इलाके में फिसल गया। इस दौरान विमान का दाहिना विंग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हालांकि, सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि विमान में सवार पायलट और ट्रेनी पायलट दोनों सुरक्षित रहे और उन्हें कोई चोट नहीं आई। विमान के खेत में उतरते ही एयरपोर्ट अथॉरिटी और CISF के जवान मेडिकल टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाला।

खजुराहो एयरपोर्ट अथॉरिटी के संतोष सिंह ने बताया कि फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान एयरक्राफ्ट के पिछले टायर नहीं खुले, जिस वजह से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

मुरैना: अपराधी के साथ जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, CM मोहन यादव ने जौरा थाना प्रभारी को किया सस्पेंड

मुरैना: अपराधी के साथ जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, CM मोहन यादव ने जौरा थाना प्रभारी को किया सस्पेंड

मुरैना के जौरा थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला को अपराधी लवकुश शर्मा के साथ जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Loading...

Mar 02, 20267:04 PM

रेलवे भर्ती फर्जीवाड़ा: जबलपुर CBI ने बिहार से दो युवकों को किया गिरफ्तार, 6 लाख में हुआ था नौकरी का सौदा

रेलवे भर्ती फर्जीवाड़ा: जबलपुर CBI ने बिहार से दो युवकों को किया गिरफ्तार, 6 लाख में हुआ था नौकरी का सौदा

जबलपुर सीबीआई ने रेलवे टेक्नीशियन भर्ती में धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को मुंगेर से गिरफ्तार किया है। बायोमैट्रिक मिलान न होने पर खुला फर्जीवाड़ा।

Loading...

Mar 02, 20266:53 PM

भोपाल भाजपा की नई टीम का एलान:  रवीन्द्र यती की टीम में 25 नाम

भोपाल भाजपा की नई टीम का एलान: रवीन्द्र यती की टीम में 25 नाम

भोपाल भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यती ने नगर जिला पदाधिकारियों की घोषणा की है। इस कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष और 2 महामंत्री सहित कई नए चेहरों को जगह मिली है।

Loading...

Mar 02, 20266:43 PM

भोपाल : पति से विवाद के बाद महिला ने छत से कूदकर दी जान, मोबाइल बना विवाद की वजह

भोपाल : पति से विवाद के बाद महिला ने छत से कूदकर दी जान, मोबाइल बना विवाद की वजह

भोपाल की देव ग्रीन सिटी में चरित्र शंका और मोबाइल विवाद के चलते 33 वर्षीय महिला ने सुसाइड किया। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर।

Loading...

Mar 02, 20266:09 PM

भोपाल : AIIMS और पीपुल्स यूनिवर्सिटी को मिली बम से उड़ाने की धमकी, साइबर सेल जांच में जुटी

भोपाल : AIIMS और पीपुल्स यूनिवर्सिटी को मिली बम से उड़ाने की धमकी, साइबर सेल जांच में जुटी

भोपाल के AIIMS और पीपुल्स यूनिवर्सिटी को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस और बम स्क्वाड ने किया सर्च ऑपरेशन। जानें क्या है पूरा मामला और साइबर सेल की जांच।

Loading...

Mar 02, 20265:17 PM