भोपाल के AIIMS और पीपुल्स यूनिवर्सिटी को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस और बम स्क्वाड ने किया सर्च ऑपरेशन। जानें क्या है पूरा मामला और साइबर सेल की जांच।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब शहर के दो बड़े चिकित्सा संस्थानों AIIMS (एम्स) भोपाल और पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने का धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। इस ई-मेल में न केवल विस्फोट की बात कही गई थी, बल्कि 'सायनाइड पॉइजन' के इस्तेमाल का जिक्र कर दहशत फैलाने की कोशिश की गई।
धमकी भरा यह संदेश सोमवार सुबह करीब 3:00 बजे दोनों संस्थानों के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजा गया। ई-मेल भेजने वाले ने लिखा...
"आपके कॉलेज में सायनाइड पॉइजन वाले बम रखे गए हैं, जो दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करेंगे। सुबह 11:00 बजे तक सभी डॉक्टरों और स्टूडेंट्स को बाहर निकाल लें। अल्लाह हू अकबर।"

जैसे ही संस्थानों ने पुलिस को सूचित किया, प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया।
AIIMS भोपाल: बागसेवनिया थाना प्रभारी (TI) अमित सोनी अपनी टीम और बम निरोधक दस्ते (BDS) के साथ मौके पर पहुंचे।
पीपुल्स यूनिवर्सिटी: निशातपुरा थाना प्रभारी मनोज पटवा और पुलिस बल ने मोर्चा संभाला।
सुरक्षा के लिहाज से दोनों परिसरों को खाली कराया गया और चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। स्निफर डॉग्स और आधुनिक उपकरणों की मदद से घंटों चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली, क्योंकि कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ।
भोपाल पुलिस की साइबर सेल अब इस मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिस ई-मेल आईडी से संदेश भेजा गया है, उसके IP एड्रेस को ट्रैक किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह किसी की शरारत या सनसनी फैलाने की साजिश लग रही है, लेकिन पुलिस किसी भी इनपुट को हल्के में नहीं ले रही है।
हैरानी की बात यह है कि पीपुल्स मेडिकल कॉलेज को पहले भी 19 फरवरी को इसी तरह की धमकी मिली थी। लगातार दूसरी बार दी गई इस धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर डाल दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।