×

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकियों से मुठभेड़, एक जवान शहीद

उधमपुर के ऊंचाई वाले एक सुदूर वन क्षेत्र में सेना और पुलिस ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। गोली लगने से एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया।

By: Arvind Mishra

Sep 20, 202510:47 AM

view9

view0

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकियों से मुठभेड़, एक जवान शहीद

उधमपुर में सेना और पुलिस द्वारा आतंकवादियों की तलाश फिर से शुरू करने के दौरान एक सैनिक बलिदान हो गया है।

  • जैश के चार आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने घेरा 

  • सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग जारी

जम्मू। स्टार समाचार वेब

उधमपुर के ऊंचाई वाले एक सुदूर वन क्षेत्र में सेना और पुलिस ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। गोली लगने से एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। सैनिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां इलाज के दौरान शनिवार तड़के जवान शहीद हो गया। दरअसल, जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में शुक्रवार देर रात से ही सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच शनिवार को भी मुठभेड़ जारी रही। दूदू बसंतगढ़ की पहाड़ियों पर जैश के चार आतंकवादियों को सेना के जवानों ने घेर लिया है। जिसके बाद से लगातार दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। इस गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया था। जिसके बाद जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

मौके पर सेना की संयुक्त टीम डटी

शनिवार को सुबह जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा-मुठभेड़ जारी है। एसओजी, पुलिस और भारतीय सेना की संयुक्त टीमें मौके पर मौजूद हैं। इससे पहले, व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर कहा था कि-किश्तवाड़ के सामान्य इलाके में एक खुफिया-आधारित अभियान में, व्हाइट नाइट कोर के सैनिकों ने रात लगभग 8 बजे आतंकवादियों से संपर्क स्थापित किया।

सेना के कुत्तों से नहीं बचेंगे आतंकी

दावा किया जा रहा है कि अब आतंकी नहीं बचेंगे। उधमपुर और डोडा दोनों तरफ ड्रोन और खोजी कुत्तों से लैस अतिरिक्त बल उतार दिए गए हैं। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक व्यापक तलाशी अभियान जारी था। हालांकि, सेना के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक आतंकवादियों से कोई नया संपर्क नहीं हुआ है।

एक साल में कई मुठभेड़

पिछले एक साल में इस इलाके में कई मुठभेड़ें हुई हैं। बीते 26 जून को दूदू-बसंतगढ़ के जंगल में हुई मुठभेड़ में आतंकवादी हैदर को मार गिराया था। हैदर पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (खीट) का एक शीर्ष कमांडर था, जो पिछले चार वर्षों से इस क्षेत्र में सक्रिय था। इससे पहले 25 अप्रैल को बसंतगढ़ क्षेत्र में छिपे हुए आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया था।

COMMENTS (0)

RELATED POST

उत्तर प्रदेश... अब जातिवाद खत्म... पुलिस नहीं लिखेगी जाति... रैलियों पर भी प्रतिबंध

5

0

उत्तर प्रदेश में जातिगत भेदभाव को खत्म करने के लिए सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर जाति का उल्लेख करने पर रोक लगा दी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस रिकॉर्ड और सार्वजनिक स्थलों पर नाम के साथ जाति का उल्लेख नहीं किया जाएगा।

Loading...

Sep 22, 2025just now

आज शाम पांच बजे प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र को करेंगे संबोधित 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (रविवार) शाम पांच बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस मुद्दे पर संबोधन देंगे, इसकी अभी आधाकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। हालांकि, माना जा रहा है कि सोमवार से लागू हो रहे जीएसटी सुधारों को लेकर पीएम मोदी अपना संबोधन दे सकते हैं।

Loading...

Sep 21, 202517 hours ago

साजिश पर प्रहार... आतंकी ठिकाना ध्वस्त... पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन

7

जम्मू के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने को ध्वस्त करते हुए भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। हथियारों का इस्तेमाल आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हो सकते थे। सेना से लेकर खुफिया एजेंसियां सकते में हैं। आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है।

Loading...

Sep 21, 202519 hours ago

बिहार में विकास मित्रों का बढ़ा भत्ता, टैबलेट खरीदने के लिए सरकार देगी 25 हजार

6

बिहार सरकार ने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए न्याय के साथ विकास के सिद्धांत को अपनाते हुए बिहार महादलित विकास मिशन के तहत कार्यरत विकास मित्रों और शिक्षा सेवकों के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

Loading...

Sep 21, 202519 hours ago

योगी बोले... पुलिस की गोली ने ‘मारीच’ को भेदा तो चिल्ला रहा था-गलती हो गई...उत्तर प्रदेश आ गया

8

योगी ने साफ शब्दों में कहा कि प्रदेश सरकार अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और जो भी महिला सुरक्षा या कानून व्यवस्था के खिलाफ काम करेगा, उसके खिलाफ सख्त एक्शन होगा। योगी ने पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी पर भी खास जोर दिया।

Loading...

Sep 20, 20253:10 PM