चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा है कि डिटरेंस (निरोधक क्षमता) तभी काम करती है, जब राजनीतिक इच्छाशक्ति हो। सैन्य शक्ति पर भरोसा हो और पर्याप्त सैन्य क्षमता मौजूद हो। हमारे पास ये तीनों चीजें हैं।

सीडीएस ने चाणक्य डिफेंस डायलॉग के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा है कि डिटरेंस (निरोधक क्षमता) तभी काम करती है, जब राजनीतिक इच्छाशक्ति हो। सैन्य शक्ति पर भरोसा हो और पर्याप्त सैन्य क्षमता मौजूद हो। हमारे पास ये तीनों चीजें हैं। दरअसल, सीडीएस ने चाणक्य डिफेंस डायलॉग के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। देश के शीर्ष सैन्य कमांडरों और रणनीतिक विशेषज्ञों की मौजूदगी में होने वाले चाणक्य डिफेंस डायलॉग से पहले जनरल द्विवेदी ने साफ कहा है कि भारत किसी भी परिस्थिति में लंबी लड़ाई के लिए तैयार है। दुश्मन चाहे पाकिस्तान हो या उसके समर्थित आतंकी। भारत की सेना हर खतरे का मुंहतोड़ जवाब देने की क्षमता रखती है। द्विवेदी ने कहा-पाकिस्तान चाहे जितना भी पर्दे के पीछे छिपकर आतंकवाद को बढ़ावा दे, भारतीय सेना उसकी हर हरकत पर नजर रखती है। कश्मीर में पिछले पांच सालों में आतंकवाद में भारी गिरावट आई है और 61 फीसदी मारे गए आतंकवादी पाकिस्तानी थे, जो यह साबित करता है कि सीमा पार से आतंक भेजने की साजिश लगातार जारी है। सीडीएस के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में हालात तेजी से बदल रहे हैं और आज वहां के युवा भारत के साथ भविष्य देख रहे हैं।
सीडीएस ने आपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा- यह तो सिर्फ ट्रेलर था। जरूरत पड़ी तो पाकिस्तान को सिखाया जाएगा कि एक जिम्मेदार देश अपने पड़ोसी के साथ कैसे बर्ताव करता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत किसी भी प्रकार के न्यूक्लियर ब्लैकमेल से डरने वाला नहीं है। युद्ध चाहे चार महीने चले या चार साल, भारतीय सेना हर हाल में तैयार है।
लाल किले पर हुए धमाके का संदर्भ लेते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि डिटरेंस काम कर रहा है। यदि आतंकियों की ओर से कोई बैरंग चिट्ठी भी आएगी तो सेना पता लगा लेगी कि वह कहां से आई है। हमें पता है किसे जवाब देना है। जब पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देता है तो हमारे लिए चिंता की बात होती है। हम उन्नति की बात करते हैं अगर कोई रोड़ा लगाएगा तो हमें तो कार्रवाई करनी पड़ेगी।
चीन के साथ संबंधों पर उन्होंने उम्मीद जताई कि पूर्वी लद्दाख में तनाव घटने के बाद दोनों देश सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक नेतृत्व के बीच बातचीत बढ़ने से जमीनी हालात में तेजी से सुधार हुआ है। उन्होंने कहा, डिप्लोमेसी और राजनीतिक दिशा जब साथ आती है, तो डिफेंस डिप्लोमेसी स्मार्ट पावर बन जाती है।
मणिपुर हिंसा पर द्विवेदी ने कहा कि मणिपुर हमारे लिए स्वर्ग जैसा है और वहां लगी राष्ट्रपति शासन के बाद हालात सामान्य हो रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वहां के समुदाय आपसी मतभेद हल करेंगे तो स्थिति और बेहतर होगी। इसी तरह, म्यांमार से आए 43,000 शरणार्थियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत उन्हें वापस भेजने की कोशिश कर रहा है और यदि उनमें से कोई आतंकी गतिविधियों में शामिल पाया गया तो कड़ा कदम उठाया जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण ईरान के नियंत्रण में आए होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की मांग भारत ने मजबूती से रखी। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ब्रिटेन द्वारा आयोजित एक बहुपक्षीय बैठक में कहा कि भारत इस संघर्ष में जलमार्ग पर अपने नागरिकों को खोने वाला एकमात्र देश है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक फैसला सामने आया है। गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इस फैसले ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
इंडोनेशिया के उत्तरी मोलुक्का प्रांत में गुरुवार को भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए। यूएसजीसी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र टेरनाटे क्षेत्र के पास उत्तरी मोलुक्का सागर में था। जमीन से केवल 10 किलोमीटर नीचे, जिससे झटके अधिक विनाशकारी महसूस हुए।
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी- नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने अगले कुछ वर्षों में चांद पर एक स्थायी बेस स्थापित करने की योजना रखी है। बीते हफ्ते ही एजेंसी ने अगले एक दशक के चांद से जुड़े मिशन्स का रोड मैप सामने रखा था।
कुवैत में अलग-अलग घटनाओं में जान गंवाने वाले 20 भारतीयों के पार्थिव शरीर एक विशेष उड़ान से कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचे। मिडल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से विमान सेवाओं में आए व्यवधान के चलते इन शवों को भारत लाने में काफी देरी हुई।
भारत की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना का पहला चरण आज यानी एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा जनगणना अभियान होगा, जो पहली बार पूरी तरह से डिजिटल माध्यमों से संचालित किया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सेना के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अरहामा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच कई घंटों से मुठभेड़ होने की सूचना है। इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है।
आज यानी एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही सरकार ने बड़ा झटका दिया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपए तक महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने इसके दाम अचानक बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा अब रेल टिकट 8 घंटे पहले तक ही कैंसिल कर पाएंगे।
01 अप्रैल 2026 का राशिफल। जानें अपनी राशि के अनुसार करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन का हाल। क्या कहते हैं आपके सितारे?
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सिस्टेमिक इन्फेक्शन के इलाज के बाद वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।