×

मेट्रो स्टेशन के पास फैक्ट्री में लगी आग, चार जिंदगी खाक

By: Arvind Mishra

Jun 25, 202510:07 AM

view9

view0

मेट्रो स्टेशन के पास फैक्ट्री में लगी आग, चार जिंदगी खाक

  • दमकलकर्मियों को 12 घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी 

  • धुआं छाने से स्थानीय लोगों को सांस लेने में हो रही दिक्कत

  • तीन घायलों को पास के ही अस्पताल में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

दिल्ली के मेट्रो स्टेशन के पास बीती रात एक प्लास्टिक और कपड़ा प्रिंटिंग फैक्ट्री में लगी भीषण आग पर फायर कर्मियों ने काबू पा लिया गया है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। बचव कर्मियों ने फैक्ट्री के अंदर से चार जले हुए शव बरामद कर लिए हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है। दरअसल, दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास एक पॉलिथीन बनाने वाली तीन मंजिल फैक्ट्री में लगी भीषण आग में जलकर चार श्रमिकों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। घायलों को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। दमकल विभाग के मुताबिक 12 घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया है। फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को मिली। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 12 से 13 लोग मौजूद थे। इनमें से चार लोग अंदर ही फंस गए, बाकी लोग फैक्ट्री के बाहर आ गए थे। दमकल विभाग के मुताबिक आग लगने की सूचना पर एक के बाद एक 16 दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गई।

जेसीबी से तोड़ी गई दीवार

आग बड़ी होने के कारण बाद में आठ गाड़ियां और भेजी गई। कर्मचारियों को आग पर काबू पाने में काफी दिक्कत हो रही थी। ऐसे में अर्थमूवर से फैक्ट्री की दीवार तोड़ी गई। जिसके बाद कर्मचारी सर्च आपरेशन के लिए फैक्ट्री के अंदर घुसे। तीन घायलों को पास के ही अस्पताल ले जाया गया।  

सुबह मिला एक शव

देर रात करीब एक बजे तीन शवों को फैक्ट्री से बाहर निकाला गया। एक शव बुधवार की सुबह करीब नौ बजे निकाला गया। सभी शवों को रोहिणी के बाबा भीमराव आंबेडकर अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया गया है। अभी शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

फैक्ट्री वैध या अवैध...जांच जारी

दमकल विभाग के मुताबिक इस भीषण आग पर काबू पाने में 12 घंटे का समय लग गया। अभी भी कूलिंग और सर्च आॅपरेशन का काम जारी है। रोहिणी जिला पुलिस अधिकारी के मुताबिक आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फैक्ट्री मालिक का भी पता लगा रही है। फैक्ट्री वैध है या अवैध है, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

सुकमा में मुठभेड़... सुबह-सुबह जवानों ने तीन नक्सली किए ढेर 

सुकमा में मुठभेड़... सुबह-सुबह जवानों ने तीन नक्सली किए ढेर 

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक बार फिर जवानों को लाल आतंक से लड़ाई में बड़ी सफलता मिली है। गोलापल्ली थाना क्षेत्र के जंगल-पहाड़ी में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में गुरुवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मौके से हथियार भी मिले हैं।

Loading...

Dec 18, 202510:21 AM

लोकसभा में SHANTI बिल 2025 पारित: परमाणु क्षेत्र में आएगी निजी भागीदारी

लोकसभा में SHANTI बिल 2025 पारित: परमाणु क्षेत्र में आएगी निजी भागीदारी

लोकसभा ने परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजी निवेश की अनुमति देने वाले 'शांति' विधेयक 2025 को पारित किया। जानें क्या हैं इसके फायदे और क्यों विपक्ष कर रहा है विरोध

Loading...

Dec 17, 20257:12 PM

NPS Withdrawal Rules 2025: अब रिटायरमेंट पर निकाल सकेंगे 80% कैश, PFRDA ने बदला नियम

NPS Withdrawal Rules 2025: अब रिटायरमेंट पर निकाल सकेंगे 80% कैश, PFRDA ने बदला नियम

PFRDA ने NPS निकासी नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब निजी कर्मचारी रिटायरमेंट पर 80% फंड एकमुश्त निकाल सकते हैं। जानें नए स्लैब और एन्युइटी नियम।

Loading...

Dec 17, 20255:50 PM

भारतीय दूतावास को धमकी... बांग्लादेश के उच्चायुक्त को तलब  

भारतीय दूतावास को धमकी... बांग्लादेश के उच्चायुक्त को तलब  

भारत सरकार ने आज यानी बुधवार को बांग्लादेश के राजदूत को बुलाया। ये मुलाकात ढाका में भारतीय दूतावास को मिली धमकी के तुरंत बाद रखी गई। बांग्लादेश के राजदूत मोहम्मद रियाज हमीदुल्लाह दोपहर विदेश मंत्रालय पहुंचे।

Loading...

Dec 17, 20252:55 PM

अटल संस्मरण... वाजपेयी अगर बनते राष्ट्रपति तो आडवाणी प्रधानमंत्री

अटल संस्मरण... वाजपेयी अगर बनते राष्ट्रपति तो आडवाणी प्रधानमंत्री

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम 2002 में राष्ट्रपति चुने गए थे। उस समय लालकृष्ण आडवाणी भाजपा में बेहद मजबूत स्थिति में थे। ऐसे में भाजपा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए कलाम के नाम पर विचार करने से पहले अटल बिहारी वाजपेयी का नाम सुझाया था।

Loading...

Dec 17, 20252:42 PM