×

अमेरिका... यूनिवर्सिटी में परीक्षा के दौरान गोलीबारी, दो की मौत 

अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुई अंधाधुंध फायरिंग से छात्रों में दहशत का माहौल है। इस गोलीबारी में दो लोगों की जान चली गई और 8 लोग घायल हैं। घटना के दौरान विश्वविद्यालय में मौजूद एक छात्र ने अपनी मां को मैसेज किया और फायरिंग की जानकारी दी।

By: Arvind Mishra

Dec 14, 202510:23 AM

view10

view0

अमेरिका... यूनिवर्सिटी में परीक्षा के दौरान गोलीबारी, दो की मौत 

ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुई अंधाधुंध फायरिंग से छात्रों में दहशत का माहौल है।

  • यूनिवर्सिटी में फायरिंग के बाद पहुंची पुलिस
  • छात्र ने गोलीबारी के बीच मां को भेजा मैसेज
  • विश्वविद्यालय परिसर में गोलीबारी से दहशत

वॉशिंगटन। स्टार समाचार वेब

अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुई अंधाधुंध फायरिंग से छात्रों में दहशत का माहौल है। इस गोलीबारी में दो लोगों की जान चली गई और 8 लोग घायल हैं। घटना के दौरान विश्वविद्यालय में मौजूद एक छात्र ने अपनी मां को मैसेज किया और फायरिंग की जानकारी दी। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा-मुझे घटना की ब्रिफिंग मिली है और मैं पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी स्थिति पर नजर रखने और एफबीआई की मदद की पेशकश करते हुए पीड़ितों के लिए प्रार्थना की अपील की। दरअसल, अमेरिका के ब्राउन यूनिवर्सिटी में गोलीबारी हो गई। इसमें दो लोग मारे गए। प्रोविडेंस के मेयर ने बताया कि घटना विवि की इंजीनियरिंग और फिजिक्स विभाग में हुई, जहां फाइनल एग्जाम के दौरान छात्र मौजूद थे। गोलीबारी की सूचना दोपहर करीब 4 बजे मिली और हमलावर इमारत से भाग निकला।

तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अभी भी उसकी तलाश कर रही है। शुरूआत में विश्वविद्यालय ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेने की सूचना दी थी, लेकिन बाद में स्पष्ट किया गया कि उसका घटना से कोई संबंध नहीं था और वह निर्दोष है।

शेल्टर-इन-प्लेस आर्डर लागू

इलाके में शेल्टर-इन-प्लेस आर्डर लागू है, जिसके तहत लोगों को घरों में रहने और दरवाजे बंद रखने की सलाह दी गई है। पुलिस और एफबीआई की टीम कैंपस और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सर्च आपरेशन चला रही है। ब्राउन यूनिवर्सिटी एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी है, जहां लगभग 7,300 स्नातक और 3,000 से अधिक स्नातकोत्तर छात्र पढ़ते हैं।

मां, मैं भाग रहा हूं, लव यू...

इधर, गोलीबारी के दौरान, एक छात्र ने अपनी मां को एक मार्मिक संदेश भेजा। शम्साह अमरसी ने बताया कि उनका बेटा जैडेन एंसेल्मो उस वक्त कैंपस में ही मौजूद था। उसने मुझे मैसेज करते हुए घटना के बारे में बताया। शम्साह के अनुसार, यूनिवर्सिटी में फाइनल्स एग्जाम होने वाले थे, ऐसे में सभी बच्चे वहां पढ़ रहे थे। तभी मेरे बेटे ने मुझे मैसेज किया, मां कैंपस में शूटिंग हो रही है। मैं भागने जा रहा हूं और मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। शम्साह ने तुरंत अपने बेटे को मैसेज किया कि अपना फोन साइलेंट कर लो, फोन से बिल्कुल आवाज नहीं आनी चाहिए। साथ ही शम्साह ने जैडेन को अपने 12 दोस्तों के साथ किसी सुरक्षित स्थान पर छिपने की सलाह दी।

COMMENTS (0)

RELATED POST

अमेरिका-ईरान जंग Day 13: ट्रम्प बोले– 'हम जीत गए', युद्ध में खर्च हुए ₹1 लाख करोड़, ईरान ने रखीं 3 शर्तें

अमेरिका-ईरान जंग Day 13: ट्रम्प बोले– 'हम जीत गए', युद्ध में खर्च हुए ₹1 लाख करोड़, ईरान ने रखीं 3 शर्तें

ईरान-अमेरिका युद्ध के 13वें दिन डोनाल्ड ट्रम्प ने जीत का दावा किया। पेंटागन के मुताबिक 6 दिन में 11.3 अरब डॉलर खर्च हुए। जानें ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान की 3 शर्तें

Loading...

Mar 12, 202611:02 AM

एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की फुकेट में हार्ड लैंडिंग, सुरक्षित बचे 140 यात्री

एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की फुकेट में हार्ड लैंडिंग, सुरक्षित बचे 140 यात्री

हैदराबाद से फुकेट जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान (AXB938) की हार्ड लैंडिंग हुई। लैंडिंग गियर क्षतिग्रस्त होने से रनवे बंद करना पड़ा। जानें पूरी खबर और यात्रियों की स्थिति।

Loading...

Mar 11, 20263:50 PM

ईरान-इजराइल युद्ध: 12वां दिन, क्या अब टेक कंपनियों की खैर नहीं? गूगल और माइक्रोसॉफ्ट भी निशाने पर!

ईरान-इजराइल युद्ध: 12वां दिन, क्या अब टेक कंपनियों की खैर नहीं? गूगल और माइक्रोसॉफ्ट भी निशाने पर!

ईरान-इजराइल युद्ध के 12वें दिन ईरान ने इजराइल और अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। रिपोर्ट के अनुसार, गूगल, अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट जैसी टेक कंपनियों के डेटा सेंटर भी ईरान के निशाने पर हैं।

Loading...

Mar 11, 20262:55 PM

नेपाल चुनाव 2026: राजनीति में 'महिला शक्ति' का उदय, RSP की आंधी में उड़े दिग्गज

नेपाल चुनाव 2026: राजनीति में 'महिला शक्ति' का उदय, RSP की आंधी में उड़े दिग्गज

नेपाल संसदीय चुनाव 2026 में 14 महिलाओं ने जीत दर्ज की है। RSP की सोबिता गौतम और इंदिरा रनमागर जैसी उम्मीदवारों ने दिग्गजों को हराया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Mar 09, 20262:12 PM

ईरान में खामेनेई 02 की शुरुआत: मुजतबा  बने सुप्रीम लीडर, संसद अध्यक्ष बोले-  'एपस्टीन गिरोह' तय नहीं करेगा हमारा लीडर

ईरान में खामेनेई 02 की शुरुआत: मुजतबा  बने सुप्रीम लीडर, संसद अध्यक्ष बोले-  'एपस्टीन गिरोह' तय नहीं करेगा हमारा लीडर

ईरान ने मुजतबा खामेनेई को अपना नया सर्वोच्च नेता नियुक्त किया है। ईरानी संसद अध्यक्ष ने डोनाल्ड ट्रंप और एपस्टीन मामले पर तंज कसते हुए दी कड़ी प्रतिक्रिया। जानें पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Mar 09, 202612:20 PM