×

सबसे पहले महाकाल को बंधी राखी... बाबा को सवा लाख लड्डुओं का लगाया भोग

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल को राखी बंधने के साथ ही रक्षाबंधन पर्व की शुरुआत हो गई। अमर पुजारी के परिवार की महिलाओं द्वारा तैयार की गई खास राखी उन्हें अर्पित की गई है। महाकाल को जो राखी बांधी गई है उसमें मखमल का कपड़ा, रेशमी धागा और मोती का उपयोग हुआ है। राखी पर भगवान गणेश जी विराजित हैं।

By: Arvind Mishra

Aug 09, 202510:24 AM

view1

view0

सबसे पहले महाकाल को बंधी राखी... बाबा को सवा लाख लड्डुओं का लगाया भोग

बाबा महाकाल को राखी बांधकर उन्हें सवा लाख लड्डुओं का महाभोग लगाया गया।

  • मंदिर प्रबंधन सप्ताह भर से तैयारी में जुटा था 

  • 60 डिब्बे देसी घी और 40 क्विंटल बेसन 

  • भस्मारती के बाद विशेष श्रृंगार किया गया 

    उज्जैन। स्टार समाचार वेब

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल को राखी बंधने के साथ ही रक्षाबंधन पर्व की शुरुआत हो गई। अमर पुजारी के परिवार की महिलाओं द्वारा तैयार की गई खास राखी उन्हें अर्पित की गई है। महाकाल को जो राखी बांधी गई है उसमें मखमल का कपड़ा, रेशमी धागा और मोती का उपयोग हुआ है। राखी पर भगवान गणेश जी विराजित हैं। शनिवार को सबसे पहले तड़के 3 बजे भस्म आरती के लिए पट खोले गए। इसके बाद पंचामृत से अभिषेक किया गया। भस्म आरती के दौरान ही उन्हें विशेष श्रृंगार के साथ राखी अर्पित की गई। दरअसल, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आज कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में सबसे पहले बाबा महाकाल को राखी बांधकर उन्हें सवा लाख लड्डुओं का महाभोग लगाया गया। प्रतिवर्ष बाबा महाकाल को पुजारी परिवार द्वारा सवा लाख लड्डुओं का महाभोग लगाया जाता है जिसे एक सप्ताह में मंदिर परिसर में ही तैयार किया जाता है।  

भक्तों ने समाप्त किया उपवास

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि पुजारी परिवार द्वारा आज बाबा महाकाल को लगाई गई सवा लाख लड्डूओ की भोग प्रसादी का वितरण भक्तों को प्रसाद स्वरूप मे किया गया। बाबा महाकाल की इस प्रसादी को पाकर भक्त तो खुश हो ही गए, लेकिन यह वही प्रसादी है जिसे खाने के बाद ही महाकाल के भक्त श्रावण मास में रखे गए उपवास को खोलते हैं। सुबह महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने इस प्रसादी को ग्रहण करने के साथ ही एक माह के अपने उपवास को समाप्त किया।

चार दिन में तैयार किए लड्डू

भगवान महाकाल को राखी बांधने बाद भस्मआरती के दौरान ही सवा लाख लड्डुओं का महाभोग लगाया गया। इस महाभोग की तैयारी पिछले चार दिनों से चल रही है। मंगलवार से ही मंदिर में पुजारी कक्ष के पीछे भट्टी पूजन के साथ लड्डू बनाना शुरू हो गया था।  लड्डू निर्माण करने वाले हलवाई ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि वे पिछले 12 वर्षों से रक्षाबंधन पर्व पर महाकाल के लिए लड्डू बना रहे हैं। इस लड्डू के निर्माण में 60 डिब्बे देसी घी, 40 क्विंटल बेसन, 40 क्विंटल शकर बुरा और 25 किलो ड्राई फ्रूट शामिल किए गए।

श्री खजराना गणेश को बांधी 196 वर्गफीट की राखी

-इंदौर-कोलकाता के कारीगरों ने रातभर में बनाई

इधर, जनता के सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य और देश के वीर सैनिकों की रक्षा की मनोकामना के साथ रक्षाबंधन के पर्व पर शनिवार को इंदौर में विश्व प्रसिद्ध भगवान खजराना गणेश को 196 वर्गफीट की विशाल राखी बांधी गई। राखी बांधते समय पंडितों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया। खास बात यह कि यह राखी अलग-अलग शहरों से लाए गए फूलों से इंदौर और कोलकाता के कारीगरों ने रातभर में तैयार की गई है, जिसमें पांच दिन तक ताजगी रहेगी। राखी श्री विघ्नहर्ता गणेश भक्त समिति ने बनाई है। समिति के संस्थापक राजेश बिड़कर और राहुल शर्मा ने बताया कि यह लगातार नौवां वर्ष है जब विशाल राखी श्री गणेश को अर्पित की गई। राखी अर्पित करने की शुरूआत आठ साल पहले की गई थी, तब 66 (36 वर्ग फीट) की राखी बनाई गई थी। उनका कहना है कि जब खजराना गणेश की स्थापना हुई तो उनका स्वरूप काफी छोटा था। फिर धीरे-धीरे बढ़ते गया। इसी तरह हर साल राखी का साइज भी बढ़ाया गया। इस बार 1414 (196) वर्ग फीट की राखी बनाई गई। इसकी डोर मंदिर के चारों ओर घुमाकर बांधी गई। उनका दावा है कि यह राखी दुनिया की सबसे बड़ी राखी है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

आज का मूलांक भविष्यफल: 12 अगस्त 2025, जानिए कैसा रहेगा दिन

1

0

आज का मूलांक भविष्यफल: 12 अगस्त 2025, जानिए कैसा रहेगा दिन

आज का मूलांक 12 अगस्त 2025 के लिए भविष्यफल जानने के लिए यह लेख पढ़ें। मूलांक ज्योतिष के अनुसार, आपका मूलांक आपकी जन्मतिथि के अंकों के योग से निर्धारित होता है।

Loading...

Aug 12, 20259 hours ago

आज का 12 अगस्त 2025 राशिफल (आज का राशिफल

1

0

आज का 12 अगस्त 2025 राशिफल (आज का राशिफल

12 अगस्त 2025 का राशिफल। जानें मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? अपने स्वास्थ्य, प्रेम, करियर और आर्थिक स्थिति के बारे में ज्योतिषीय भविष्यवाणियां प्राप्त करें।

Loading...

Aug 12, 202516 hours ago

आज का पंचांग 12 अगस्त 2025: शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल और तिथि

1

0

आज का पंचांग 12 अगस्त 2025: शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल और तिथि

आज 12 अगस्त 2025 के पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त और सभी महत्वपूर्ण ज्योतिषीय गणनाएँ। दैनिक पंचांग के अनुसार अपने कार्य प्रारंभ करें।

Loading...

Aug 12, 202516 hours ago

जन्माष्टमी 2025: इस वर्ष कब है कृष्ण जन्मोत्सव? जानें शुभ तिथि

1

0

जन्माष्टमी 2025: इस वर्ष कब है कृष्ण जन्मोत्सव? जानें शुभ तिथि

साल 2025 में जन्माष्टमी कब है? जानें भाद्रपद कृष्ण अष्टमी पर मनाए जाने वाले इस पावन पर्व की सही तिथि, धार्मिक महत्व और अपनों को भेजने के लिए खास शुभकामना संदेश।

Loading...

Aug 11, 202523 hours ago

11 अगस्त 2025 का राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का हाल (Daily Horoscope)

1

0

11 अगस्त 2025 का राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का हाल (Daily Horoscope)

11 अगस्त 2025 का राशिफल। जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए कैसा रहेगा दिन। करियर, स्वास्थ्य, प्रेम और आर्थिक स्थिति का सटीक फलादेश। अपनी राशि के अनुसार जानें आज का उपाय।

Loading...

Aug 11, 20252:16 AM