×

सबसे पहले महाकाल को बंधी राखी... बाबा को सवा लाख लड्डुओं का लगाया भोग

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल को राखी बंधने के साथ ही रक्षाबंधन पर्व की शुरुआत हो गई। अमर पुजारी के परिवार की महिलाओं द्वारा तैयार की गई खास राखी उन्हें अर्पित की गई है। महाकाल को जो राखी बांधी गई है उसमें मखमल का कपड़ा, रेशमी धागा और मोती का उपयोग हुआ है। राखी पर भगवान गणेश जी विराजित हैं।

By: Arvind Mishra

Aug 09, 202510:24 AM

view14

view0

सबसे पहले महाकाल को बंधी राखी... बाबा को सवा लाख लड्डुओं का लगाया भोग

बाबा महाकाल को राखी बांधकर उन्हें सवा लाख लड्डुओं का महाभोग लगाया गया।

  • मंदिर प्रबंधन सप्ताह भर से तैयारी में जुटा था 

  • 60 डिब्बे देसी घी और 40 क्विंटल बेसन 

  • भस्मारती के बाद विशेष श्रृंगार किया गया 

    उज्जैन। स्टार समाचार वेब

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल को राखी बंधने के साथ ही रक्षाबंधन पर्व की शुरुआत हो गई। अमर पुजारी के परिवार की महिलाओं द्वारा तैयार की गई खास राखी उन्हें अर्पित की गई है। महाकाल को जो राखी बांधी गई है उसमें मखमल का कपड़ा, रेशमी धागा और मोती का उपयोग हुआ है। राखी पर भगवान गणेश जी विराजित हैं। शनिवार को सबसे पहले तड़के 3 बजे भस्म आरती के लिए पट खोले गए। इसके बाद पंचामृत से अभिषेक किया गया। भस्म आरती के दौरान ही उन्हें विशेष श्रृंगार के साथ राखी अर्पित की गई। दरअसल, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आज कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में सबसे पहले बाबा महाकाल को राखी बांधकर उन्हें सवा लाख लड्डुओं का महाभोग लगाया गया। प्रतिवर्ष बाबा महाकाल को पुजारी परिवार द्वारा सवा लाख लड्डुओं का महाभोग लगाया जाता है जिसे एक सप्ताह में मंदिर परिसर में ही तैयार किया जाता है।  

भक्तों ने समाप्त किया उपवास

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि पुजारी परिवार द्वारा आज बाबा महाकाल को लगाई गई सवा लाख लड्डूओ की भोग प्रसादी का वितरण भक्तों को प्रसाद स्वरूप मे किया गया। बाबा महाकाल की इस प्रसादी को पाकर भक्त तो खुश हो ही गए, लेकिन यह वही प्रसादी है जिसे खाने के बाद ही महाकाल के भक्त श्रावण मास में रखे गए उपवास को खोलते हैं। सुबह महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने इस प्रसादी को ग्रहण करने के साथ ही एक माह के अपने उपवास को समाप्त किया।

चार दिन में तैयार किए लड्डू

भगवान महाकाल को राखी बांधने बाद भस्मआरती के दौरान ही सवा लाख लड्डुओं का महाभोग लगाया गया। इस महाभोग की तैयारी पिछले चार दिनों से चल रही है। मंगलवार से ही मंदिर में पुजारी कक्ष के पीछे भट्टी पूजन के साथ लड्डू बनाना शुरू हो गया था।  लड्डू निर्माण करने वाले हलवाई ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि वे पिछले 12 वर्षों से रक्षाबंधन पर्व पर महाकाल के लिए लड्डू बना रहे हैं। इस लड्डू के निर्माण में 60 डिब्बे देसी घी, 40 क्विंटल बेसन, 40 क्विंटल शकर बुरा और 25 किलो ड्राई फ्रूट शामिल किए गए।

श्री खजराना गणेश को बांधी 196 वर्गफीट की राखी

-इंदौर-कोलकाता के कारीगरों ने रातभर में बनाई

इधर, जनता के सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य और देश के वीर सैनिकों की रक्षा की मनोकामना के साथ रक्षाबंधन के पर्व पर शनिवार को इंदौर में विश्व प्रसिद्ध भगवान खजराना गणेश को 196 वर्गफीट की विशाल राखी बांधी गई। राखी बांधते समय पंडितों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया। खास बात यह कि यह राखी अलग-अलग शहरों से लाए गए फूलों से इंदौर और कोलकाता के कारीगरों ने रातभर में तैयार की गई है, जिसमें पांच दिन तक ताजगी रहेगी। राखी श्री विघ्नहर्ता गणेश भक्त समिति ने बनाई है। समिति के संस्थापक राजेश बिड़कर और राहुल शर्मा ने बताया कि यह लगातार नौवां वर्ष है जब विशाल राखी श्री गणेश को अर्पित की गई। राखी अर्पित करने की शुरूआत आठ साल पहले की गई थी, तब 66 (36 वर्ग फीट) की राखी बनाई गई थी। उनका कहना है कि जब खजराना गणेश की स्थापना हुई तो उनका स्वरूप काफी छोटा था। फिर धीरे-धीरे बढ़ते गया। इसी तरह हर साल राखी का साइज भी बढ़ाया गया। इस बार 1414 (196) वर्ग फीट की राखी बनाई गई। इसकी डोर मंदिर के चारों ओर घुमाकर बांधी गई। उनका दावा है कि यह राखी दुनिया की सबसे बड़ी राखी है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

13 अक्टूबर 2025: दैनिक अंक ज्योतिष - मूलांक 1 से 9 तक का संपूर्ण राशिफल और भविष्यफल

0

0

13 अक्टूबर 2025: दैनिक अंक ज्योतिष - मूलांक 1 से 9 तक का संपूर्ण राशिफल और भविष्यफल

13 अक्टूबर 2025 का अंक ज्योतिष फल: मूलांक 1 से 9 के लिए करियर, प्रेम, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति का सटीक पूर्वानुमान। जानें, आपकी जन्मतिथि के अनुसार कैसा रहेगा सोमवार का दिन। कॉपीराइट-मुक्त और मौलिक विश्लेषण।

Loading...

Oct 13, 20252 hours ago

13 अक्टूबर 2025: आज का राशिफल (सभी 12 राशियों के लिए) | दैनिक भविष्यफल

0

0

13 अक्टूबर 2025: आज का राशिफल (सभी 12 राशियों के लिए) | दैनिक भविष्यफल

दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2025: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? प्रेम, करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति का सटीक भविष्यफल।

Loading...

Oct 13, 20252 hours ago

13 अक्टूबर 2025 पंचांग: अहोई अष्टमी, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और तिथि विस्तार

0

0

13 अक्टूबर 2025 पंचांग: अहोई अष्टमी, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और तिथि विस्तार

13 अक्टूबर 2025 (सोमवार) का विस्तृत पंचांग जानें। कार्तिक कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि, आर्द्रा नक्षत्र, अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय। अहोई अष्टमी व्रत की जानकारी।

Loading...

Oct 13, 20252 hours ago

छह दिनों का होगा इस बार का दीपोत्सव: धनतेरस दो दिन, जानें दिवाली से भाई दूज तक की तिथियाँ

6

0

छह दिनों का होगा इस बार का दीपोत्सव: धनतेरस दो दिन, जानें दिवाली से भाई दूज तक की तिथियाँ

इस बार दीपोत्सव 5 के बजाय 6 दिनों का होगा! जानें धनतेरस (18-19 अक्टूबर), छोटी दिवाली (19 अक्टूबर), दीपावली (20 अक्टूबर), गोवर्धन पूजा और भाई दूज (23 अक्टूबर) की पूरी जानकारी।

Loading...

Oct 12, 202511 hours ago

12 अक्टूबर 2025: मूलांक 1 से 9 तक का दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल

5

0

12 अक्टूबर 2025: मूलांक 1 से 9 तक का दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल

12 अक्टूबर 2025 के लिए अपना सटीक मूलांक फल जानें। करियर, धन, संबंध और स्वास्थ्य के बारे में दैनिक भविष्यवाणी मूलांक 1 से 9 तक के लिए अलग-अलग पैराग्राफ में।

Loading...

Oct 12, 20251:55 AM