ट्रंप ने इस साल मई में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव को रोकने के लिए भी टैरिफ की धमकी देने का दावा किया था। हालांकि भारत ने पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम में ट्रंप की भूमिका की कभी पुष्टि नहीं की है।

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि उन्होंने टैरिफ की धमकी देकर आठ में से पांच युद्ध रुकवाए हैं। ट्रंप ने ये भी दावा किया कि टैरिफ के चलते अमेरिका को दुनिया भर के देशों से खरबों डॉलर मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी टैरिफ नीति को कामयाब बताते हुए कहा कि इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को फायदा हुआ है।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में किया दावा
ट्रुथ सोशल पर साझा एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने आठ में से पांच लड़ाइयों को सीधे टैरिफ के खतरे की वजह से रोका। ट्रंप ने लिखा कि 'हम टैरिफ की वजह से विभिन्न देशों से टैरिफ और निवेश के रूप में खरबों डॉलर्स ले रहे हैं। मैंने आठ में से पांच युद्ध को टैरिफ की धमकी से रोका, क्योंकि अगर वे लड़ना बंद नहीं करते हैं तो उन पर टैरिफ लगने का खतरा है।' गौरतलब है कि ट्रंप ने इस साल मई में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव को रोकने के लिए भी टैरिफ की धमकी देने का दावा किया था। हालांकि भारत ने पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम में ट्रंप की भूमिका की कभी पुष्टि नहीं की है।
ट्रंप ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को सराहा
ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा कि अब अमेरिका में कोई महंगाई नहीं है जबकि जो बाइडन के समय में यह इतिहास में सबसे खराब थी। ट्रंप ने लिखा कि 'स्टॉक मार्केट 9 महीनों में 48वीं बार आल-टाइम हाई पर पहुंच गया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि टैरिफ ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मदद की है और अमेरिका को लूटने वाले लोगों पर निशाना साधा। उन्होंने यह भी कहा कि अभी, अमेरिका अब तक का सबसे अमीर, सबसे मजबूत और सबसे इज्जतदार स्थिति में है और इसके वजह उन्होंने खुद के राष्ट्रपति चुने जाने और टैरिफ को बताया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 पर हुए हमले और सूझबूझ से 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मछार की पूरी घटना की जानकारी पढ़ें।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ता तनाव: कुनार और हेलमंद में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में नागरिकों की मौत के दावों और दोनों देशों के रुख की पूरी रिपोर्ट।
सीरिया के होम्स प्रांत में काम से लौट रहे कर्मचारियों की बस पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी घटना और सुरक्षा हालात की रिपोर्ट।
लक्षद्वीप के पास कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया। नाव से ₹3000 करोड़ की ड्रग्स बरामद हुई है।
दुबई से तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान को हाईजैक कर लेने की खबर सामने आई है। इस विमान को सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया है। इजरायल के Ynet की रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान ने एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा।
भारत और अमेरिका के रिश्तों में जमी बर्फ और दोनों देशों के बीच कायम दूरी को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। जयशंकर ने अमेरिका के ढुलमूल रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा-यदि कोई मुद्दा (सुरक्षा) हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमारा सहयोगी देश हमारी उन चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाता, तो जाहिर तौर पर इससे रिश्तों में तनाव और जटिलता पैदा होगी।
रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का एक नया और खतरनाक दौर शुरू हो गया है। यूक्रेनी सेना ने पहली बार बड़े पैमाने पर सुसाइड ग्राउंड रोबोट्स (आत्मघाती जमीनी रोबोट) का इस्तेमाल कर रूसी ठिकानों पर विनाशकारी हमले का दावा किया है।
ब्रिटेन के ग्लूस्टरशायर में RAF फेयरफोर्ड एयरबेस के पास सुरक्षा एजेंसियों ने विस्फोटक संबंधी अपराधों के शक में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे 'बड़ी घटना' घोषित कर जांच तेज कर दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की ओर से दिए गए युद्ध खत्म करने और स्ट्रेट आफ होर्मुज को खोलने के प्रस्ताव को साफ तौर पर ठुकरा दिया है। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान इस वक्त आर्थिक और सैन्य रूप से भारी दबाव में है। इसी वजह से वह जल्दबाजी में समझौता करना चाहता है।
अमेरिकी नौसेना ने हाल के हफ्तों में ईरान के आसपास के समुद्री इलाकों से अपने बड़े जहाज हटा दिए हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से साफ है कि ओमान की खाड़ी और अरब सागर में कोई अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर या डेस्ट्रॉयर मौजूद नहीं है। सितंबर की शुरुआत से ये जहाज वहां से गायब हो गए।