मध्यप्रदेश सहित देशभर बुधवार से दस दिवसीय गणेशोत्सव की धूम शुरू हो गई है। लोग बप्पा को अपने घरों या पंडालों विराजित करने में जुट गए हैं। लोग बड़े उत्साह के साथ भगवान गणेश को अपने घरों, मकानों और सार्वजनिक पंडालों में ला रहे हैं। कुछ लोग तो एक दिन पहले ही मूर्तियों को ला लिए थे।

मध्यप्रदेश सहित देशभर बुधवार से दस दिवसीय गणेशोत्सव की धूम शुरू हो गई है।
भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश सहित देशभर बुधवार से दस दिवसीय गणेशोत्सव की धूम शुरू हो गई है। लोग बप्पा को अपने घरों या पंडालों विराजित करने में जुट गए हैं। लोग बड़े उत्साह के साथ भगवान गणेश को अपने घरों, मकानों और सार्वजनिक पंडालों में ला रहे हैं। कुछ लोग तो एक दिन पहले ही मूर्तियों को ला लिए थे। गणेश चतुर्थी के दिन सुबह से देर रात तक चारों ओर गणपति बप्पा मोरया... मंगल मूर्ति मोरया... के जयकारों की गूंज सुनाई दी। गणेश चतुर्थी का पर्व बुधवार को मध्यप्रदेश के इंदौर में पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर खजराना गणेश मंदिर में भगवान श्री गणेश का 5 किलो सोने के आभूषणों से श्रृंगार किया गया है। मंदिर में भक्तों को जल्दी दर्शन हो सकें, इसके लिए चलित दर्शन की व्यवस्था की गई है। इधर, पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं। मोदी ने इस पावन अवसर पर सभी के कल्याण और समृद्धि की कामना की। पीएम ने एक्स पर लिखा-आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। भक्ति और आस्था से भरा यह पावन अवसर सभी के लिए मंगलमय हो। मैं भगवान गजानन से प्रार्थना करता हूं कि वे अपने सभी भक्तों को सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। गणपति बप्पा मोरया...।

वहीं मप्र के सीएम डॉ. मोहन यादव ने गणेश चतुर्थी पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। इसी के साथ उन्होंने सभी से स्वदेशी विचार के साथ इस पर्व को मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मिट्टी और गोबर से बनी पर्यावरण हितैषी गणेश प्रतिमाओं का उपयोग करने की बात कही है। गणेश चतुर्थी सिर्फ धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी का अवसर भी है। सभी लोग इस बार मिट्टी और गोबर से बनी इको-फ्रेंडली प्रतिमाओं का पूजन करें।
मध्यप्रदेश के उज्जैन का चिंतामण गणेश मंदिर देश का एकमात्र मंदिर है, जहां एक साथ तीन स्वरूप चिंतामन, इच्छामन और सिद्धि विनायक के दर्शन होते हैं। भगवान को एक लाख लड्डुओं का भोग लगाया गया। वहीं सीहोर के विक्रमादित्य कालीन चिंतामन सिद्ध गणेश मंदिर में उल्टा स्वास्तिक बनाकर मनोकामना मांगते हैं। बुधवार को सुबह से ही दूर-दूर से आए हजारें भक्तों की कतार लगी रही।
भोपाल में इस बार चार हजार जगहों पर प्रथम पूज्य श्रीगणेश की स्थापना की गई है। इनमें से करीब ढाई सौ बड़ी झांकियां हैं। वहीं, घरों में भी बड़ी संख्या में गणेशजी की मूर्ति की स्थापना की गई है। बुधवार को भक्त ढोल-ढमाकों के साथ लेकर घर और पंडालों में स्थापित करने के लिए लाए। बड़े पंडालों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।