×

'टेस्ट क्रिकेट को जिंदा रखने के लिए अच्छी पिचों पर खेलना जरूरी', दिल्ली की पिच से नाखुश गौतम गंभीर

अहमदाबाद में वेस्टइंडीज दोनों ही पारियों में 50 ओवर तक नहीं खेल सकी, लेकिन दिल्ली में पिछली पारियों से सबक लेते हुए सपाट पिच पर बेहतर प्रदर्शन किया। गंभीर ने पिच पर आपत्ति जताते हुए कहा, "मुझे लगा था कि यहां हमें बेहतर विकेट मिल सकता था।

By: Prafull tiwari

Oct 14, 20256:47 PM

view14

view0

'टेस्ट क्रिकेट को जिंदा रखने के लिए अच्छी पिचों पर खेलना जरूरी', दिल्ली की पिच से नाखुश गौतम गंभीर

नई दिल्ली । भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया। अरुण जेटली स्टेडियम में सीरीज का दूसरा मैच खेला गया, जिसमें भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का मानना है कि दिल्ली की पिच बेहतर हो सकती थी।  न्यूजीलैंड के हाथों घरेलू मैदान पर 3-0 से मिली करारी हार के बाद, भारत ने अहमदाबाद और दिल्ली दोनों जगहों पर सपाट पिचें बनाईं। 

अहमदाबाद में वेस्टइंडीज दोनों ही पारियों में 50 ओवर तक नहीं खेल सकी, लेकिन दिल्ली में पिछली पारियों से सबक लेते हुए सपाट पिच पर बेहतर प्रदर्शन किया। गंभीर ने पिच पर आपत्ति जताते हुए कहा, "मुझे लगा था कि यहां हमें बेहतर विकेट मिल सकता था। तेज गेंदबाजों के लिए भी पिच में कुछ होना चाहिए। मुझे पता है कि हम स्पिनर्स की अहम भूमिका के बारे में बात करते रहते हैं, लेकिन जब आपके पास दो अच्छे तेज गेंदबाज हों, तो आप चाहते हैं कि वे मैच में बने रहें।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि आगे चलकर हम टेस्ट क्रिकेट में बेहतर विकेट हासिल कर सकते हैं, क्योंकि हम सभी पर टेस्ट क्रिकेट को जिंदा रखने की जिम्मेदारी है। मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट को जिंदा रखने के लिए सबसे जरूरी चीज अच्छी पिचों पर खेलना है।" भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच को पारी और 140 रन से जीता था। इसके बाद टीम इंडिया ने दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट की पहली पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित करने के बाद वेस्टइंडीज को 248 रन पर समेट दिया। इसी के साथ भारत ने पहली पारी के आधार पर 270 रन की बढ़त हासिल कर ली।

वेस्टइंडीज की टीम फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर हुई। इस टीम ने दूसरी पारी में 390 रन बनाकर भारत को जीत के लिए 121 रन का लक्ष्य दिया, जिसे टीम इंडिया ने आसानी से हासिल कर लिया। उम्मीद की जा रही है कि जब भारत 14 नवंबर से कोलकाता में साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट मैच खेलेगा, तब पिच पर ध्यान केंद्रित हो सकता है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

विश्व रिकॉर्ड की ओर मध्यप्रदेश: 100 घंटे लगातार क्रिकेट खेलेंगे दिव्यांग खिलाड़ी

विश्व रिकॉर्ड की ओर मध्यप्रदेश: 100 घंटे लगातार क्रिकेट खेलेंगे दिव्यांग खिलाड़ी

भोपाल में शुरू हुआ 100 घंटे का अखंड दिव्यांग क्रिकेट महोत्सव। CM डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन। देशभर के 350 दिव्यांग खिलाड़ी बनाएंगे नया रिकॉर्ड। जानें पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Feb 22, 20264:13 PM

IND-W vs AUS-W: एडिलेड में भारत की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती द्विपक्षीय सीरीज

IND-W vs AUS-W: एडिलेड में भारत की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती द्विपक्षीय सीरीज

भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास! स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स के अर्धशतकों की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर पहली बार उनके घर में टी20 सीरीज जीती।

Loading...

Feb 21, 20265:24 PM

T20 World Cup 2026: सुपर-8 की जंग शुरू, क्या सेमीफाइनल में होगा भारत-पाक महामुकाबला?

T20 World Cup 2026: सुपर-8 की जंग शुरू, क्या सेमीफाइनल में होगा भारत-पाक महामुकाबला?

T20 World Cup 2026 के सुपर-8 का मंच तैयार है। भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल या फाइनल में संभावित भिड़ंत का पूरा समीकरण और सुपर-8 का शेड्यूल यहाँ देखें।

Loading...

Feb 20, 20266:33 PM

T20 World Cup 2026 Super-8 Schedule: टीम इंडिया के सुपर-8 मैचों का समय और तारीख

T20 World Cup 2026 Super-8 Schedule: टीम इंडिया के सुपर-8 मैचों का समय और तारीख

ICC T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण का शेड्यूल सामने आ गया है। जानें ग्रुप-1 में भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से कब और कहाँ होगा।

Loading...

Feb 18, 20267:40 PM

बारिश ने पलटी ऑस्ट्रेलिया की किस्मत, जिम्बाब्वे की एंट्री; सुपर-8 से बाहर हुई दिग्गज टीम

बारिश ने पलटी ऑस्ट्रेलिया की किस्मत, जिम्बाब्वे की एंट्री; सुपर-8 से बाहर हुई दिग्गज टीम

T20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर! ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर, बारिश के कारण जिम्बाब्वे ने सुपर-8 के लिए किया क्वालीफाई।

Loading...

Feb 17, 20266:22 PM