भारतीय सर्राफा बाजार और कमोडिटी मार्केट (MCX) में 20 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है।
By: Ajay Tiwari
Feb 20, 20263:22 PM
बिजनेस डेस्क। स्टार समाचार वेब
Gold Silver Rate Today, 20 February 2026: भारतीय सर्राफा बाजार और कमोडिटी मार्केट (MCX) में 20 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। वैश्विक अनिश्चितता और घरेलू मांग के बीच दोनों कीमती धातुओं के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई की ओर बढ़ रहे हैं।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सुबह से ही खरीदारों का दबदबा बना हुआ है।
चांदी की चमक आज सोने से भी कहीं अधिक तेज नजर आ रही है। शॉर्ट कवरिंग के चलते चांदी के भाव में बड़ी तेजी दर्ज की गई है:
शादियों के सीजन के बीच सोने-चांदी की इन बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि ग्लोबल मार्केट में मची उथल-पुथल और ‘Volatility’ के कारण कीमतों में अभी और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।