हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज यानी गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। वहीं पिछले दिन बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 283.29 अंक उछलकर 83,734.25 अंक पर बंद हुआ था, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 93.95 अंक की बढ़त के साथ 25,819.35 पर बंद हुआ था।

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज यानी गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज यानी गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। वहीं पिछले दिन बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 283.29 अंक उछलकर 83,734.25 अंक पर बंद हुआ था, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 93.95 अंक की बढ़त के साथ 25,819.35 पर बंद हुआ था। दरअसल, भारतीय शेयर बाजार ने कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ की। इस दौरान इरए का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 146 अंक या 0.17 परसेंट ऊपर 83880 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 19 अंकों या 0.07 परसेंट की बढ़त के साथ 25839 पर ओपेनिंग की। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप 100 0.02 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 शुरुआती कारोबार में 0.17 प्रतिशत बढ़ा।
एशियाई बाजारों में तेजी
वॉल स्ट्रीट पर रातोंरात बढ़त के बाद गुरुवार को एशियाई इंडेक्स में तेजी देखी गई। जापान का निक्केई 225 0.52 परसेंट चढ़ा, जबकि टॉपिक्स ने 0.39 परसेंट की बढ़त हासिल की। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी 2.76 परसेंट उछलकर नए रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया। इसी तरह से स्मॉल-कैप कोस्डैक भी 0.59 परसेंट आगे बढ़ा। लूनर न्यू ईयर की छुट्टी के चलते हांगकांग और चीन में बाजार बंद रहे।
वॉल स्ट्रीट का हाल
अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान निवेशकों का ध्यान फेडरल रिजर्व की बैठक के जारी मिनट्स पर रहा। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.56 परसेंट चढ़कर 6881.31 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट ने 0.78 परसेंट की बढ़त हासिल की और 22753.63 पर बंद हुआ। इस दौरान डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 129.47 पॉइंट्स या 0.26 परसेंट चढ़ा और 49,662.66 पर बंद होने में कामयाब रहा।
यूएस फेड मीटिंग मिनट्स
अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पिछले महीने हुई मीटिंग के मिनट्स तीन हफ्ते बाद 18 फरवरी को जारी किए गए। यह आमतौर पर पहले हुई मॉनिटरी-पॉलिसी की बैठक का एक विस्तृत रिकॉर्ड है। यूएस फेडरल रिजर्व के अधिकारी पहले ही इस बात का संकेत दे चुके हैं कि इंटरेस्ट रेट में आने वाले समय में कोई बदलाव नहीं होगा। इनमें से अधिकतर का ये मानना था कि ब्याज दरों में कटौती से पहले महंगाई का क्या रूख रहेगा इस पर ज्यादा ध्यान देना होगा-इस प्रोसेस में महीनों लग सकते हैं। 27-28 जनवरी की मीटिंग में दो अधिकारी ब्याज दरों को स्थिर रखे जाने के फैसले का विरोध करते नजर आए। मीटिंग के मिनट्स से पता चला कि दूसरे अधिकारी रेट में कटौती या रेट में बढ़ोतरी की संभावना को बराबर बताते हुए न्यूट्रल बने रहे।

आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी जा रही है। दरअसल, कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत धमाकेदार हुई है। निफ्टी 199 प्वाइंट की तेजी के साथ 24375 पर खुला है जबकि बैंक निफ्टी 311 अंकों की मजबूती के साथ 58343 पर ओपन हुआ है।
2 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में मिलाजुला रुख। MCX पर सोना सस्ता हुआ, जबकि सर्राफा बाजार में तेजी। देखें प्रमुख शहरों में चांदी के ताजा दाम।
भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी। सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त उछाल। कच्चे तेल में गिरावट और अमेरिका-ईरान वार्ता का बाजार पर सकारात्मक असर। जानें आज की बड़ी अपडेट्स।
1 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट। MCX और सर्राफा बाजार में सोने के ताजा रेट और अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान यहां जानें।
शेयर बाजार अपडेट 1 जुलाई 2026: सेंसेक्स और निफ्टी में रिकवरी, एशियाई बाजारों में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों का ताजा हाल। जानिए आज बाजार की चाल कैसी है।
सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानें आज का ताजा गोल्ड-सिल्वर रेट और एमसीएक्स (MCX) पर बाजार के हाल की पूरी जानकारी
आज के शेयर बाजार का हाल जानें। भारतीय बाजार में सुस्ती, एशियाई बाजारों की स्थिति, कच्चे तेल की घटती कीमतें और अमेरिकी बाजारों के रिकॉर्ड स्तर की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के दाम गिरे हैं। 24 कैरेट सोना 680 रुपये सस्ता हुआ। प्रमुख महानगरों में सोने-चांदी के आज के लेटेस्ट रेट्स यहाँ देखें।
29 जून का शेयर बाजार अपडेट: अमेरिका-ईरान तनाव और बढ़ते क्रूड ऑयल के दामों के बीच भारतीय बाजार सुस्त। जानें निफ्टी, सेंसेक्स और ग्लोबल मार्केट का पूरा हाल।
जुलाई 2026 में किन कंपनियों के शेयर एक्स-बोनस और एक्स-स्प्लिट होने जा रहे हैं? यहाँ जानें डिवाइन हीरा ज्वैलर्स, कृष्णा फॉस्केम सहित 5 कंपनियों के स्टॉक स्प्लिट और बोनस की पूरी जानकारी

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह