हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। वहीं शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 27 पैसे गिरकर 90.95 पर आ गया। दरअसल, गुरुवार को आई भारी गिरावट के बाद शुक्रवार को भी भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई।

शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। वहीं शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 27 पैसे गिरकर 90.95 पर आ गया। दरअसल, गुरुवार को आई भारी गिरावट के बाद शुक्रवार को भी भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 225 अंक लुढ़ककर 82272 के लेवल पर खुला, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 47 अंक फिसलकर 25406 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत की। गुरुवार को एनएसई निफ्टी 50 365 अंक या 1.41 परसेंट गिरकर 25454 पर बंद हुआ, जबकि इरए सेंसेक्स 1236 अंक या 1.48 परसेंट की गिरावट के साथ 82498 के लेवल पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों का हाल
अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और वॉल स्ट्रीट में रातोंरात गिरावट के बाद शुक्रवार को ज्यादातर एशियाई बाजारों के कारोबार में कमजोरी देखी गई। जापान के निक्केई 225 में 1.04 परसेंट की गिरावट आई। टॉपिक्स भी 1.12 परसेंट नीचे ट्रेड करता नजर आया। इसके विपरीत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.66 परसेंट बढ़ा, लेकिन स्मॉल-कैप कोस्डैक में 0.19 परसेंट की गिरावट आई।
वॉल स्ट्रीट में मचा हड़कंप
इधर, अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। इस दौरान निवेशकों की नजर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव पर रही। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 267.50 पॉइंट्स या 0.54 परसेंट गिरकर 49,395.16 पर बंद हुआ. एसएंडपी 500 0.28 परसेंट फिसलकर 6,861.89 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 0.31 परसेंट लुढ़ककर 22,682.73 पर बंद हुआ।
अमेरिका-ईरान के बीच तनाव
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुलेआम ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि वह जल्द से जल्द परमाणु समझौता करें, नहीं तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। ट्रंप ने इसके लिए ईरान को 10-15 दिन की डेडलाइन भी दी है। इस पर ईरान ने भी धमकी दी कि अगर हमला हुआ तो वह अपने यहां वर बेस पर जवाबी कार्रवाई करेगा। मध्य-पूर्व में अमेरिकी सेना की भारी तैनाती के बीच जंग होने का खतरा और बढ़ गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
गुरुवार को बाजार में चौतरफा बिकवाली से निवेशकों के अरबों रुपए डूब गए। लेकिन आज बाजार ने थोड़ी सी राहत की सांस ली है। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों और क्रूड आयल में मामूली नरमी की वजह से आज दलाल स्ट्रीट ने हरे निशान के साथ शुरुआत की है।
सोना और चांदी दोनों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इन धातुओं की कीमत इन दिनों बिल्कुल भी स्थिर नहीं रह रही हैं। लगातार सोने में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में कई दिग्गज बैंक गोल्ड के भाव को लेकर अनुमान लगा रहे हैं कि सोने के दाम सारे रिकॉर्ड तोड़ महंगे होने वाले हैं।
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार की शुरुआत भारी बिकवाली के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी भी 23,250 के नीचे फिसल गया। बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में दबाव ज्यादा रहा।
मध्य प्रदेश के बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट! 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मियों की हड़ताल और छुट्टियों के चलते 5 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित। जानें पूरी खबर और जरूरी निर्देश।
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 200 अंक चढ़कर 74,640.85 के स्तर पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 23,350 के ऊपर कारोबार करता दिखा।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को बिना इंटरनेट वाले सस्ते कॉलिंग और SMS प्लान लॉन्च करना अनिवार्य कर दिया गया है। जानिए TRAI के इस नए आदेश की पूरी जानकारी।
आज सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। जानें एमसीएक्स (MCX) और इंटरनेशनल कमोडिटी मार्केट (Comex) पर गोल्ड और सिल्वर के ताज़ा रेट।
भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती तेजी के बाद गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आईटी शेयरों में कमजोरी मुख्य वजह रही। जानिए बाजार की पूरी अपडेट।
टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स के बीच एन. चंद्रशेखरन के पुनर्नियुक्ति विवाद को विस्तार से जानें। जानिए क्यों टाटा ट्रस्ट्स ने इस फैसले को नियमों के खिलाफ बताया है।