भारतीय शेयर बाजार ने आज जोरदार शुरुआत की। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त उछाल देखा गया। बाजार खुलने के साथ ही निवेशकों में उत्साह का माहौल दिखा। बाजार में इस तेजी का मुख्य कारण बैंक और आटो शेयरों में जोरदार खरीदारी रही। इन क्षेत्रों के शेयरों ने बाजार को ऊपर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रुपया डॉलर के मुकाबले 7 पैसे बढ़कर 93.72 पर पहुंचा
तेजी का मुख्य कारण बैंक और आटो शेयरों में तेज खरीदी
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर बाजार ने आज जोरदार शुरुआत की। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त उछाल देखा गया। बाजार खुलने के साथ ही निवेशकों में उत्साह का माहौल दिखा। बाजार में इस तेजी का मुख्य कारण बैंक और आटो शेयरों में जोरदार खरीदारी रही। इन क्षेत्रों के शेयरों ने बाजार को ऊपर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निवेशकों ने कई सेक्टर्स में जमकर पैसा लगाया। पूंजी की लगातार वापसी, कच्चे तेल की नरम कीमतों और भू-राजनीतिक धारणा में सुधार से शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 7 पैसे बढ़कर 93.72 पर पहुंच गया।
घरेलू बाजार हरे निशान पर खुला
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को तेजी देखने को मिली। कारोबारी सप्ताह की शुरुआत में ही घरेलू बाजार हरे निशान पर खुला और सेंसेक्स ने 1300 अंकों से ज्यादा की छलांग लगा दी। वहीं, निफ्टी-50 भी 300 अंकों से अधिक की बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी भारत जैसे तेल आयातक देश के लिए राहत की खबर लेकर आई। इसका असर बाजार पर दिखा।
रुपया भी नजर आया मजबूत
सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 82000 अंकों के पार पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी-50 भी 25000 अंकों के पार कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार में तेजी के बीच भारतीय रुपए ने भी मजबूती के साथ शुरुआत की। बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 21 पैसे मजबूत होकर 93.72 पर खुला।
2522 शेयरों में तेजी रही
सुबह के काराबारी सत्र में शेयर बाजार में लिस्ट लगभग 2522 शेयरों में तेजी रही, 762 शेयरों में गिरावट आई, और 189 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी पर सबसे ज्यादा फायदा पाने वालों में इंटरग्लोब एविएशन, एशियन पेंट्स, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एक्सिस बैंक और मारुति सुजुकी शामिल थे, जबकि नुकसान उठाने वालों में हिंडाल्को और डॉ. रेड्डीज लैब्स शामिल रहे।
फाइनेंशियल सेवा के शेयरों ने बढ़त
बैंक निफ्टी इंडेक्स भी बुधवार को 1000 अंकों से अधिक की उछाल के साथ 60700 अंकों के ऊपर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 500 अंकों से अधिक की बढ़त के साथ 61500 अंकों के ऊपर कारोबर कर रहा था। दलाल स्ट्रीट पर चौतरफा खरीदारी देखने को मिली, जिसमें आटो, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों ने बढ़त का नेतृत्व किया। पीएसयू बैंकों और प्राइवेट बैंकों में भी अच्छी तेजी रही, जबकि कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, फाइनेंशियल सर्विसेज और सीमेंट शेयरों में भी उछाल आया।
मेटल शेयरों में भी तेजी रही
IT, FMCG, मीडिया और मेटल शेयरों में भी तेजी रही। वहीं, फार्मा, हेल्थकेयर और रियल्टी शेयरों पर दबाव बना रहा; बाजार के सकारात्मक माहौल के बीच ये शेयर पीछे रह गए। यह लगातार 9वां कारोबारी सत्र है जब भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। 1 नवंबर के बाद से सेंसेक्स में 7000 अंक से ज्यादा और निफ्टी करीब 3000 अंक की बढ़त आई है।
ट्रंप के बयान के बाद कच्चे तेल में आई नरमी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट जारी रही, जिसका असर बाजार पर दिखा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया कि ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म हो सकता है, जिस पर तेहरान की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान और ईरान की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतों पर दबाव दिखा। इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज (ICE) पर जनवरी डिलीवरी वाले ब्रेंट क्रूड फ्यूचर की कीमत 0.18 फीसदी गिरकर 91.88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई।
शेयर बाजार में तेजी के 3 बड़े कारण
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को आई जोरदार तेजी के पीछे कई बड़े कारण रहे। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, विदेशी निवेशकों की खरीदारी और ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतों ने घरेलू बाजार को सहारा दिया।
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी
शेयर बाजार में तेजी की एक बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट रही। मंगलवार को ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव करीब दो महीने के निचले स्तर 89.16 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था। इसकी वजह ईरान के साथ तनाव को लेकर अमेरिकी अधिकारियों के नरम रुख से सप्लाई बाधित होने की आशंका कम होना था। हालांकि, ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 0.5 फीसदी बढ़कर 92 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई। इसके बावजूद हालिया गिरावट ने बाजार को राहत दी।
विदेशी निवेशकों की खरीदारी
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की खरीदारी ने भी बाजार में तेजी को मजबूती दी। आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को शुरुआती कारोबार में ही विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में 7,212 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। विदेशी निवेशकों की इस खरीदारी से बाजार में निवेशकों का भरोसा बढ़ा और प्रमुख सूचकांकों को सपोर्ट मिला।
ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेत
एशियाई बाजारों में तेजी का असर भी भारतीय बाजार पर दिखाई दिया। MSCI एशिया पैसिफिक इंडेक्स में 0.8 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई। जापान का निक्केई 225 और दक्षिण कोरिया का KOSPI भी क्रमशः 0.8 फीसदी और 0.6 फीसदी चढ़े। हालांकि, चीन के बाजारों में कमजोरी रही। हांगकांग का हैंग सेंग 0.8 फीसदी और शंघाई कंपोजिट 0.2 फीसदी गिरकर कारोबार करता दिखा। वहीं, मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट के बाद बुधवार को अमेरिकी स्टॉक फ्यूचर में सुधार देखने को मिला। नैस्डैक 100 फ्यूचर 0.6 फीसदी चढ़ा, जबकि S&P 500 फ्यूचर में भी तेजी रही। इससे निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत हुआ।

भारतीय शेयर बाजार ने आज जोरदार शुरुआत की। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त उछाल देखा गया। बाजार खुलने के साथ ही निवेशकों में उत्साह का माहौल दिखा। बाजार में इस तेजी का मुख्य कारण बैंक और आटो शेयरों में जोरदार खरीदारी रही। इन क्षेत्रों के शेयरों ने बाजार को ऊपर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बलिप्रतिपदा के मौके पर आज भारतीय शेयर बाजार बंद हैं। हालांकि, कमोडिटी मार्केट मैक्स शाम 5:00 बजे से रात 11:30 बजे तक खुला रहेगा। इधर, नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज पूरे दिन बंद रहेगा। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, यह दिन दानवीर असुर राजा बलि की पृथ्वी पर प्रतीकात्मक रूप से वापस आने की खुशी में मनाया जाता है।
कर्नाटक में पेट्रोल में तय मात्रा से ज्यादा एथनॉल मिलाने के दावे को तेल कंपनियों ने खारिज कर दिया है। कंपनी ने बताया कि टेस्टिंग तय मानक के हिसाब से नहीं की गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने कर्नाटक के उस दावे को खारिज कर दिया है।
दुनिया भर के शेयर बाजारों में मचे हाहाकार के बीच भारतीय शेयर बाजार ने ऐसी छलांग लगाई, जिसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की हो। अमेरिकी बाजार में 19 महीनों की सबसे बड़ी एक दिनी गिरावट दर्ज की गई।
RBI Bank Holidays List November 2026: दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के कारण नवंबर में कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। देखें 8 से 29 नवंबर तक की राज्यवार छुट्टियों की पूरी सूची और जानें डिजिटल बैंकिंग विकल्प।
धनतेरस पर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट! 10 ग्राम सोना 3,106 रुपए और चांदी 5,437 रुपए सस्ती हुई। जानिए IBJA के ताजा रेट, सालभर का ट्रेंड और शहरों में कीमतों में अंतर की वजह।
वैश्विक गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी। सेंसेक्स 1718 अंक चढ़कर 81,028 और निफ्टी 25,030 पर बंद। FII निवेश और कंपनियों के अच्छे तिमाही नतीजों से बाजार 8 महीने बाद 80 हजार के पार निकला।
भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। सुबह सेंसेक्स 168.03 अंक बढ़कर 74,319.07 के स्तर पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 44.55 अंकों की बढ़त के साथ 22,981.30 पर कारोबार कर रहा था।
सोने और चांदी के बाजार में इस समय जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। त्योहारी सीजन के बीच वैश्विक और घरेलू बाजारों में कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे खरीदारों के लिए यह एक बड़ा मौका बनता जा रहा है।
दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाइनेंस हैक हो गया है। इसे इतिहास की सबसे बड़ी क्रिप्टो हैकिंग माना जा रहा है। कंपनी ने डिपॉजिट और विड्रॉल पर अस्थायी रोक लगा दी है। क्रिप्टो एक्सपर्ट्स और एनालिटिक्स फर्म्स का अनुमान है कि इस हैकिंग में 5 बिलियन डॉलर से ज्यादा यानी करीब 50 हजार करोड़ रुपए की क्रिप्टो चोरी हुई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह