रैटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत के मजबूत आर्थिक संकेतकों और ऊर्जा संकट से कुशलतापूर्वक निपटने के आधार पर चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 7% कर दिया है।

अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी 'मूडीज रेटिंग्स' ने अपनी नवीनतम 'ग्लोबल मैक्रो आउटलुक Report' में भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया है। एजेंसी के अनुसार, देश में मजबूत व्यापक आर्थिक गतिविधियों, घरेलू खपत में लगातार तेजी और ऊर्जा संकट के झटकों को कुशलता से झेलने की क्षमता के कारण यह सकारात्मक संशोधन किया गया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि बेहतर होती निवेश स्थितियों और ठोस आर्थिक बुनियाद के बल पर भारतीय अर्थव्यवस्था मध्यम अवधि में 7% के आसपास की वृद्धि बनाए रखने में सक्षम है। यदि निजी क्षेत्र के पूंजीगत व्यय (CapEx) में इसी तरह सुधार जारी रहता है, तो इससे देश के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर, रोजगार सृजन और उत्पादकता में बड़ी वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक विकास दर अनुमान से भी ऊपर जा सकती है।
कैपिटल गुड्स के मजबूत उत्पादन व आयात, औद्योगिक क्रेडिट (ऋण) में तेजी और उद्योगों के क्षमता उपयोग (Capacity Utilization) में वृद्धि जैसे मुख्य संकेतक दर्शाते हैं कि भारत में निजी पूंजीगत व्यय का नया दौर शुरू होने वाला है। इसके अलावा, मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज क्षेत्र के पीएमआई (PMI) आंकड़ों में विस्तार, रिकॉर्ड जीएसटी संग्रह, मजबूत वाहन बिक्री और निर्यात में दहाई अंक की वृद्धि अर्थव्यवस्था की मजबूती को दर्शाती है।
मूडीज ने वैश्विक ऊर्जा संकट के दौरान भारत के प्रबंधन की जमकर सराहना की है। भारत ने कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के आयात स्रोतों में विविधीकरण किया और करों में कटौती करके आम उपभोक्ताओं को मूल्य वृद्धि के असर से बचाया। मूडीज के अनुसार, भारत के पास दुनिया का सबसे बड़ा एकीकृत तेल शोधन परिसर (Integrated Oil Refining Complex) है, जिसने देश में ईंधन की किल्लत नहीं होने दी और भारत को रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों का प्रमुख निर्यातक बनाए रखा।
सकारात्मक परिदृश्य के बावजूद रिपोर्ट में कुछ संभावित आर्थिक जोखिमों के प्रति आगाह किया गया है। खुदरा महंगाई दर अभी भी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 2% से 6% के लक्षित दायरे के ऊपरी स्तर के करीब है, जिससे घरेलू खपत प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम मानसून की अनिश्चितता और अल-नीनो की स्थिति से कृषि उत्पादन और ग्रामीण मांग पर विपरीत असर पड़ने की आशंका व्यक्त की गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रैटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत के मजबूत आर्थिक संकेतकों और ऊर्जा संकट से कुशलतापूर्वक निपटने के आधार पर चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 7% कर दिया है।
मदर डेयरी ने दूध की कीमतें 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ा दी हैं। नई कीमतें कल यानी गुरुवार से लागू होंगी। कंपनी ने दूध की खरीद लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया। दिल्ली-एनसीआर में कंपनी के टोंड, फुल क्रीम, डबल टोंड और गाय के दूध समेत सभी प्रमुख वैरिएंट के दाम बढ़ाए गए हैं।
आज के समय में जेब में स्मार्टफोन होना आम बात है, नुक्कड़ की चाय की दुकान से लेकर बड़े शोरूम तक हर जगह क्यूआर कोड के जरिए यूपीआई भुगतान किया जा रहा है। इसे देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि भारत पूरी तरह से एक कैशलेस अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
भारतीय शेयर बाजार ने आज जोरदार शुरुआत की। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त उछाल देखा गया। बाजार खुलने के साथ ही निवेशकों में उत्साह का माहौल दिखा। बाजार में इस तेजी का मुख्य कारण बैंक और आटो शेयरों में जोरदार खरीदारी रही। इन क्षेत्रों के शेयरों ने बाजार को ऊपर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बलिप्रतिपदा के मौके पर आज भारतीय शेयर बाजार बंद हैं। हालांकि, कमोडिटी मार्केट मैक्स शाम 5:00 बजे से रात 11:30 बजे तक खुला रहेगा। इधर, नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज पूरे दिन बंद रहेगा। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, यह दिन दानवीर असुर राजा बलि की पृथ्वी पर प्रतीकात्मक रूप से वापस आने की खुशी में मनाया जाता है।
कर्नाटक में पेट्रोल में तय मात्रा से ज्यादा एथनॉल मिलाने के दावे को तेल कंपनियों ने खारिज कर दिया है। कंपनी ने बताया कि टेस्टिंग तय मानक के हिसाब से नहीं की गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने कर्नाटक के उस दावे को खारिज कर दिया है।
दुनिया भर के शेयर बाजारों में मचे हाहाकार के बीच भारतीय शेयर बाजार ने ऐसी छलांग लगाई, जिसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की हो। अमेरिकी बाजार में 19 महीनों की सबसे बड़ी एक दिनी गिरावट दर्ज की गई।
RBI Bank Holidays List November 2026: दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के कारण नवंबर में कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। देखें 8 से 29 नवंबर तक की राज्यवार छुट्टियों की पूरी सूची और जानें डिजिटल बैंकिंग विकल्प।
धनतेरस पर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट! 10 ग्राम सोना 3,106 रुपए और चांदी 5,437 रुपए सस्ती हुई। जानिए IBJA के ताजा रेट, सालभर का ट्रेंड और शहरों में कीमतों में अंतर की वजह।
वैश्विक गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी। सेंसेक्स 1718 अंक चढ़कर 81,028 और निफ्टी 25,030 पर बंद। FII निवेश और कंपनियों के अच्छे तिमाही नतीजों से बाजार 8 महीने बाद 80 हजार के पार निकला।