सोना-चांदी के कम हुए दाम, पीली धातु की कीमत 300 रुपए से ज्यादा गिरी

 इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 387 रुपए कम होकर 97,916 रुपए हो गया है, जो कि पहले 98,303 रुपए था। इसी तरह 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम भी 354 रुपए कम होकर 89,691 रुपए हो गया है, जो कि सोमवार को 90,045 रुपए दर्ज किया गया था।

By: Prafull tiwari

Jul 15, 20259:15 PM

view9

view0

सोना-चांदी के कम हुए दाम, पीली धातु की कीमत 300 रुपए से ज्यादा गिरी

नई दिल्ली। सोना और चांदी खरीदारों के लिए खुशखबरी है। दोनों ही कीमती धातुओं की कीमत में मंगलवार के कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट के सोने की कीमतों में 300 रुपए से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं, चांदी की कीमत भी ऑल-टाइम हाई पर पहुंचने के बाद 1800 रुपए घट गई है।

 इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 387 रुपए कम होकर 97,916 रुपए हो गया है, जो कि पहले 98,303 रुपए था। इसी तरह 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम भी 354 रुपए कम होकर 89,691 रुपए हो गया है, जो कि सोमवार को 90,045 रुपए दर्ज किया गया था। 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम भी 290 रुपए कम होकर 73,437 रुपए हो गया है, जो कि पिछले कारोबारी दिन 73,727 रुपए दर्ज किया गया था।

चांदी का दाम 1,870 रुपए कम होकर 1,11,997 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 1,13,867 रुपए प्रति किलो था। वायदा बाजार में सोने की कीमत में तेजी और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 अगस्त 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.04 प्रतिशत बढ़कर 97,815 रुपए और चांदी के 5 सितंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.29 प्रतिशत गिरकर 1,12,611 रुपए थी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत में तेजी और चांदी की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। कॉमैक्स पर सोना करीब 0.21 प्रतिशत बढ़कर 3,366.20 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.38 प्रतिशत कम होकर 38.59 डॉलर प्रति औंस पर थी। एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एंड करेंसी- वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा कि कॉमेक्स पर सोने का भाव 20 डॉलर की बढ़त के साथ 3365 डॉलर के आसपास सकारात्मक कारोबार कर रहा है, जिससे सोने की कीमतें 97,750-98,050 रुपए के सीमित दायरे में रहीं।

उन्होंने आगे कहा, "अमेरिका द्वारा वैश्विक साझेदारों पर लगातार टैरिफ बढ़ाने से अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे सोने में सुरक्षित निवेश को बढ़ावा मिला है। इस सप्ताह अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आंकड़े आने वाले हैं, इसलिए ट्रेडर्स सतर्क हैं। कुल मिलाकर सोने के 97,500-98,500 रुपए के दायरे में अस्थिर रहने की उम्मीद है।"  

COMMENTS (0)

RELATED POST

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट: जानें बुधवार के ताजा भाव और MCX अपडेट।

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट: जानें बुधवार के ताजा भाव और MCX अपडेट।

Gold-Silver Price Today: बुधवार सुबह सोने के दाम ₹500 और चांदी ₹1800 तक फिसली। पटना में सबसे सस्ता तो भोपाल-इंदौर में सबसे महंगा मिल रहा है सोना। देखें लेटेस्ट रेट्स।

Loading...

Mar 11, 20263:04 PM

गेन बिटकॉइन घोटाला: ₹20,000 करोड़ की ठगी में CBI की बड़ी कार्रवाई, डार्विन लैब्स का को-फाउंडर मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

गेन बिटकॉइन घोटाला: ₹20,000 करोड़ की ठगी में CBI की बड़ी कार्रवाई, डार्विन लैब्स का को-फाउंडर मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

सीबीआई ने भारत के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी घोटाले 'Gain Bitcoin' में डार्विन लैब्स के सह-संस्थापक आयुष वार्ष्णेय को गिरफ्तार किया है। ₹20,000 करोड़ के इस पोंजी स्कीम मामले में आरोपी मुंबई एयरपोर्ट से विदेश भागने की फिराक में था। जानें कैसे तकनीकी ढांचे का इस्तेमाल कर लाखों निवेशकों से ठगी की गई।

Loading...

Mar 11, 20261:59 PM

शेयर बाजार में कोहराम: ईरान-इजराइल तनाव से सेंसेक्स 1,000 अंक टूटा, सोना ₹1.61 लाख के पार

शेयर बाजार में कोहराम: ईरान-इजराइल तनाव से सेंसेक्स 1,000 अंक टूटा, सोना ₹1.61 लाख के पार

ग्लोबल टेंशन और ईरान-इजराइल युद्ध की आशंका के चलते भारतीय शेयर बाजार में 11 मार्च को भारी गिरावट दर्ज की गई।

Loading...

Mar 11, 202612:21 PM

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर संकट: पश्चिम एशिया युद्ध का असर, होटलों की सप्लाई रुकी

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर संकट: पश्चिम एशिया युद्ध का असर, होटलों की सप्लाई रुकी

ईरान-इजराइल संघर्ष के चलते भारत में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बाधित। FHRAI ने पेट्रोलियम मंत्री को लिखा पत्र। जानें किन शहरों में होटल और रेस्टोरेंट का काम हुआ ठप्प।

Loading...

Mar 10, 202611:31 AM

शेयर बाजार समाचार: सेंसेक्स और निफ्टी में रिकवरी, ट्रंप के बयान से कच्चे तेल की कीमतें गिरीं

शेयर बाजार समाचार: सेंसेक्स और निफ्टी में रिकवरी, ट्रंप के बयान से कच्चे तेल की कीमतें गिरीं

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ खुला। डोनाल्ड ट्रंप के ईरान संघर्ष पर बयान और कच्चे तेल की कीमतों में 10% की गिरावट से सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा उछला। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

Loading...

Mar 10, 202610:36 AM