×

सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, 1 लाख के पार हुए पीली धातु के दाम

By: Prafull tiwari

Aug 04, 20256:28 PM

view14

view0

सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, 1 लाख के पार हुए पीली धातु के दाम

नई दिल्ली । सोना-चांदी की कीमतों में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को तेजी दर्ज की गई। 24 कैरेट के सोने की कीमतों में 1900 रुपए से ज्यादा का उछाल आया है। वहीं, चांदी की कीमत 1 लाख 11 हजार के पार हो गई है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) द्वारा शाम को जारी की गई कीमतों के मुताबिक, 24 कैरेट के सोने की कीमत 1914 रुपए बढ़कर 1,00,167 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि बीते शुक्रवार को 98,253 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी।

22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 91,753 रुपए हो गई है, जो कि पहले 90,000 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 75,125 रुपए हो गया है, जो कि पहले 73,690 रुपए प्रति 10 ग्राम था। आईबीजेए की ओर से सोने और चांदी की कीमतों को दिन में दो बार सुबह और शाम अपडेट किया जाता है।

चांदी की कीमत बढ़कर 1,11,900 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,096,46 रुपए प्रति किलो थी। चांदी की कीमत में 2,254 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वायदा बाजार में सोने की कीमत में तेजी और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 सितंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.76 प्रतिशत बढ़कर 99,992 रुपए और चांदी के 5 सितंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1.09 प्रतिशत बढ़कर होकर 1,11,464 रुपए थी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोना-चांदी की कीमत में तेजी देखी जा रही है। कॉमैक्स पर सोना करीब 0.56 प्रतिशत बढ़कर 3,419 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.95 प्रतिशत बढ़कर 37.28 डॉलर प्रति औंस पर थी। बीते महीने 23 जुलाई को चांदी ने 1.15 लाख रुपए प्रति किलो की कीमत पार कर अपना नया ऑल-टाइम हाई बनाया था। चांदी की कीमत 1,15,850 रुपए प्रति किलो पहुंच गई थी। इस दौरान 24 कैरेट के सोने की कीमत भी बढ़कर 1,00,533 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई थी।

COMMENTS (0)

RELATED POST

शेयर बाजार की दमदार शुरुआत... हरे निशान में खुले सेंसेक्स-निफ्टी 

शेयर बाजार की दमदार शुरुआत... हरे निशान में खुले सेंसेक्स-निफ्टी 

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में बढ़त दर्ज की गई। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी में उछाल देखा गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे बढ़कर 90.10 पर पहुंच गया।

Loading...

Dec 19, 202510:59 AM

अमेजन में बड़ी छंटनी की तैयारी, लक्जमबर्ग में 370 की  नौकरी जाएगी

अमेजन में बड़ी छंटनी की तैयारी, लक्जमबर्ग में 370 की  नौकरी जाएगी

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन में का करने वालों के लिए बहुत बड़ी खबर है। कंपनी एक बार फिर बड़े स्तर पर छंटनी करने जा रही है।  यूरोप में काम कर रहे कर्मचारियों इसकी जद में हैं

Loading...

Dec 18, 20254:16 PM

बाजार में गिरावट... चौथे दिन लुढ़का सेंसेक्स...निफ्टी का भी हाल बेहाल

बाजार में गिरावट... चौथे दिन लुढ़का सेंसेक्स...निफ्टी का भी हाल बेहाल

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स गिर गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी भी फिसल गया। दरअसल, भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा।

Loading...

Dec 18, 202510:48 AM

सबसे सस्ता पर्सनल लोन: इन 5 बैंकों में मिल रही है सबसे कम ब्याज दरें, यहाँ देखें ₹12 लाख की EMI का पूरा गणित

सबसे सस्ता पर्सनल लोन: इन 5 बैंकों में मिल रही है सबसे कम ब्याज दरें, यहाँ देखें ₹12 लाख की EMI का पूरा गणित

कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन चाहिए? बैंक ऑफ महाराष्ट्र, HDFC और पंजाब एंड सिंध बैंक जैसे टॉप बैंकों की ब्याज दरों और ₹12 लाख के लोन पर EMI की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

Loading...

Dec 17, 20253:45 PM

बाजार गुलजार... उठापटक के बाद हरे निशान पर लौटे सेंसेक्स-निफ्टी

बाजार गुलजार... उठापटक के बाद हरे निशान पर लौटे सेंसेक्स-निफ्टी

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन की शुरुआत सकारात्मक रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। दरअसल, भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को लगभग सपाट शुरुआत की।

Loading...

Dec 17, 202512:17 PM