×

सोने और चांदी में तूफानी तेजी, एक दिन में करीब 7,000 रुपए तक बढ़े दाम 

22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 1,12,328 रुपए हो गई है, जो कि इससे पहले 1,11,842 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 91,972 रुपए हो गया है, जो कि पहले 91,574 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

By: Prafull tiwari

Oct 09, 20256:48 PM

view29

view0

सोने और चांदी में तूफानी तेजी, एक दिन में करीब 7,000 रुपए तक बढ़े दाम 

मुंबई । सोने और चांदी में तूफानी तेजी का दौर जारी है। गुरुवार को 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 500 रुपए से अधिक और चांदी की कीमत में करीब 7,000 रुपए प्रति किलो का इजाफा हुआ है।   इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) द्वारा शाम को जारी की गई कीमतों के मुताबिक, 24 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 1,22,629 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि इससे पहले बुधवार को 1,22,098 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 24 कैरेट सोने में 24 घंटों में 531 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है।

22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 1,12,328 रुपए हो गई है, जो कि इससे पहले 1,11,842 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 91,972 रुपए हो गया है, जो कि पहले 91,574 रुपए प्रति 10 ग्राम था। सोने के साथ चांदी की कीमत में भी तेजी देखी गई है और यह ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई है। चांदी का दाम 6,850 रुपए बढ़कर 1,59,550 रुपए प्रति किलो था। आईबीजेए की ओर से सोने और चांदी की कीमतों को दिन में दो बार सुबह और शाम अपडेट किया जाता है। वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.09 प्रतिशत बढ़कर 1,23,325 रुपए और चांदी के 5 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.41 प्रतिशत बढ़कर 1,50,475 रुपए थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। कॉमैक्स पर सोना की कीमत करीब 0.13 प्रतिशत घटकर 4,065 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 0.20 प्रतिशत बढ़कर 49.09 डॉलर प्रति औंस पर थी।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि एक बड़ी रैली के बाद सोने एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। सोने में तेजी मुख्य रूप से डीडॉलरलाइजेशन, अमेरिकी सरकार के शटडाउन और निवेश मांग के कारण आई थी। उन्होंने आगे कहा कि बड़ी तेजी के कारण सोना अधिक खरीदारी के जोन में चला गया है। ऐसे में इसमें एक गिरावट आने की संभावना बनी हुई है। आने वाले दिनों में सोना 1,21,000 रुपए से लेकर 1,25,000 रुपए के दायरे में रह सकता है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट: जानें बुधवार के ताजा भाव और MCX अपडेट।

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट: जानें बुधवार के ताजा भाव और MCX अपडेट।

Gold-Silver Price Today: बुधवार सुबह सोने के दाम ₹500 और चांदी ₹1800 तक फिसली। पटना में सबसे सस्ता तो भोपाल-इंदौर में सबसे महंगा मिल रहा है सोना। देखें लेटेस्ट रेट्स।

Loading...

Mar 11, 20263:04 PM

गेन बिटकॉइन घोटाला: ₹20,000 करोड़ की ठगी में CBI की बड़ी कार्रवाई, डार्विन लैब्स का को-फाउंडर मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

गेन बिटकॉइन घोटाला: ₹20,000 करोड़ की ठगी में CBI की बड़ी कार्रवाई, डार्विन लैब्स का को-फाउंडर मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

सीबीआई ने भारत के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी घोटाले 'Gain Bitcoin' में डार्विन लैब्स के सह-संस्थापक आयुष वार्ष्णेय को गिरफ्तार किया है। ₹20,000 करोड़ के इस पोंजी स्कीम मामले में आरोपी मुंबई एयरपोर्ट से विदेश भागने की फिराक में था। जानें कैसे तकनीकी ढांचे का इस्तेमाल कर लाखों निवेशकों से ठगी की गई।

Loading...

Mar 11, 20261:59 PM

शेयर बाजार में कोहराम: ईरान-इजराइल तनाव से सेंसेक्स 1,000 अंक टूटा, सोना ₹1.61 लाख के पार

शेयर बाजार में कोहराम: ईरान-इजराइल तनाव से सेंसेक्स 1,000 अंक टूटा, सोना ₹1.61 लाख के पार

ग्लोबल टेंशन और ईरान-इजराइल युद्ध की आशंका के चलते भारतीय शेयर बाजार में 11 मार्च को भारी गिरावट दर्ज की गई।

Loading...

Mar 11, 202612:21 PM

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर संकट: पश्चिम एशिया युद्ध का असर, होटलों की सप्लाई रुकी

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर संकट: पश्चिम एशिया युद्ध का असर, होटलों की सप्लाई रुकी

ईरान-इजराइल संघर्ष के चलते भारत में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बाधित। FHRAI ने पेट्रोलियम मंत्री को लिखा पत्र। जानें किन शहरों में होटल और रेस्टोरेंट का काम हुआ ठप्प।

Loading...

Mar 10, 202611:31 AM

शेयर बाजार समाचार: सेंसेक्स और निफ्टी में रिकवरी, ट्रंप के बयान से कच्चे तेल की कीमतें गिरीं

शेयर बाजार समाचार: सेंसेक्स और निफ्टी में रिकवरी, ट्रंप के बयान से कच्चे तेल की कीमतें गिरीं

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ खुला। डोनाल्ड ट्रंप के ईरान संघर्ष पर बयान और कच्चे तेल की कीमतों में 10% की गिरावट से सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा उछला। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

Loading...

Mar 10, 202610:36 AM