×

सोने का दाम एक लाख रुपए के ऊपर, चांदी की कीमत 500 रुपए से अधिक बढ़ी 

22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत कम होकर 91,670 रुपए हो गई है, जो कि पहले 91,753 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम घटकर 75,057 रुपए हो गया है, जो कि पहले 75,125 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

By: Prafull tiwari

Aug 05, 20256:15 PM

view9

view0

सोने का दाम एक लाख रुपए के ऊपर, चांदी की कीमत 500 रुपए से अधिक बढ़ी 

नई दिल्ली । सोना-चांदी की कीमतों में मंगलवार को मिला जुला कारोबार हुआ। 24 कैरेट के सोने की कीमत एक लाख रुपए के पार बनी रही। वहीं, चांदी की कीमत में 500 रुपए से अधिक की बढ़त देखी गई।   इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) द्वारा शाम को जारी की गई कीमतों के मुताबिक, 24 कैरेट के सोने की कीमत 91 रुपए गिरकर 1,00,076 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि बीते सोमवार को 1,00,167 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी।

22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत कम होकर 91,670 रुपए हो गई है, जो कि पहले 91,753 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम घटकर 75,057 रुपए हो गया है, जो कि पहले 75,125 रुपए प्रति 10 ग्राम था। आईबीजेए की ओर से सोने और चांदी की कीमतों को दिन में दो बार सुबह और शाम अपडेट किया जाता है। चांदी की कीमत बढ़कर 1,12,422 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,11,900 रुपए प्रति किलो थी। चांदी की कीमत में 522 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

वायदा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट और चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 3 अक्टूबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.37 प्रतिशत गिरकर 1,00,830 रुपए और चांदी के 5 सितंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.33 प्रतिशत बढ़कर होकर 1,12,160 रुपए थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की कीमत में गिरावट और चांदी की कीमत में तेजी देखी जा रही है। कॉमैक्स पर सोना करीब 0.31 प्रतिशत गिरकर 3,416.20 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.65 प्रतिशत बढ़कर 37.58 डॉलर प्रति औंस पर थी।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा, "कॉमेक्स पर सोने को 3370 डॉलर से लेकर 3375 डॉलर के आसपास प्रतिरोध का सामना करना पड़ा है, जबकि रुपए के 87.80 के आसपास मजबूत बने रहने से घरेलू कीमतों पर थोड़ा दबाव बढ़ा। बाजार प्रतिभागी मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई के आंकड़ों पर नजर बनाए रखे हुए हैं, लेकिन मुख्य ध्यान व्यापार शुल्क के घटनाक्रमों पर बना हुआ है।" उन्होंने आगे कहा कि अल्पकालिक गिरावट के बावजूद, व्यापार शुल्क अनिश्चितता और डॉलर की कमजोरी के व्यापक प्रभाव के कारण सोने की कीमतों में गिरावट जारी है, जिससे समग्र रुझान को समर्थन मिल रहा है। सोना 99,000 रुपए से लेकर 1,01,500 रुपए के अस्थिर दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट: जानें बुधवार के ताजा भाव और MCX अपडेट।

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट: जानें बुधवार के ताजा भाव और MCX अपडेट।

Gold-Silver Price Today: बुधवार सुबह सोने के दाम ₹500 और चांदी ₹1800 तक फिसली। पटना में सबसे सस्ता तो भोपाल-इंदौर में सबसे महंगा मिल रहा है सोना। देखें लेटेस्ट रेट्स।

Loading...

Mar 11, 20263:04 PM

गेन बिटकॉइन घोटाला: ₹20,000 करोड़ की ठगी में CBI की बड़ी कार्रवाई, डार्विन लैब्स का को-फाउंडर मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

गेन बिटकॉइन घोटाला: ₹20,000 करोड़ की ठगी में CBI की बड़ी कार्रवाई, डार्विन लैब्स का को-फाउंडर मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

सीबीआई ने भारत के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी घोटाले 'Gain Bitcoin' में डार्विन लैब्स के सह-संस्थापक आयुष वार्ष्णेय को गिरफ्तार किया है। ₹20,000 करोड़ के इस पोंजी स्कीम मामले में आरोपी मुंबई एयरपोर्ट से विदेश भागने की फिराक में था। जानें कैसे तकनीकी ढांचे का इस्तेमाल कर लाखों निवेशकों से ठगी की गई।

Loading...

Mar 11, 20261:59 PM

शेयर बाजार में कोहराम: ईरान-इजराइल तनाव से सेंसेक्स 1,000 अंक टूटा, सोना ₹1.61 लाख के पार

शेयर बाजार में कोहराम: ईरान-इजराइल तनाव से सेंसेक्स 1,000 अंक टूटा, सोना ₹1.61 लाख के पार

ग्लोबल टेंशन और ईरान-इजराइल युद्ध की आशंका के चलते भारतीय शेयर बाजार में 11 मार्च को भारी गिरावट दर्ज की गई।

Loading...

Mar 11, 202612:21 PM

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर संकट: पश्चिम एशिया युद्ध का असर, होटलों की सप्लाई रुकी

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर संकट: पश्चिम एशिया युद्ध का असर, होटलों की सप्लाई रुकी

ईरान-इजराइल संघर्ष के चलते भारत में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बाधित। FHRAI ने पेट्रोलियम मंत्री को लिखा पत्र। जानें किन शहरों में होटल और रेस्टोरेंट का काम हुआ ठप्प।

Loading...

Mar 10, 202611:31 AM

शेयर बाजार समाचार: सेंसेक्स और निफ्टी में रिकवरी, ट्रंप के बयान से कच्चे तेल की कीमतें गिरीं

शेयर बाजार समाचार: सेंसेक्स और निफ्टी में रिकवरी, ट्रंप के बयान से कच्चे तेल की कीमतें गिरीं

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ खुला। डोनाल्ड ट्रंप के ईरान संघर्ष पर बयान और कच्चे तेल की कीमतों में 10% की गिरावट से सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा उछला। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

Loading...

Mar 10, 202610:36 AM