सोने का दाम बीते एक हफ्ते में 3,600 रुपए से अधिक बढ़ा, चांदी 1.45 लाख रुपए के पार

22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,07,130 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,03,782 रुपए था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 84,974 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 87,716 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।

By: Prafull tiwari

Oct 05, 202510:10 PM

view17

view0

सोने का दाम बीते एक हफ्ते में 3,600 रुपए से अधिक बढ़ा, चांदी 1.45 लाख रुपए के पार

नई दिल्ली । सोने और चांदी की कीमतों में बीते हफ्ते बड़ी तेजी देखने को मिली। इस कारण दोनों कीमती धातुओं की कीमत ऑल-टाइम हाई के करीब बनी हुई है।    इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,16,954 रुपए है, जबकि एक हफ्ते पहले इसी दिन यह 1,13,262 रुपए थी, जो कि सोने की कीमत में 3,692 रुपए की बढ़त को दर्शाता है।

22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,07,130 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,03,782 रुपए था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 84,974 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 87,716 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं, समीक्षा अवधि में चांदी की कीमत 7,510 रुपए बढ़कर 1,45,610 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,38,100 रुपए प्रति किलो थी। लागातार तेजी के कारण सोने और चांदी के दाम अपने ऑल-टाइम हाई के करीब बने हुए हैं।

सोने और चांदी में बढ़त की वजह वैश्विक अस्थिरता माना जा रहा है, जो कि अमेरिकी शटडाउन और टैरिफ के कारण और बढ़ी है। वैश्विक अनिश्चितता के समय सुरक्षित माने जाने के कारण दुनिया भर में सोने और चांदी की मांग बढ़ जाती है और मांग के मुकाबले सीमित आपूर्ति के कारण इनकी कीमतों में इजाफा होता है। दुनिया के बड़े निवेश बैंकों में से एक गोल्डमैन सैश का कहना है कि सोना अगले साल तक 5,000 डॉलर प्रतिशत औंस तक जा सकता है, जो कि फिलहाल 3,900 डॉलर प्रति औंस के आसपास है।

1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 40,792 रुपए या 53.55 प्रतिशत बढ़कर 1,16,954 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 59,593 रुपए या 69.28 प्रतिशत बढ़कर 1,45,610 रुपए पर पहुंच गया है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट: जानें बुधवार के ताजा भाव और MCX अपडेट।

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट: जानें बुधवार के ताजा भाव और MCX अपडेट।

Gold-Silver Price Today: बुधवार सुबह सोने के दाम ₹500 और चांदी ₹1800 तक फिसली। पटना में सबसे सस्ता तो भोपाल-इंदौर में सबसे महंगा मिल रहा है सोना। देखें लेटेस्ट रेट्स।

Loading...

Mar 11, 20263:04 PM

गेन बिटकॉइन घोटाला: ₹20,000 करोड़ की ठगी में CBI की बड़ी कार्रवाई, डार्विन लैब्स का को-फाउंडर मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

गेन बिटकॉइन घोटाला: ₹20,000 करोड़ की ठगी में CBI की बड़ी कार्रवाई, डार्विन लैब्स का को-फाउंडर मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

सीबीआई ने भारत के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी घोटाले 'Gain Bitcoin' में डार्विन लैब्स के सह-संस्थापक आयुष वार्ष्णेय को गिरफ्तार किया है। ₹20,000 करोड़ के इस पोंजी स्कीम मामले में आरोपी मुंबई एयरपोर्ट से विदेश भागने की फिराक में था। जानें कैसे तकनीकी ढांचे का इस्तेमाल कर लाखों निवेशकों से ठगी की गई।

Loading...

Mar 11, 20261:59 PM

शेयर बाजार में कोहराम: ईरान-इजराइल तनाव से सेंसेक्स 1,000 अंक टूटा, सोना ₹1.61 लाख के पार

शेयर बाजार में कोहराम: ईरान-इजराइल तनाव से सेंसेक्स 1,000 अंक टूटा, सोना ₹1.61 लाख के पार

ग्लोबल टेंशन और ईरान-इजराइल युद्ध की आशंका के चलते भारतीय शेयर बाजार में 11 मार्च को भारी गिरावट दर्ज की गई।

Loading...

Mar 11, 202612:21 PM

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर संकट: पश्चिम एशिया युद्ध का असर, होटलों की सप्लाई रुकी

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर संकट: पश्चिम एशिया युद्ध का असर, होटलों की सप्लाई रुकी

ईरान-इजराइल संघर्ष के चलते भारत में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बाधित। FHRAI ने पेट्रोलियम मंत्री को लिखा पत्र। जानें किन शहरों में होटल और रेस्टोरेंट का काम हुआ ठप्प।

Loading...

Mar 10, 202611:31 AM

शेयर बाजार समाचार: सेंसेक्स और निफ्टी में रिकवरी, ट्रंप के बयान से कच्चे तेल की कीमतें गिरीं

शेयर बाजार समाचार: सेंसेक्स और निफ्टी में रिकवरी, ट्रंप के बयान से कच्चे तेल की कीमतें गिरीं

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ खुला। डोनाल्ड ट्रंप के ईरान संघर्ष पर बयान और कच्चे तेल की कीमतों में 10% की गिरावट से सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा उछला। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

Loading...

Mar 10, 202610:36 AM