×

देश के खिलाफ नफरत फैलाने वालों पर सरकार कसेगी नकेल 

अब देश के खिलाफ आग उगलने और भड़काऊ कॉन्टेंट परोसने वालों की खैर नहीं। दरअसल, केंद्र सरकार सोशल मीडिया पर देश के खिलाफ नफरत फैलाने वालों पर नकेल कसने जा रही है। सोशल मीडिया पर देश विरोधी वीडियो या पोस्ट शेयर करने वाले लोग अब बच नहीं पाएंगे।

By: Arvind Mishra

Jul 04, 202511:26 AM

view12

view0

देश के खिलाफ नफरत फैलाने वालों पर सरकार कसेगी नकेल 

  • वीडियो-कंटेंट केंद्र करेगा ब्लॉक

  • सरकार ला रही राष्ट्रीय पॉलिसी

  • गृह मंत्रालय तक पहुंच गई बात

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

अब देश के खिलाफ आग उगलने और भड़काऊ कॉन्टेंट परोसने वालों की खैर नहीं। दरअसल, केंद्र सरकार सोशल मीडिया पर देश के खिलाफ नफरत फैलाने वालों पर नकेल कसने जा रही है। सोशल मीडिया पर देश विरोधी वीडियो या पोस्ट शेयर करने वाले लोग अब बच नहीं पाएंगे। दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय इसके लिए पॉलिसी लाने की तैयारी में है। देशी विरोधी काम करने वाले हैंडल ब्लॉक किए जाएंगे और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। देश के खिलाफ कई वेबसाइट्स पर भी कॉन्टेंट अपलोड किया जाता है। सोशल मीडिया को लेकर नई पॉलिसी तैयार हो रही है। इंटेलिजेंस एजेंसियों के आला अधिकारियों ने गृह मंत्रालय की संसदीय कमेटी को इस बात की जानकारी दी।

विशेष टीम करेगी निगरानी

संसदीय समिति को यह भी जानकारी भी दी गई कि देश विरोधी लोगों की सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए विशेष टीम बनाई जाएगी। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। खालिस्तान अलगाववादी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू समेत कई अन्य देश विरोधी लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और वे नफरत फैलाने का काम करते रहे हैं। नई पॉलिसी आने के बाद ऐसे लोगों पर अंकुश लगाया जा सकेगा।

सोशल मीडिया कंपनियों से बात

अमेरिकी सरकार और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी बात की जा रही है। केंद्र सरकार चाहती है कि सोशल मीडिया कंपनियां अपने स्तर पर भी निगरानी करें कि भारत विरोधी तत्व उनके प्लेटफॉर्म पर अपलोड ना किया जाए। सीबीआई, एनआईए प्रदेश की पुलिस और आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी अन्य एजेंसियां भारत विरोधी तत्व की कोशिशें को रोकने की रणनीति बनाने पर काम कर रही हैं, जिसको जल्द अमल में लाया जा सकता है।

अब लगेगी लगाम

पहलगाम में हुए आतंकी हमले और इसके बाद आपरेशन सिंदूर के दौरान भी सोशल मीडिया पर कई देश विरोध पोस्ट शेयर किए गए थे। देश के खिलाफ करने वाले लोग काफी संख्या में सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। अब इन पर लगाम लग जाएगी।

COMMENTS (0)

RELATED POST

तारिक रहमान शपथ ग्रहण: ढाका जाएंगे ओम बिरला, जानें पीएम मोदी क्यों नहीं हुए शामिल |

तारिक रहमान शपथ ग्रहण: ढाका जाएंगे ओम बिरला, जानें पीएम मोदी क्यों नहीं हुए शामिल |

बांग्लादेश के नवनिर्वाचित पीएम तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। जानें चुनाव परिणाम, पीएम मोदी की व्यस्तता और ढाका में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम का पूरा विवरण

Loading...

Feb 15, 20265:50 PM

दुखद... कर्नाटक के छात्र साकेत श्रीनिवासैया की अमेरिका में हुई मौत 

दुखद... कर्नाटक के छात्र साकेत श्रीनिवासैया की अमेरिका में हुई मौत 

भारतीय युवक साकेत श्रीनिवासैया की मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। अमेरिका में इस 22 साल के युवक की मौत हो गई है। साकेत यूनिवर्सिटी आॅफ कैलिफोर्निया, बर्कले से मास्टर डिग्री कर रहा था। साकेत श्रीनिवासैया छह दिनों से यूनिवर्सिटी कैंपस से लापता था।

Loading...

Feb 15, 202610:29 AM

हिमाचल में हादसा: खाई में गिरी गाड़ी... तीन युवकों की मौत... एक घायल

हिमाचल में हादसा: खाई में गिरी गाड़ी... तीन युवकों की मौत... एक घायल

आज यानी रविवार को सुबह-सुबह सराज में हुए भीषण हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, एक गंभीर घायल है। हादसा सुबह चार बजे के करीब हुआ। चार दोस्त घर से जीप निकले थे और जीप बुनालीधार के समीप हादसे का शिकार हुई। दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीसरे ने अस्पतालों में अंतिम सांस ली।

Loading...

Feb 15, 202610:18 AM

बांग्लादेश: रहमान शपथ ग्रहण में शामिल होने का पीएम मोदी को आया न्योता

बांग्लादेश: रहमान शपथ ग्रहण में शामिल होने का पीएम मोदी को आया न्योता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 17 फरवरी को बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। साथ ही अन्य देश के नेताओं को भी बुलाया गया है। ढाका से यह मैसेज शनिवार देर रात भारतीय अधिकारियों तक पहुंचा।

Loading...

Feb 15, 202610:05 AM

स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0: केंद्र ने दी 10,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी

स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0: केंद्र ने दी 10,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी

स्टार्टअप्स के लिए खुशखबरी! केंद्र सरकार ने 'फंड ऑफ फंड्स 2.0' के तहत 10,000 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है। जानें किन स्टार्टअप्स को मिलेगा फायदा।

Loading...

Feb 14, 20264:44 PM