×

बांग्लादेश: रहमान शपथ ग्रहण में शामिल होने का पीएम मोदी को आया न्योता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 17 फरवरी को बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। साथ ही अन्य देश के नेताओं को भी बुलाया गया है। ढाका से यह मैसेज शनिवार देर रात भारतीय अधिकारियों तक पहुंचा।

By: Arvind Mishra

Feb 15, 202610:05 AM

view3

view0

बांग्लादेश: रहमान शपथ ग्रहण में शामिल होने का पीएम मोदी को आया न्योता

पीएम नरेंद्र मोदी और तारिक रहमान।

  • अगले प्रधानमंत्री रहमान ने समारोह का भेजा आमंत्रण
  • ढाका से बीती देर रात भारतीय अधिकारियों तक पहुंचा

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 17 फरवरी को बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। साथ ही अन्य देश के नेताओं को भी बुलाया गया है। ढाका से यह मैसेज शनिवार देर रात भारतीय अधिकारियों तक पहुंचा। हालांकि मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि पीएम मोदी की ढाका जाने की उम्मीद न के बराबर है। इसके पीछे वजह देते हुए कहा गया कि 17 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की अहम मुलाकात होनी है। मैक्रों अगले हफ्ते एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत आ रहे हैं। इस समिट को अब तक का सबसे बड़ा एडिशन बताया जा रहा है।

उप राष्ट्रपति या विदेश मंत्री जाएंगे

रिपोर्ट में बताया गया कि भारत तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में एक वरिष्ठ प्रतिनिधि भेज सकता है। शायद उप राष्ट्रपति या विदेश मंत्री। साथ ही भारत यह भी नहीं चाहता कि वह बांग्लादेश के साथ नए रिश्ते बनाने की दिशा में बहुत तेजी से आगे बढ़ा जाए।

इन दिग्गजों को भेजा निमंत्रण

बांग्लादेश साउथ एशियन एसोसिएशन फॉर रीजनल कोआपरेशन के ज्यादातर सदस्य देशों के नेताओं के साथ-साथ चीन, मलेशिया, सऊदी अरब और तुर्की जैसे दूसरे दोस्त देशों के राष्ट्राध्यक्षों या सरकार के प्रमुखों को भी न्योता देने की योजना बना रहा है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

यूपी: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम... हेलीकॉप्टर से निकला धुआं, डिस्प्ले बंद 

यूपी: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम... हेलीकॉप्टर से निकला धुआं, डिस्प्ले बंद 

लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। जानकारी के मुताबिक, बीच हवा में उनके हेलीकॉप्टर से अचानक धुआं निकलने लगा। इसके बाद एहतियातन अमौसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। डिप्टी सीएम केशव मौर्य लखनऊ से कौशांबी जा रहे थे।

Loading...

Mar 07, 202612:05 PM

हरियाणा: 24 साल पुराने छत्रपति हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम बरी

हरियाणा: 24 साल पुराने छत्रपति हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम बरी

बहुचर्चित छत्रपति हत्याकांड केस में डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम को बड़ी राहत मिली है। पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने आज यानी शनिवार को सुबह सीबीआई अदालत के फैसले को आंशिक रूप से संशोधित करते हुए राम रहीम को इस केस से बरी कर दिया है।

Loading...

Mar 07, 202610:41 AM

सियासी हलचल: नीतीश कुमार ने कहा- बिहार में भी रहूंगा, चिंता न करें 

सियासी हलचल: नीतीश कुमार ने कहा- बिहार में भी रहूंगा, चिंता न करें 

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच आज यानी शनिवार को सुबह-सुबह पटना में जदयू की अहम बैठक हुई। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस बैठक में पार्टी के सांसद, विधायक, विधान पार्षद और कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Loading...

Mar 07, 202610:26 AM

कर्नाटक: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन 

कर्नाटक: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन 

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने आज राज्य में मोबाइल इस्तेमाल के बुरे असर पर को कम करने के लिए एक बड़ा एलान किया है। मुख्यमंत्री ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया एक्सेस पर बैन लगाने की बात कही है।

Loading...

Mar 06, 20262:44 PM

हादसा: ट्रेलर और बस की जोरदार टक्कर, पांच लोगों की मौत

हादसा: ट्रेलर और बस की जोरदार टक्कर, पांच लोगों की मौत

रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर सिमगा के पास भीषण सड़क हादसा हो गया है। ट्रेलर ने पैसेंजर बस को टक्कर मार दी है। इस हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं दर्जनभर से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Loading...

Mar 06, 20262:16 PM