उज्जैन में सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में CM डॉ. मोहन यादव ने 51 लाख के अनुदान की घोषणा की।
रीवा में 77वें गणतंत्र दिवस पर प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज शनिवार को रवीन्द्र भवन, भोपाल में आयोजित लोक निर्माण विभाग के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- विवाह संस्कार हमारी भारतीय संस्कृति एवं परंपरा का अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण हिस्सा है। पाणिग्रहण संस्कार भारतीय समाज में विशेष महत्व रखता है। विवाह के माध्यम से कन्या अपने नए जीवन की शुरुआत करती है।
इंदौर के क्षिप्रा में आयोजित 251 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। उन्होंने फिजूलखर्ची रोकने और सामूहिक विवाह अपनाने का संदेश दिया
मध्यप्रदेश अपनी स्टार्टअप यात्रा के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 12 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में स्टार्टअप में नवाचार एवं उत्कृष्टता का उत्सव मनाएगा। इस अवसर पर मध्यप्रदेश स्टार्टअप समिट होगी जिसमें इकोसिस्टम अवार्ड्स 2026 के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में भी अन्य पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 25 दिसंबर को ग्वालियर आएंगे। वे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित मप्र अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट 2025 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव सहित अन्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे।
सीएम डॉ. मोहन यादव सम्राट विक्रमादित्य प्रवेश द्वार का भूमि पूजन किया। समारोह का अयोजन सुबह 11 बजे फंदा स्थित महाराणा प्रताप शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया था। कार्यक्रम में सीएम के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
पूर्व सीजेआई ने कहा- फैसले के लिए उनके अपने समुदाय के लोगों ने ही उनकी बहुत आलोचना की। उन्होंने कहा कि उन पर खुद आरक्षण का फायदा उठाकर सुप्रीम कोर्ट का जज बनने और फिर क्रीमी लेयर में आने वालों को बाहर करने की वकालत करने का आरोप लगाया गया।
मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में आगामी सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारियों को देखते हुए 5,000 नए होमगार्ड की भर्ती की जाएगी। यह घोषणा आज यानी शनिवार को सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित होमगार्ड स्थापना दिवस के अवसर पर की।






















