मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दस दिवसीय आयोजन के पहले दिन निकाली गई कलश यात्रा में भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हो गई है। कई महिलाएं ग्वालियर रेफर की गई हैं। वहीं दावा किया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

दावा किया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

ग्वालियर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दस दिवसीय आयोजन के पहले दिन निकाली गई कलश यात्रा में भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हो गई है। कई महिलाएं ग्वालियर रेफर की गई हैं। वहीं दावा किया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। दरअसल, डबरा में आज यानी मंगलवार से नवग्रह शक्तिपीठ मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू हुआ है, जो 20 फरवरी तक चलेगा। इस मंदिर में नौ ग्रह अपनी-अपनी पत्नियों और वाहनों के साथ विराजमान होंगे। आयोजन की शुरुआत विशाल कलश यात्रा से होनी थी। आयोजकों के अनुसार स्टेडियम ग्राउंड से शुरू होने वाली इस यात्रा में 20 हजार से अधिक महिलाएं शामिल थीं।

पूर्व गृह मंत्री करा रहे प्राण प्रतिष्ठा
मृतका का नाम रति साहू बताया जा रहा है। तीन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हैं। जबकि चार लोगों का डबरा के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। आईजी ग्वालियर रेंज अरविंद सक्सेना ने की घटना की पुष्टि। पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा नवग्रह मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करा रहे हैं।
डॉक्टरों ने नहीं किया इलाज
कलश बांटते वक्त पुलिस ने एक गेट को बंद कर दिया। इससे तीन-चार महिलाएं दब गईं। हादसे में घायल 70 वर्षीय रति साहू की डबरा सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की बहू रीना साहू ने आरोप लगाया कि हादसा पुलिस की लापरवाही के कारण हुई है। पुलिसकर्मी ने गेट खोलकर अचानक बंद कर दिया, जिससे महिलाएं दब गईं। रीना साहू ने यह भी बताया कि डबरा सिविल अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने इलाज नहीं किया। रीना साहू ने बताया कि मेरी सास को समय पर आॅक्सीजन नहीं मिल पाई। वह आधे घंटे तक अस्पताल में तड़पती रहीं और उनकी मौत हो गई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।