भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज पॉजिटिव नोट के साथ हुई। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 59 अंक उछलकर 84525 के लेवल पर खुला। वहीं, निफ्टी-50 30 अंक चढ़कर 25906 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत की। इस बीच, बैंक निफ्टी 74 अंक या 0.13 परसेंट की गिरावट के साथ 58200 पर खुला।

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज पॉजिटिव नोट के साथ हुई।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज पॉजिटिव नोट के साथ हुई। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 59 अंक उछलकर 84525 के लेवल पर खुला। वहीं, निफ्टी-50 30 अंक चढ़कर 25906 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत की। इस बीच, बैंक निफ्टी 74 अंक या 0.13 परसेंट की गिरावट के साथ 58200 पर खुला। इसी तरह से स्मॉल और मिडकैप शेयरों में भी सुस्ती रही। निफ्टी मिडकैप 60910 पर सपाट खुला। सुबह के कारोबार में निफ्टी 50 में इस समय सबसे ज्यादा बढ़त हासिल करने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, हिंडाल्को, भारती एयरटेल और इंडिगो शामिल रहे। वहीं, टाटा मोटर्स सीवी, ओएनजीसी, बीईएल, इटरनल और ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
वॉल स्ट्रीट पर रात भर चले उतार-चढ़ाव वाले सेशन के बाद आज एशियाई बाजारों में तेजी देखी गई है। अमेरिका में इस हफ्ते के आखिर तक शटडाउन खुलने की उम्मीदों के बीच निवेशकों की नजर यहां के घटनाक्रमों पर बनी हुई है। जापान का निक्केई 225 0.4 परसेंट बढ़ा, दक्षिण कोरिया के कोस्पी ने 0.3 परसेंट तक की बढ़त हासिल की, जबकि हांगकांग के हैंग सेंग में 0.2 परसेंट की गिरावट आई। वहीं, अगर अमेरिकी शेयर बाजार की बात करें, तो एसएंडपी 500 इंडेक्स पूरे कारोबार के दौरान फ्लैट नोट पर बना रहा है। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट 0.26 परसेंट तक गिरा, जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज ने 0.68 परसेंट की बढ़त हासिल की।
जियोजित इंवेस्टमेट के चीफ इंवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार का कहना है, बाजार को नए रिकॉर्ड हाई लेवल तक ले जाने के लिए नए ट्रिगर्स की जरूरत है। बिहार चुनाव के नतीजे को भी काफी हद तक कम करके आंका जा रहा है, इसलिए कोईपॉलिटिकल ट्रिगर भी नहीं है, लेकिन अगर चुनाव का रिजल्ट एग्जिट पोल से अलग निकले तो मामला उलट सकता है।
आज हीरो मोटोकॉर्प, आयशर मोटर्स, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, एल्केम लैबोरेटरीज, इप्का लैबोरेटरीज, नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी, वोल्टास, अपोलो टायर्स, भारत डायनेमिक्स, दिलीप बिल्डकॉन, जीएमआर एयरपोर्ट्स, जुबिलेंट फूडवर्क्स, संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल, मुथूट फाइनेंस, एनबीसीसी, न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी, ओर्कला इंडिया, पेज इंडस्ट्रीज, पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट, टीटागढ़ रेल सिस्टम्स और टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस जैसी कंपनियां अपने सितंबर तिमाही के नतीजे का ऐलान करेंगी।
इधर, देश में आज सोने-चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली। 24 कैरेट सोने की कीमत 12780 रुपए प्रति ग्राम है, जो बुधवार के मुकाबले 229 रुपए ज्यादा है। वहीं, 22 कैरेट सोना आज 210 रुपए चढ़कर 11715 रुपए प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है। अगर 10 ग्राम के हिसाब से देखे, तो 24 कैरेट का सोना एक दिन में 2290 रुपए महंगा हुआ है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत एक दिन में 2100 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ी है।
मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे, विजयवाड़ा, नागपुर और भुवनेश्वर में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 12780 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं, भोपाल, दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़ में आज 24 कैरेट सोने का भाव आज 12795 रुपए प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरै जैसे दक्षिण भारतीय शहरों में आज सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम के हिसाब से 12873 रुपए है।

स्मार्टफोन की दुनिया में फोल्डेबल फोन कभी महज एक महंगा प्रयोग माने जाते थे, लेकिन अब यह प्रीमियम मोबाइल बाजार का अहम हिस्सा बन चुके हैं। इस बदलाव में सैमसंग की भूमिका सबसे बड़ी रही है। यानी जिस बाजार को सैमसंग ने कई साल तक तैयार किया, वहां अब एपल सीधे प्रीमियम सेगमेंट में मुकाबले के लिए उतरने वाला है।
भारतीय शेयर बाजार आज कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। सेंसेक्स 533 अंक या 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,044 और निफ्टी 135 अंक या 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,498 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम आईटी और सर्विसेज सेक्टर ने किया।
भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 400 अंक लुढ़क गया। निफ्टी भी 23,700 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे आ गया। अडानी एंटरप्राइजेज और एक्सिस बैंक सबसे ज्यादा नुकसान वाले शेयरों में रहे। दरअसल, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें बाजार पर दबाव डाल रही हैं।
सोना-चांदी की कीमतों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को खुलने के साथ ही गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड-सिल्वर के वायदा भाव बीते सप्ताह की गिरावट जारी रही और दोनों कीमती धातुएं सस्ती हो गईं।
भारतीय शेयर बाजार में आज से प्री-ओपन आक्शन सेशन के नियमों में बड़ा बदलाव लागू हो गया है। एनएसई द्वारा शुरू किए गए इस नए सिस्टम का मुख्य उद्देश्य शुरूआती कीमतों के निर्धारण को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है। इसके साथ ही, अंतिम क्षणों में होने वाले भारी उतार-चढ़ाव को भी कम किया जा सकेगा।
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल फरवरी 2027 में समाप्त हो रहा है। जानिए टाटा समूह के अगले चेयरमैन की रेस में सबसे आगे चल रहे टी.वी. नरेंद्रन, सौरभ अग्रवाल और आशीष चौहान का पूरा प्रोफाइल।
CBI ने जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा और अन्य के खिलाफ LIC हाउसिंग फाइनेंस से ₹1,322 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज की है। जानिए क्या है पूरा मामला और फर्जी नेटवर्थ सर्टिफिकेट का विवाद।
भारतीय शेयर बाजार में जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार को एक बार फिर मजबूत शुरुआत देखने को मिली। प्रमुख सूचकांकों में आज बड़ा अंतर दर्ज किया गया। सेंसेक्स में 550 अंक से अधिक का उछाल आया, जबकि निफ्टी ने मामूली बढ़त के साथ 23,950 का स्तर पार किया।
देश के रिटेल बाजार में चीनी की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली है। पिछले एक हफ्ते में चीनी का औसत रिटेल भाव 3.85 फीसदी घटकर 62.57 रुपए प्रति किलो पर आ गया है, जो एक हफ्ते पहले 65.08 रुपए प्रति किलो था।
3 सितंबर को सोने और चांदी के दामों में जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई है। जानिए 24 कैरेट सोने और चांदी के ताजा भाव, सालभर का ट्रेंड और ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह