×

ईरान में अदालत भवन पर बंदूकधारियों ने बरसाईं गोलियां, ग्रेनेड भी फेंके, छह की मौत

हमला प्रांत की राजधानी जाहेदान में हुआ। इसके बाद तुरंत  पुलिस और सुरक्षा बल हरकत में आए और राजधानी तेहरान से 1,130 किलोमीटर या 700 मील दक्षिण-पूर्व में स्थित घटनास्थल पर तुरंत हालात काबू में कर लिए।

By: Sandeep malviya

Jul 26, 20255:18 PM

view14

view0

ईरान में अदालत भवन पर बंदूकधारियों ने बरसाईं गोलियां, ग्रेनेड भी फेंके, छह की मौत

तेहरान। दक्षिण-पूर्वी ईरान में अज्ञात हमलावरों ने शनिवार को एक अदालत भवन पर बंदूक और ग्रेनेड से हमला कर दिया। हमले में एक बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। इस दौरान सुरक्षा बलों और हमलावरों में भीषण फायरिंग भी हुई। इसके अलावा मुल्क के अशांत दक्षिणी प्रांत सिस्तान और बलूचिस्तान में हुई सशस्त्र झड़प में सुरक्षा बलों ने तीन बंदूकधारियों को मार गिराया।

हमला प्रांत की राजधानी जाहेदान में हुआ। पुलिस और सुरक्षा बलों ने राजधानी तेहरान से 1,130 किलोमीटर या 700 मील दक्षिण-पूर्व में स्थित घटनास्थल पर तुरंत नियंत्रण कर लिया। सुरक्षा बलों के करीबी माने जाने वाले अर्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी की एक रिपोर्ट ने इस हमले के लिए आतंकवादी समूह जैश अल-अदल को जिम्मेदार ठहराया है। आतंकी संगठन ईरान के पूर्वी सिस्तान और पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांतों की आजादी के लिए ऐसे हमले करते रहता है।

अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा से लगा यह प्रांत आतंकवादी समूहों, सशस्त्र ड्रग तस्करों और ईरानी सुरक्षा बलों के बीच कभी-कभार होने वाली घातक झड़पों का केंद्र रहा है। अक्तूबर में इस प्रांत में एक ईरानी पुलिस काफिले पर हुए हमले में कम से कम 10 अधिकारी मारे गए थे। सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत ईरान के सबसे कम विकसित इलाकों में से एक है। इस क्षेत्र के सुन्नी मुस्लिम बहुल निवासियों और ईरान के शिया के बीच संबंध लंबे समय से तनावपूर्ण रहे हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

 जर्मनी... बैंक की तिजोरी में सेंध... 316 करोड़ लेकर उड़े नकाबपोश

 जर्मनी... बैंक की तिजोरी में सेंध... 316 करोड़ लेकर उड़े नकाबपोश

जर्मनी में चोरों ने क्रिसमस की छुट्टी का फायदा उठाकर एक बैंक से कम से कम 30 मिलियन यूरो यानी (316 करोड़ 51 लाख 80,000 रुपए) मूल्य की नकदी और कीमती सामान चुरा ली। पुलिस को अब चोरी का पता चला। गुस्साए ग्राहक बैंक के सामने इकट्ठा हुए और नारेबाजी की।

Loading...

Dec 31, 202512:46 PM

बड़ा फैसला... यूएई ने किया सऊदी अरब से सैनिक हटाने का ऐलान 

बड़ा फैसला... यूएई ने किया सऊदी अरब से सैनिक हटाने का ऐलान 

यमन के रणनीतिक बंदरगाह शहर मुकल्ला पर सऊदी अरब की बमबारी के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव और गहरा गया है। संयुक्त अरब अमीरात ने घोषणा की कि वह सऊदी अरब से अपने सैनिकों को वापस बुलाएगा।

Loading...

Dec 31, 202510:06 AM

ताइवान की नाकेबंदी: चीन का "जस्टिस मिशन 2025" सैन्य अभ्यास, 130 विमानों और युद्धपोतों से घेराबंदी

ताइवान की नाकेबंदी: चीन का "जस्टिस मिशन 2025" सैन्य अभ्यास, 130 विमानों और युद्धपोतों से घेराबंदी

चीन की पीएलए ने ताइवान के पास 'जस्टिस मिशन 2025' के तहत लाइव-फायर ड्रिल और नाकेबंदी शुरू की है। ताइवान की सीमा में 90 चीनी विमानों के घुसने से युद्ध का खतरा बढ़ा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Loading...

Dec 30, 20253:40 PM

बांग्लादेश... तीन बार पीएम रहीं खालिदा ने 80 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

बांग्लादेश... तीन बार पीएम रहीं खालिदा ने 80 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

बांग्लादेश की राजनीति में एक युग का पटाक्षेप हो गया। संघर्ष, सत्ता और साहस की प्रतीक रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी की अध्यक्ष खालिदा जिया का 80 साल की उम्र में निधन हो गया। बीएनपी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। पार्टी ने लिखा कि बांग्लादेश की अनुभवी नेता का कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने के बाद निधन हो गया।

Loading...

Dec 30, 20259:53 AM

विजय माल्या की 70वीं बर्थडे पार्टी का वीडियो वायरल: ललित मोदी ने खुद को बताया 'बड़ा भगोड़ा', मचा बवाल

विजय माल्या की 70वीं बर्थडे पार्टी का वीडियो वायरल: ललित मोदी ने खुद को बताया 'बड़ा भगोड़ा', मचा बवाल

लंदन में विजय माल्या के 70वें जन्मदिन पर ललित मोदी का विवादित वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने खुद को 'भारत का भगोड़ा' कहा। विवाद बढ़ने पर मोदी ने माफी मांगी और विदेश मंत्रालय ने सख्त प्रतिक्रिया दी।

Loading...

Dec 29, 20254:22 PM