जर्मनी में चोरों ने क्रिसमस की छुट्टी का फायदा उठाकर एक बैंक से कम से कम 30 मिलियन यूरो यानी (316 करोड़ 51 लाख 80,000 रुपए) मूल्य की नकदी और कीमती सामान चुरा ली। पुलिस को अब चोरी का पता चला। गुस्साए ग्राहक बैंक के सामने इकट्ठा हुए और नारेबाजी की।

दीवार को ड्रिल किया और फिर हजारों सुरक्षित डिपॉजिट बॉक्स से रकम चुराए।
बर्लिन। स्टार समाचार वेब
जर्मनी में चोरों ने क्रिसमस की छुट्टी का फायदा उठाकर एक बैंक से कम से कम 30 मिलियन यूरो यानी (316 करोड़ 51 लाख 80,000 रुपए) मूल्य की नकदी और कीमती सामान चुरा ली। पुलिस ने बताया कि अपराधियों ने गेल्सेनकिर्चेन में स्पाकार्से बैंक की शाखा में मोटी कंक्रीट की दीवार को ड्रिल किया और फिर हजारों सुरक्षित डिपॉजिट बॉक्स से रकम चुराए। गौरतलब है कि जर्मनी में अधिकांश दुकानें और बैंक क्रिसमस से पहले 24 दिसंबर की शाम से बंद हो जाते हैं। पुलिस को अब चोरी का पता चला। गुस्साए ग्राहक बैंक के सामने इकट्ठा हुए और नारेबाजी की।
पार्किंग गैराज से बैंक में घुसे
यह चोरी पश्चिमी शहर गेल्सेंकिर्चेन में हुई, जहां चोरों ने स्पार्कसे शाखा में 3,000 से अधिक तिजोरियों को तोड़कर भागने में कामयाबी हासिल की। पुलिस ने बताया कि संदिग्धों ने पास के पार्किंग गैराज से ड्रिल करके भूमिगत तिजोरी कक्ष में प्रवेश किया और माना जाता है कि उन्होंने सप्ताहांत का अधिकांश समय बैंक के अंदर बिताया, जहां उन्होंने व्यवस्थित रूप से तिजोरियों को तोड़ा।
बैग ले जाते देखा
तड़के आग लगने के अलार्म बजने के बाद चोरी का पता चला, जिसके बाद आपातकालीन सेवाओं ने जांच शुरू की और तिजोरी में जाने वाला एक बड़ा छेद खोजा। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने रात से सुबह के बीच पार्किंग गैराज की सीढ़ियों में कई लोगों को बड़े-बड़े बैग ले जाते हुए देखा था। एक काली आडी आरएस 6 को गैराज से निकलते हुए देखा गया, जिसमें नकाबपोश लोग सवार थे।
फिल्म ओशन्स इलेवन की तर्ज पर चोरी
पुलिस प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि इस आपरेशन को बेहद सुनियोजित बताते हुए, चोरी की घटना को बेहद पेशेवर तरीके से अंजाम दिया गया था, जिसकी तुलना उन्होंने हॉलीवुड की फिल्म ओशन्स इलेवन से की। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि इस अपराध में व्यापक योजना और महत्वपूर्ण आपराधिक विशेषज्ञता शामिल थी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अबू धाबी स्थित 'बाराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट' (Barakah Nuclear Power Plant) के बाहरी हिस्से में एक ड्रोन हमले के बाद आग लग गई।
ईरान संकट के बीच 20 हजार टन LPG लेकर मार्शल आइलैंड्स का टैंकर 'सिमी' सुरक्षित गुजरात के कांडला पोर्ट पहुंचा। जानिए होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा और मिडिल ईस्ट जंग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स।
मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया चीन दौरे के बाद एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है। सोशल मीडिया और कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने चीन से मिले सभी गिफ्ट, बैज, फोन और दूसरे सामान ट्रंप के विमान एयर फोर्स वन में चढ़ने से पहले डस्टबिन में फेंक दिए।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन दौरे से लौटने के बाद बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी मानते हैं कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए और होर्मुज स्ट्रेट खुला रहना जरूरी है। तीन दिवसीय चीन यात्रा के बाद एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने शी जिनपिंग के साथ ईरान, ताइवान और पश्चिम एशिया की स्थिति पर लंबी चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अबू धाबी यात्रा के दौरान भारत और यूएई के बीच रक्षा, ऊर्जा और सुपरकंप्यूटर सहित 7 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
जापान के उत्तरी हिस्से में शुक्रवार को 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप आया। मियागी प्रांत के पास आए इस भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे के बाद वैश्विक राजनीति गरमा गई है। अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन खुद चीन जाकर शी जिनपिंग से इस महामुलाकात का सच जानेंगे। जानिए क्रेमलिन ने क्या कहा।
ओमान के पास गुजरात का मालवाहक जहाज MSV हाजी अली संदिग्ध हमले के बाद डूब गया। 14 क्रू मेंबर्स सुरक्षित। हफ्ते भर में गुजरात के दूसरे जहाज पर हमला।
युद्ध केवल सैन्य मोर्चे तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके आर्थिक (ईंधन संकट), सामरिक (अमेरिकी इनाम) और राजनयिक (सऊदी-ईरान तल्खी) परिणाम वैश्विक स्तर पर महसूस किए जा रहे हैं।
अमेरिका ने ईरान की IRGC के वित्तीय नेटवर्क और अवैध तेल कारोबार को निशाना बनाते हुए 1.5 करोड़ डॉलर के इनाम की घोषणा की है। जानें ट्रंप प्रशासन की नई 'आर्थिक प्रहार' नीति के बारे में।