जर्मनी में चोरों ने क्रिसमस की छुट्टी का फायदा उठाकर एक बैंक से कम से कम 30 मिलियन यूरो यानी (316 करोड़ 51 लाख 80,000 रुपए) मूल्य की नकदी और कीमती सामान चुरा ली। पुलिस को अब चोरी का पता चला। गुस्साए ग्राहक बैंक के सामने इकट्ठा हुए और नारेबाजी की।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से टोल प्लाजा पर लोगों को अधिक पारदर्शी तरीके से जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए साइन बोर्ड से जानकारी देने की शुरुआत की गई है। इसके तहत अब हर टोल प्लाजा पर स्थानीय मासिक पास और वार्षिक पास की पूरी जानकारी दिखाई जाएगी।
मध्यप्रदेश के खजुराहो से भाजपा के सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने बड़ी खुशखबरी दी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खजुराहो और वाराणसी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने पर सहमति दे दी है। यह ट्रेन बुंदेलखंड और पूर्वांचल के यात्रियों के लिए एक नया सफर अनुभव लेकर आएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (रविवार) शाम पांच बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस मुद्दे पर संबोधन देंगे, इसकी अभी आधाकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। हालांकि, माना जा रहा है कि सोमवार से लागू हो रहे जीएसटी सुधारों को लेकर पीएम मोदी अपना संबोधन दे सकते हैं।
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में भारी उछाल देखने को मिला। स्वतंत्रत दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीएसटी रियायत और टैरिफ धमकियों के ओ न झुकने की वजह से बाजार गुलजार रहा। यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग के थमने की उम्मीद की वजह से भी बाजार में सकारात्मक रुख दिखाई दिया।

















