हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में भारी उछाल देखने को मिला। स्वतंत्रत दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीएसटी रियायत और टैरिफ धमकियों के ओ न झुकने की वजह से बाजार गुलजार रहा। यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग के थमने की उम्मीद की वजह से भी बाजार में सकारात्मक रुख दिखाई दिया।

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत में ही निवेशकों का उत्साह देखने को मिला।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में भारी उछाल देखने को मिला। स्वतंत्रत दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीएसटी रियायत और टैरिफ धमकियों के ओ न झुकने की वजह से बाजार गुलजार रहा। यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग के थमने की उम्मीद की वजह से भी बाजार में सकारात्मक रुख दिखाई दिया। इसके अलावा शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे बढ़कर 87.45 पर पहुंच गया। दरअसल, जीएसटी सुधारों की घोषणा और रविवार को अलास्का में यूक्रेन युद्ध पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात ने भारतीय शेयर बाजार को मजबूती दी है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत में ही निवेशकों का उत्साह देखने को मिला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1096.99 अंकों की बड़ी छलांग लगाकर 81,694.65 पर खुला, जबकि एनएसई का निफ्टी 50 भी 358.40 चढ़कर 24,989.70 पर पहुंच गया।

शुरुआती कारोबार में आटोमोबाइल सेक्टर सबसे आगे रहा, जहां निवेशकों की जोरदार खरीदारी ने स्टॉक्स को नई ऊंचाई दी। विश्लेषकों का कहना है कि जीएसटी सुधारों से वाहनों की कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद है और यही कारण है कि निवेशकों का भरोसा इस सेक्टर पर बढ़ गया है।
जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स के चीफ स्ट्रैटजिस्ट डॉ. विजय कुमार ने कहा कि पीएम मोदी की तरफ से दिवाली तक जीएसटी में बड़े सुधारों के ऐलान ने बाजार में जोश भर दिया है। उन्होंने बताया कि अब अधिकतर सामानों पर जीएसटी दरें 5 से 18 प्रतिशत के बीच आने की संभावना है, जिससे उपभोक्ताओं को सीधा फायदा होगा।
सबसे बड़ा लाभ आटो और सीमेंट सेक्टर को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, क्योंकि इन पर अभी 28 प्रतिशत जीएसटी लागू है। संभावित कर कटौती की अटकलों के बीच टीवीएस मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, आयशर मोटर्स, मारुति और महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) जैसे आॅटो स्टॉक्स में मजबूती दिख रही है। इसी तरह, सीमेंट कंपनियों के शेयरों में भी तेजी के संकेत मिल रहे हैं।
सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में तेजी और 5 में गिरावट है। मारुति सुजुकी के शेयर में 7.5 फीसदी और बजाजा फाइनेंस में 6 प्रतिशत की तेजी है। अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, एम एंड एम 5 प्रतिशत चढ़े हैं। निफ्टी के 50 में से 45 शेयरों में तेजी है। ठरए के सभी इंडेक्स में बढ़त है। आॅटो में 4.5 प्रतिशत, फाइनेंशियल सर्विसेज में 2.11 प्रतिशत रियल्टी में 2.3 प्रतिशत, मेटल 1.7 प्रतिशत और प्राइवेट बैंक में 1.60 प्रतिशत की तेजी है।
जीएसटी में बदलाव: सरकार जीएसटी 2.0 लाने जा रही है। इससे रोजमर्रा की चीजों पर टैक्स कम होगा और कीमतों में 10 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सरकार जीएसटी स्लैब में बड़ा बदलाव करेगी। अभी 4 टैक्स स्लैब 5, 12, 18 और 28 फीसदी हैं। सुधार के बाद दो 5 और 18 फीसदी ही रहेंगे। इससे 12 प्रतिशत जीएसटी के दायरे में आने वाली मक्खन, फ्रूट जूस, ड्राय फ्रूट्स जैसी 99 फीसदी वस्तुएं 5 प्रतिशत के दायरे में आ जाएंगी।
एसएंडपी ने भारत की रेटिंग बढ़ाई: ग्लोबल रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ने भारत की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग को बीबीबी- से बढ़ाकर बीबीबी कर दिया है। वहीं शॉर्ट-टर्म रेटिंग को भी ए-3 से बढ़ाकर ए-2 कर दिया। वहीं इंडियन इकोनॉमी को लेकर आउटलुक स्टेबल रखा गया है।
ट्रम्प टैरिफ: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच 15 अगस्त को यूक्रेन मुद्दे पर हुई बातचीत का बाजार पर पॉजिटिव असर दिख रहा है। इस मीटिंग से भारत पर ट्रम्प की ओर से भारत पर लगाए जाने वाली 25 प्रतिशत एक्स्ट्रा और पेनल्टी टैरिफ से छूट की भी बात सामने आई है। इसका सीधा असर बाजार पर दिख रहा है।
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.87 प्रतिशत ऊपर 43,757 पर और कोरिया का कोस्पी 1.23 फीसदी नीचे 3,185 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.42 प्रतिशत ऊपर 25,375 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.18 प्रतिशत ऊपर 3,740 पर कारोबार कर रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने गुणवत्ता मानकों पर खरा न उतरने के कारण एवरेस्ट और लालजी गोधू (Laljee Godhoo) की हींग की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा जांच में अन्य मसालों में भी गड़बड़ी पाई गई है।
भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को तेजी के साथ खुला। पिछले दिन महीने के अंत की समाप्ति सत्र में तेज गिरावट के बाद निवेशकों में घबराहट थी। आज बाजार में सकारात्मक शुरुआत से निवेशकों को राहत मिली है।
रक्षाबंधन के मौके पर शेयर बाजार खुले रहेंगे या बंद? जानें NSE, BSE और MCX के ट्रेडिंग शेड्यूल के साथ साल 2026 की आगामी छुट्टियों की पूरी जानकारी।
भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को जोरदार शुरुआत की पर फिर बिकवाली हावी हो गई। प्रीओपनिंग के दौरान प्रमुख सूचकांकों में तेजी देखी गई। निवेशकों के चेहरे पर शुरुआती खुशी दिखी, लेकिन फिर सूचकांक सपाट कारोबार करते दिखे।
आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। तेल की कीमतों में गिरावट ने बाजार को बड़ा सहारा दिया। ईरान ने ओमान के साथ हॉर्मुज जलडमरूमध्य के प्रबंधन पर बातचीत फिर से शुरू की है।
आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले। अमेरिका द्वारा ईरान पर कड़े द्वितीयक प्रतिबंध लगाए जाने के बाद कच्चे तेल के दाम स्थिर रहे। हालांकि, पिछले कारोबारी सत्र में तेल की कीमतों में तेजी से गिरावट आई थी।
त्योहारी सीजन से ठीक पहले चीनी की बेलगाम होती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कच्ची चीनी के आयात नियमों में संशोधन करते हुए आयातकों के लिए 2 महीने के भीतर रिफाइनिंग और बिक्री को अनिवार्य कर दिया है।
आज सोना महंगा हुआ है तो वहीं, चांदी के रेट गिर ही गए हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के अनुसार, 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.67 फीसदी बढ़कर यानी 1087 रुपए तेजी के साथ 1,63,525 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।
आज हफ्ते का पहला दिन है और सावन का आखिरी सोमवार भी है। इस दौरान शेयर बाजार में भी जबरदस्त हरियाली छाई हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स में कारोबार की शुरुआत 88 अंकों की बढ़त के साथ हुई। वहीं, निफ्टी 33 अंक उछलकर 24000 के पार चल गया।
केंद्र सरकार ने नियमों का पालन न करने पर कई प्रमुख फूड ब्रांड्स और रिटेल चेन के खिलाफ हाल के महीनों में करीब 150 नोटिस जारी किए हैं। भारत की खाद्य सुरक्षा नियामक संस्था एफएसएसएआई ने ये नोटिस भ्रामक विज्ञापनों, झूठे दावों और लेबल से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने पर दिए हैं।