शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 299.17 अंक गिरकर 80,684.14 पर आ गया, जबकि निफ्टी 76.75 अंक टूटकर 24,759.55 पर खुला। दरअसल, गांधी जयंती की छुट्टी के बाद शुक्रवार को 30 अंकों वाली बीएसई सेंसेक्स 299.17 अंकों की गिरावट के साथ 80 684.14 और निफ्टी 50 इंडेक्स 76.75 अंको की गिरावट के साथ 24759.55 पर ओपन हुआ।

शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 299.17 अंक गिरकर 80,684.14 पर आ गया, जबकि निफ्टी 76.75 अंक टूटकर 24,759.55 पर खुला। दरअसल, गांधी जयंती की छुट्टी के बाद शुक्रवार को 30 अंकों वाली बीएसई सेंसेक्स 299.17 अंकों की गिरावट के साथ 80 684.14 और निफ्टी 50 इंडेक्स 76.75 अंको की गिरावट के साथ 24759.55 पर ओपन हुआ। बीएसई सेंसेक्स 97.51.50 अंक या 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,881 और निफ्टी 50 64.40 अंक या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24771.90 पर ट्रेड कर रहा था। टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, ऐक्सिस बैंक, बीईएल बीएसई सेंसेक्स पर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे। वहीं, बजाज फाइनेंस, एमएडएम, मारुति लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे।
इससे पहले बुधवार को विजयदशमी पर कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर मार्केट तेजी के साथ बंद हुआ था। 30 अंकों वाली बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 715.69 अंक या 0.89 फीसदी की बढ़त के साथ 80,983.31 अंकों पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 225.20 अंक या 0.92 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 24,836.30 पर बंद हुआ था. शेयर बाजार में तेजी देखी गई थी।
गुरुवार को अमेरिका के वॉल स्ट्रीट में, अमेरिकी इक्विटी ने टेक सेक्टर में बढ़त हासिल की और नए रिकॉर्ड स्तर कायम करते हुए कारोबार किया। एशिआई बाजार में सपाट कारोबार रहा। जापान के निक्केई इंडेक्स में 225 अंक या 0.42 प्रतिशत की बढ़त रही। जापान का सितंबर महीने का बेरोजगारी दर 2.6 प्रतिशत पर पहुंच गया, जो कि 2.4 प्रतिशत की उम्मीद से ज्यादा है। आस्ट्रेलिया के एसएडपी/ऐएसएक्स 200 में 0.17 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। वहीं चीन और दक्षिण कोरिया के बाजार में आज छुट्टी होने से कारोबार नहीं हो पाया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय अर्थव्यवस्था ने पकड़ी तेज रफ्तार। MoSPI के ताजा आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.7% रही, जबकि चौथी तिमाही में यह 7.8% दर्ज की गई। रियल और नॉमिनल जीडीपी की पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें।
एमपीसी के फैसले के बाद शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 9.52 अंक गिरकर 74,350.49 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 17.15 अंक गिरकर 23,399.40 अंक पर आ गया।
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर तीन दिनों तक चले आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति बैठक यानी एमपीसी के फैसलों का एलान कर रहे हैं। पश्चिम एशिया के भू-राजनीतिक तनाव और इसके कारण महंगाई और आर्थिक विकास पर मंडराते जोखिमों के बीच पूरे बाजार की नजरें इस बात पर टिकी थीं कि केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को लेकर क्या कदम उठाता है।
भारत और अमेरिका के बीच 1 जून से द्विपक्षीय व्यापार समझौते और सेक्शन 301 टैरिफ उपायों को लेकर गहन चर्चा चल रही है। जानिए 7 जुलाई को होने वाले अंतिम फैसले और वाणिज्य मंत्रालय के इस कदम के मायने।
भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज बेंचमार्क सूचकांकों की शुरुआत निराशाजनक रही। शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कई बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में चार फीसदी तक की तेज कमी दर्ज हुई। इस गिरावट ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।
दुनिया के टॉप अरबपतियों की सूची में बड़ा उलटफेर हो गया है। जहां एलन मस्क से लेकर मार्क जुकरबर्ग और जेफ बेजोस को बड़ी नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं दूसरी ओर 81 साल के अरबपति लैरी एलिसन ने जोरदार कमाई की है।
भारतीय शेयर बाजार में आज कमजोरी का माहौल देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों दबाव में नजर आए। विदेशी निवेशकों की बिकवाली और वैश्विक तनाव का असर घरेलू बाजार पर साफ नजर आया। कई दिग्गज शेयरों में गिरावट से बाजार का माहौल कमजोर बना रहा।
आज यानी जून महीने के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने शानदार शुरुआत की है। अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र की मजबूती और एशियाई बाजारों में तेजी का सकारात्मक असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला।
आज यानी 1 जून-2026 से केंद्र सरकार कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। कुछ में तो राहत दी है, लेकिन कुछ जगह जनता को अपनी जेब ढीली करनी पडेगी। कॉमर्शियल सिलेंडर सोमवार से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है। 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 11 रुपए का इजाफा किया गया है।
घरेलू रसोई गैस के इस्तेमाल और सब्सिडी के दुरुपयोग को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा और सख्त विधिक फैसला लिया है। सरकार ने गैस कंट्रोल आर्डर में बड़ा संशोधन करते हुए साफ कर दिया है कि अब देश के किसी भी एक घर में केवल एक ही एलपीजी कनेक्शन वैध माना जाएगा।