शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते की शुरुआत में बढ़त दर्ज की गई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स खुलने के साथ ही करीब 150 अंक ऊपर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 50 अंक तक चढ़ा। हालांकि, कारोबार बढ़ने के साथ ही दोनों सूचकांकों में गिरावट देखी गई।

भारतीय शेयर मार्केट में सोमवार के कारोबारी सत्र की शुरूआत तेज रही।
मुबई। स्टार समाचार वेब
शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते की शुरुआत में बढ़त दर्ज की गई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स खुलने के साथ ही करीब 150 अंक ऊपर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 50 अंक तक चढ़ा। हालांकि, कारोबार बढ़ने के साथ ही दोनों सूचकांकों में गिरावट देखी गई। दरअसल, भारतीय शेयर मार्केट में सोमवार के कारोबारी सत्र की शुरुआत तेज रही। बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 67.62 अंक या 0.08 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 81,274.79 पर ओपन हुआ। वहीं निफ्टी 50 इंडेक्स 22.30 अंक या 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,916.55 पर ट्रेड करते हुए शुरू हुआ।
सोमवार को सुबह बीएसई सेंसेक्स 81,266.64 और निफ्टी 50 24,924.80 अंक पर हरे निशान पर ट्रेड कर रहा था। बीएसई सेंसेक्स में ऐक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, टीसीएस हरे निशान पर ट्रेड कर रही थी। टाटा मोर्टस, टाइटन, टाटा स्टील लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 में तेजी और 17 में गिरावट है। एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस में 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी है। टाटा मोटर्स और टाटा स्टील 1 गिरे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 23 में तेजी और 27 में गिरावट है। एनएसई के बैंकिंग और हेल्थकेयर सेक्टर में बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं, आॅटो एफएमसीजी फार्मा और मेटल में गिरावट है।
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 4.51 फीसदी चढ़कर 47,835 पर और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.73 फीसदी गिरकर 26,943 पर कारोबार कर रहे हैं। कोरिया का कोस्पी राष्ट्रीय अवकाश के चलते बंद है। वहीं, चीन में मीड आॅटम फेस्टिवल के चलते शंघाई कंपोजिट में 8 अक्टूबर तक कारोबार नहीं होगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
देश के सर्राफा बाजार में आज यानी 29 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है।
आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत उम्मीद से बढ़कर हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान में कारोबार करते नजर आए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला, जबकि एनएसई के निफ्टी ने तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की।
IBJA के अनुसार 28 अप्रैल को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोना अपने ऑल टाइम हाई से ₹26,000 और चांदी ₹1.48 लाख सस्ती हुई है। जानें क्या हैं आज के ताजा भाव।
आज घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। इस दौरान एक तरफ बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स की गिरावट के साथ खुला। वहीं, एनएसई का निफ्टी फिसलकर कारोबार की शुरुआत की।
आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीदों और सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही तेजी के साथ खुले। दरअसल, भारतीय बाजार सोमवार को हरे निशान पर खुला।
भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज गिरावट के साथ खुला। वहीं कच्चे तेल की अस्थिर कीमतों और मजबूत अमेरिकी डॉलर के कारण रुपया लगातार पांचवें दिन कमजोर होकर 94.25 पर पहुंच गया।
Bikaji Foods के संस्थापक शिव रतन अग्रवाल का 74 वर्ष की आयु में चेन्नई में निधन। जानें कैसे उन्होंने बीकानेरी भुजिया को अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बनाया।
भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन आज की शुरुआत जोरदार गिरावट के साथ हुई। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। सेंसेक्स 0.68 प्रतिशत और निफ्टी 0.72 फीसदी फिसलकर खुला।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ई-मैंडेट के नए नियम लागू किए हैं। अब ऑटो-डेबिट से 24 घंटे पहले ग्राहकों को अलर्ट मिलेगा और 1 लाख तक के चुनिंदा भुगतानों पर OTP की जरूरत नहीं होगी।
भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के तीसरे आज कारोबारी दिन की शुरुआत निगेटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से, एचसीएल टेक के मार्च तिमाही के नतीजे निवेशकों को उत्साहित करने में विफल रहने के बाद उसके शेयरों में लगभग 9 प्रतिशत की गिरावट आई।