Bikaji Foods के संस्थापक शिव रतन अग्रवाल का 74 वर्ष की आयु में चेन्नई में निधन। जानें कैसे उन्होंने बीकानेरी भुजिया को अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बनाया।

चेन्नई/बीकानेर। स्टार समाचार वेब
भारतीय स्नैक इंडस्ट्री के एक युग का अंत हो गया है। बिकाजी फूड्स इंटरनेशनल (Bikaji Foods International) के संस्थापक और दिग्गज उद्यमी शिव रतन अग्रवाल का गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को चेन्नई में निधन हो गया। 74 वर्षीय अग्रवाल अपनी पत्नी की देखभाल के लिए चेन्नई में थे, जहाँ अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।
शिव रतन अग्रवाल उस प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते थे, जिसने 'हल्दीराम' जैसा विशाल साम्राज्य खड़ा किया। वे गंगाबिशन हल्दीराम भुजियावाला के पोते थे। हालाँकि, विरासत में मिले व्यवसाय के बजाय उन्होंने अपनी अलग राह चुनी। 1986 में उन्होंने 'शिवदीप प्रोडक्ट्स' की शुरुआत की और 1993 में 'बिकाजी' ब्रांड को लॉन्च किया। इस ब्रांड का नाम बीकानेर के संस्थापक राव बीका के सम्मान में रखा गया था।
अग्रवाल का मुख्य उद्देश्य बीकानेर की पारंपरिक भुजिया और नमकीन के स्वाद को आधुनिक पैकेजिंग के साथ दुनिया भर के घरों तक पहुँचाना था। उनकी मेहनत और दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि आज बिकाजी न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी नमकीन, मिठाई और रेडी-टू-ईट श्रेणी में एक प्रमुख नाम है।
उनके निधन पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शोक व्यक्त किया है। कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में उन्हें एक दूरदर्शी मार्गदर्शक बताया, जिन्होंने पारंपरिक स्वाद और आधुनिक बिजनेस मॉडल का बेहतरीन समन्वय किया।
Bikaji Foods के संस्थापक शिव रतन अग्रवाल का 74 वर्ष की आयु में चेन्नई में निधन। जानें कैसे उन्होंने बीकानेरी भुजिया को अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बनाया।
भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन आज की शुरुआत जोरदार गिरावट के साथ हुई। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। सेंसेक्स 0.68 प्रतिशत और निफ्टी 0.72 फीसदी फिसलकर खुला।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ई-मैंडेट के नए नियम लागू किए हैं। अब ऑटो-डेबिट से 24 घंटे पहले ग्राहकों को अलर्ट मिलेगा और 1 लाख तक के चुनिंदा भुगतानों पर OTP की जरूरत नहीं होगी।
भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के तीसरे आज कारोबारी दिन की शुरुआत निगेटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से, एचसीएल टेक के मार्च तिमाही के नतीजे निवेशकों को उत्साहित करने में विफल रहने के बाद उसके शेयरों में लगभग 9 प्रतिशत की गिरावट आई।
भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन आज शुरुआत पॉजिटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए।
वैश्विक बाजारों में मची उथल-पुथल का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है
Share Market Update: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बाद सुधार दिखा। सेंसेक्स 78,730 और निफ्टी 24,420 के पार पहुँचा। ट्रेंट और एसबीआई में बढ़त
भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सुस्त शुरुआत हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर कारोबार करते नजर आए। वहीं शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 27 पैसे बढ़कर 92.87 पर पहुंच गया।
आज लगातार दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी गई। एक तरफ सेंसेक्स 0.60 परसेंट की उछाल रही। वहीं, दूसरी तरफ निफ्टी में भी 0.46 परसेंट की बढ़त दर्ज की गई। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित युद्ध विराम की खबरों से निवेशकों में राहत है।
एक दिन की छुट्टी के बाद घरेलू शेयर बाजार में आज कारोबारी सत्र की शुरुआत हरे निशान पर हुई। सेंसेक्स में 1,350 अंक से अधिक की तेजी देखी गई। वहीं निफ्टी 24,200 के पार पहुंचने में सफल रहा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह